मेदिनीनगर । पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु, केन्द्रीय उपाध्यक्ष पूर्व डाकपाल रामनरेश राम व केन्द्रीय कोषाध्यक्ष रघुवीर राम ने संयुक्त प्रेस बयान जारी कर पलामू जिले में अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के कई मुकदमों में पर्याप्त जांचोपरांत अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए आन्दोलन की चेतावनी दिया है।
जारी बयान में जेकेएम नेताओं ने कहा है कि एससी-एसटी पाटन थाना कांड संख्या 60/2021 जसकली देवी जातिय प्रताड़ना कांड के मुख्य आरोपी अखिलेश सिंह की गिरफ्तारी घटना के लगभग सात महीने बाद भी लम्बित है,जो गंभीर चिंता का विषय है।
बयान में नेताओं ने कहा है कि पिछले वर्ष 28/06/2021 को पाटन प्रखण्ड के हिसरा बरवाडीह ग्राम में खेत में जबरदस्ती अखिलेश सिंह द्वारा ट्रैक्टर के लिए रास्ते बनाने का विरोध करने पर उसी ग्राम के अखिलेश सिंह व उनके पुत्रों ने जसकली देवी के साथ जातिसूचक गाली-गलौज करते हुए बुरी तरह मारपीट कर हाथ तोड़ दिया था,जिसकी वजह से दलित समाज की बुजुर्ग महिला के कपड़े में ही नित्य कर्म हो गया था।
ज्ञातव्य है कि उक्त घटना का ए०एस०पी० एसडीपीओ के०विजय शंकर द्वारा सघन जांच व सत्यता की पुष्टि के बाद आरक्षी अधीक्षक पलामू चन्दन कुमार सिन्हा ने भी जांचोपरांत सत्य पाया था, इस बीच कई बार अभियुक्तों द्वारा जसकली देवी के घर पर जाकर केस उठाने व भीषण अंजाम भूगतने की धमकी से सम्बन्धित ओडियो वीडीओ प्रस्तुत करने के बाद भी पता नहीं किन कारणों की वजह से आजतक गिरफ्तारी लम्बित है?
बयान के अंत में जेकेएम नेताओं ने कहा है कि अगर शीघ्र ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आन्दोलन प्रारम्भ कर दिया जाएगा।