सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Palamu- झारखण्ड हाई कोर्ट का खण्डपीठ स्थापित करने समेत 12 सूत्री मांग पत्र सीएम को सौंपा



मेदिनीनगर। पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि आज झारखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात नहीं होने की स्थिति में मंच के द्वारा उपायुक्त पलामू के माध्यम से 12 सूत्री मांग पत्र प्रेषित किया गया है।
            जारी विज्ञप्ति में उन्होंने बताया है कि मांग पत्र में मेदिनीनगर को झारखण्ड की उपराजधानी घोषित करने के साथ झारखण्ड उच्च न्यायालय का यहां खण्डपीठ स्थापित करने, वर्षों से बन्द पड़े एशिया प्रसिद्ध सीसीएल के बन्द पड़े राजबाला कोलियरी, सोकरा ग्रेफाइट माइन्स, जपला सीमेंट फैक्ट्री व आरापुर माइन्स समेत सभी बन्द पड़े प्रतिष्ठानों को शीघ्र खोलने, पलामू प्रमंडल में पत्थर, बालू व जमीन माफियाओं के बढ़ते आतंक की वजह से गिरते भूगर्भ जलस्तर, पर्यावरण प्रदूषण व बढ़ते पारिस्थितिकीय असंतुलन पर सख्ती से रोक लगाने, पलामू में करीब 500 करोड़ रुपये के धान क्रय घोटाले की सीबीआई जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, दूसरी बार त्रिस्तरीय पंचायतों के बढ़े कार्यकाल में प्रतिनिधियों के शीघ्र वित्तीय अधिकार जब्त कर अविलम्ब पंचायत चुनाव कराने, कोरोनाकाल में बिजली बिल माफ करते हुए सही मीटर रीडिंग करते हुए प्रतिमाह बिल भेजने व वायदे के मुताबिक 100 यूनिट फ्री बिजली किसानों को उपलब्ध कराने,पलामू में लम्बित छोटी-बड़ी सिंचाई परियोजनाओं को शीघ्र पुरा करने, झारखण्ड के नियोजन नीति व परीक्षा नियमावली में संशोधन कर पलामू प्रमंडल के स्थानीय भाषाओं को शामिल करने,बीएड के छात्र-छात्राओं के बढ़े हुए कौंसिलींग डेट को देखते हुए स्कालरशिप आवेदन का तारीख बढ़ाने, किसानों से पैक्स द्वारा धान क्रय पर आधा भूगतान पर रोक लगाते हुए पुरा भूगतान की शीघ्र व्यवस्था करने, मेदिनीनगर बारालोटा के वार्ड नं० 4 में दलितों की जमीन हड़पने की नियत से दलित महिलाओं के साथ जातिसूचक गाली-गलौज व प्राणघातक हमले के आरोपी भूमि माफिया अशोक भारती को एससी-एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तार करने व धजवा पहाड़ बचाओ संघर्ष समिति के आन्दोलनरत पांच आन्दोलनकारीओं पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लेने व फर्जी ग्राम सभा के आधार पर किए गए अवैध लीज को रद्द करने की मांग शामिल हैं।
         विज्ञप्ति के अंत में केन्द्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि उपरोक्त सभी मांगों को लेकर रांची में झारखण्ड क्रांति मंच का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर भी ज्ञापन सौंपेगा।

Hightech Coaching NavaBajar

Hightech Coaching NavaBajar

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Breaking News Palamu - पिकनिक मनाने आए युवक की भीम बराज में डूबने से मौत

झारखंड के पलामू जिले के मोहम्मदगंज पर्यटक स्थल भीम चुल्हा पर पिकनिक मनाने आये 23 वर्षीय युवक धीरेन्द्र कुमार की भीम बराज में डूबने से मौत हो गयी. शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है. मोहम्मदगंज पुलिस ने घटना स्थल से युवक का वस्त्र और चप्पल भी बरामद किया है.  मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक धीरेन्द्र कुमार उंटारी थाना अंतर्गत भदुमा गांव का निवासी था.पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भीम बराज में युवक धीरेंद्र कुमार के डूबने की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर भीम चुल्हा स्थल पर तैनात थाना प्रभारी अजय केरकेट्टा सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रविरंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। शव को अन्त्य परीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा गया ।

Breaking - मुख्यमंत्री का आगमन और छात्र नेता गिरफ्तार , medininagar, cm hemant soren

      डालटनगंज से शत्रुघन कुमार चंद्रवंशी की रिपोर्ट पलामू  जिला के डालटनगंज यानी मेदिनीनगर में छात्रों का साथ देने वाले  ए.आई.एस.एफ के जिला अध्यक्ष सुजीत पांडेय उर्फ विदेशी पांडेय को पुलिस ने किया गुरफ्तार। पांडेय ने वीडियो जारी कर बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री को आज शुक्रवार को डालटनगंज में आना था,आने से पहले समस्त पलामू वासियो को खुशी का माहौल था, मुख्यमंत्री ने भाषा के साथ खेलवाड़ करने का काम किया है। ऐसे में कोई छात्र अगर अपनी आवाज उठता है तो मुख्यमंत्री उसे रोकने के लिए गिरफ्तार करवा रहे हैं। छात्र नेता सुजीत पांडेय ने इसे लोकतंत्र के लिए घातक बताया है।

Big Breaking | राजहरा कोयल नदी छठ घाट पर डूबने से दो बच्चों की मौत, Nawa Bajar, Palamu

- एक बच्चे का नहीं मिल रहा, स्थानीय लोगों की ओर से खोजबीन जारी पलामू: राजहारा कोयल नदी स्थित छठ घाट पर डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। इसमें एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया. वहीं दूसरे का पता नहीं चल रहा. स्थानीय लोगों की ओर से काफी खोजबीन की जा रही है। दोनों बच्चे राजहारा गांव स्थित दुशियानी टोला निवासी राजू भुईयां के पुत्र बताए जाते हैं। जानकारी के अनुसार राजू भुईयां के साले की पत्नी राजहारा स्थित छठ घाट पर छठ करने गई थी। जहां राजू की पत्नी बच्चे भी शामिल होने गए थे। इसी बीच दोनों बच्चे नदी में उतर गए। जहां तेज बहाव के साथ पानी ज्यादा था। बच्चे को डूबते देख परिजनों की ओर से बचाने का हर संभव प्रयास किया गया। 9 वर्षीय शशि कुमार को स्थानीय लोगों सहित परिजनों ने बाहर निकाला. वही 7 वर्षीय साजन का शव नदी में ही दब कर रह गया है। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा निकालने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है. समाचार लिखे जाने तक बच्चे का शव को बाहर नहीं निकाला जा सका था। दोनों बच्चे के चाचा महावीर भुईयां ने बताया कि शशि कुमार को नदी से निकालने के बाद ही स्थिति गंभीर बनी हुई थी। जिसे इलाज...

Breaking - कण्डा खैरादोहर मैदान के पास अज्ञात फेंका हुआ मोटरसाइकिल बरामद , nawa bajar

नावा बाजार। पलामू ।  प्रखंड के ग्राम पंचायत कण्डा के खैरा दोहर जंगल के पास में अज्ञात अवस्था मे एक फेका हुई मोटरसाइकिल बरामद किया गया। मोटरसाइकिल स्पेरण्डल प्लस है, जिसका नम्बर किसी चीज से लगड़ दिया गया है। किसी तरह मोटरसाइकिल को खोलने पर जो कागजात मिले है। उससे मोटरसाइकिल मालिक का पता पलामू जिले के डालटनगंज अंकित है। फिलहाल मोटरसाइकिल को नावा बाजार थाना प्रशासन द्वारा जब्त कर लिया गया है।

ब्रेकिंग न्यूज़ :- पलामू में यात्री बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत, 1 की मौत, 15 से अधिक लोग घायल

धनंजय तिवारी, संवाददाता  सतबरवा के कसियाडीह बकोरिया के पास आज सुबह एक यात्री बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, 15 से अधिक लोग घायल है जिनमें 7 की हालत नाजुक है। सभी घायलों को तुंबागड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बस का नाम जेपीएस जो मेदिनीनगर से रांची की ओर जा रही थी। घटना के पीछे कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में पुलिस प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण जुटे हुए हैं। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Medininagar - 100 फ़ीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का सांसद ने किया ध्वजारोहण

Palamu - डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर स्मारक  राष्ट्रीय ध्वज का पलामू सांसद वीडी राम ने किया ध्वजारोहण । मौके पर विधायक आलोक चौरसिया और DRM रहें मौजूद।100 फीट उच्चा ध्वज का हुआ ध्वजारोहण ।

Palamu - ए.आई.एस.एफ गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय का कमिटी गठित

डालटनगंज से शत्रुघन कुमार चंद्रवंशी कि रिपोर्ट  Palamu - डालटनगंज ए.आई.एस.एफ गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय का कमिटी गठित हुआ। जिसका नेतुत्व जिला सोशल मीडिया संयोजक राहुल कुमार के नेतुत्व में हुवा। बैठक में सम्मिलित जिला अध्यक्ष विदेशी पांडेय उपस्थित थे। विदेशी पांडेय ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दिया एवं अपने कार्यकाल को बताया जिसके बाद उन्होंने संगठन को मजबूत करने का बताया कि नव निर्वाचित सदस्यगणेश लाल महाविद्यालय में कमिटी गठित में अध्यक्ष प्रियांशु आनंद, उपाध्यक्ष दीप शेखर मिश्रा, आमंत्रित कुमारी कॉलेज सचिव विकी कुमार जिया सिन्हा, कॉलेज मीडिया प्रभारी अभय कुमार, कॉलेज महासचिव नीरज मेहता, कॉलेज प्रभारी राहुल कुमार जी को दवित्व दिया गया। संरक्षक के रूप में जिला सचिव कौशल किशोर ए जफर पठान, पूर्व महाविधालय सचिव रजनीश दुबे, नगर अध्यक्ष फैज ख़ान जिला सोशल मीडिया संयोजक सह महाविधालय प्रभारी राहुल कुमार ने बोला संगठन एक घर है और इसके सदस्य परिवार जैसे है, सगठन को आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास रहेगा। कॉलेज अध्यक्ष प्रियांशु आनंद ने बताया की संगठन ने जो भरोसा जताया ह...

झारखंड में पेयजल की समस्याओं का चुटकी में होगा समाधान : मंत्री

पेयजल एवं स्वच्छता के से संबंधित सभी प्रकार की जन- शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं मॉनिटरिंग के लिए राज्य स्तरीय वेव आधारित कॉल सेंटर का उद्घाटन मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विधानसभा स्थित अपने कक्ष से किया। उन्होंने कहा कि कॉल सेंटर सुबह 8:00 बजे से लेकर रात्रि 8:00 बजे तक निर्बाध रूप से कार्य करेगा। कॉल सेंटर का संचालन पीएमयू कार्यालय, डोरंडा, रांची से किया जाएगा।  इस कॉल सेंटर में जन शिकायतों को विभिन्न  माध्यमों जैसे झारजल मोबाइल ऐप, वॉट्सएप, इमेल, टॉल फ्री नंबर आदि पर दर्ज कराई जा सकती है।  मंत्री ने बताएं कि इस कॉल सेंटर में कॉल फ्री नंबर 18003456502 एवं मोबाइल नंबर whatsapp नंबर 9470176901, ईमेल आईडी एवं झार जल मोबाइल एप्प शिकायत दर्ज किया जा सकेगा।  विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों को कॉल सेंटर के कर्मियों द्वारा jharjal-jharkhand.gov.in पर इंट्री होगी।  सभी शिकायतों को संबंधित पदाधिकारी को स्थानांतरित करते हुए वेव पोर्टल से बेहतर प्रबंधन एवं अनुश्रवण करने के लिए निर्देश दिया जाएगा।

पर्यावरणविद कौशल किशोर करेंगे नौ नवंबर को शहर के तिकोनिया गैरेज के निकट सूखे आम लकड़ी का वितरण

- पिछले कई वर्षों से छठ व्रतियों के बीच पर्यावरणविद करते आ रहे हैं आम लकड़ी का वितरण  मेदिनीनगर। पलामू । झारखंड। विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद  कौशल किशोर जायसवाल  इस वर्ष भी लोक आस्था एवं पवित्रता के महान पर्व  छठ पूजा के अवसर पर व्रतियों के बीच सूखी  आम की लकड़ियां दान करेंगे। इस संबंध  में जानकारी देते हुए डाली के निवर्तमान  मुखिया सह छतरपुर पूर्वी जिला परिषद क्षेत्र से भावी प्रत्याशी अमित  कुमार जायसवाल ने बताया कि 9 नवंबर दिन मंगलवार की सुबह 10,30 बजे से  शहर के तिकोनिया गैरेज के निकट सुखी हुई आम की लकड़ियां छठ व्रतियों  के बीच वितरित की जाएगी। इस पुनीत कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के उपायुक्त  शशिरंजन स्वयं अपनी हाथों से व्रतियों के बीच आम की सूखी लकड़ी देकर करेंगे। सुगमतापूर्वक सभी व्रतियों के बीच सुखी हुई आम की लकड़ी वितरीत करने की  पूरी तैयारी कर ली गयी है। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण देश और राज्य में उतपन्न स्थिति को देखते...