मेदिनीनगर । पलामू । मेराल टेन प्लस टू हाई स्कूल के प्रतिष्ठित शिक्षक आलोक कुमार की पिछले दिनों रांची जेसीईआरटी में योगदान के क्रम में संदेहास्पद मौत की सीबीआई जांच कर हत्यारों को सजा दिलाने के सवाल पर विभिन्न राजनीतिक व समाजिक संगठनों से समर्थन देने के मसले पर आज मरहूम शिक्षक आलोक कुमार के भाई सुशील कुमार व अन्य परिजनों ने झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु को ज्ञापन सौंपकर हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने में आन्दोलनात्मक सहयोग की अपील किया।
आज प्रातः सुदना में प्रतिष्ठित व यूनिक एजुकेशन टिचींग स्टाइल के लिए राज्यस्तर पर चर्चित शिक्षक आलोक कुमार के साजिशन हत्या पर उनके परिजनों से गहरी संवेदना प्रकट करते हुए झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक ने आश्वस्त किया कि मंच के द्वारा शिक्षक आलोक हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आन्दोलन के साथ राज्य व केन्द्र सरकार को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
विज्ञप्ति में उन्होंने शिक्षक आलोक कुमार के वियोग में कैंसर पीड़ित उनकी बड़ी मां के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि शिक्षक आलोक के हत्यारों का पर्दाफाश कर कठोर सजा दिलाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
झारखंड के पलामू जिले के मोहम्मदगंज पर्यटक स्थल भीम चुल्हा पर पिकनिक मनाने आये 23 वर्षीय युवक धीरेन्द्र कुमार की भीम बराज में डूबने से मौत हो गयी. शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है. मोहम्मदगंज पुलिस ने घटना स्थल से युवक का वस्त्र और चप्पल भी बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक धीरेन्द्र कुमार उंटारी थाना अंतर्गत भदुमा गांव का निवासी था.पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भीम बराज में युवक धीरेंद्र कुमार के डूबने की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर भीम चुल्हा स्थल पर तैनात थाना प्रभारी अजय केरकेट्टा सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रविरंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। शव को अन्त्य परीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा गया ।