मेदनीनगर । पलामू। स्थानीय माली मोहल्ला स्थित तंजीमुल अंसार कमेटी के जिला कार्यालय में तंजीम के अध्यक्ष अशफाक अहमद ने पूर्वाहन 9:15 बजे ध्वजारोहण किया व तिरंगे को सलामी दी। मौके पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में अशफाक अहमद ने कहा कि मुल्क में आपसी सौहार्द व प्रेम का वातावरण बनाएं इस तरह देश को हम और भी अधिक ऊंचाई पर ले जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि चंद लोग देश को तोड़ने में लगे हुए हैं हमें उन्हें मुंह तोड़ जवाब देना है। संविधान की देन है कि हम भारतवासी सुरक्षित हैं। हमें साम्प्रदायिक शक्तियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर देना है। उन्होंने कहा कि संविधान हमें आजादी और हिफाजत की गारंटी देता है। हम गांधी, नेहरू, मौलाना आजाद, डॉक्टर अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को आदर्श बनाएं। इनके अलावा डॉक्टर मकबूल मंजर, डॉ आलोक कुमार गुप्ता, हाजी शमीम रजवी ने भी अपने - अपने विचार व्यक्त किए। तंजीम के सेक्रेटरी नसीम अहमद ने तंजीमुल अंसार कमेटी की उपलब्धियों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। साथ ही धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में तंजीम के कोषाध्यक्ष मोहम्मद सिराज अंसारी, सरपरस्त जायाउद्दीन अंसारी, हाजी मोबीन अली, हाजी नूर अजीजी, उपाध्यक्ष हाजी महबूब नूरी, कलाम आजाद, अधिवक्ता हुसैन वारिस, इम्तियाज अहमद, असगर हुसैन,डॉ० बॉबिन, असगर हुसैन, सदरूदीन खान सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।