Medininagar - रूस द्वारा युक्रेन पर किये जा रहे हमले के बीच भारत के करीब 20 हजार छात्र वहाँ फंसे हैं. उनमें से कई गढ़वा, पलामू और लातेहार के भी हैं.
मिली जानकारी के अनुसार डालटनगंज स्थित हमीदगंज निवासी अरविंद कुमार पाण्डेय के पुत्र आयुष राज मेडिकल के छात्र हैं और यूक्रेन में रहकर मेडिकल प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं ।
आयुष राज यूक्रेन के ल्वानो फ्रैंकिवस्क सरकारी हौस्टल में रहते हैं. रूस के हमले के बाद
वे वापस मेदिनीनगर स्थित अपने घर लौटना चाहते हैं । वे किसी तरह रोमानिया बौर्डर तक आ चुके हैं लेकिन अभी भी उन्हें भारत सरकार से मदद का इंतजार है।
इधर घर वालों की चिंता बढ़ी हुई है. माता-पिता सोच रहे कि किसी तरह मेरा बेटा वापस आ जाये. आयुष लागातार अपने माता पिता से संपर्क बनाए हुए है और जल्द से जल्द घर वापस आना चाहते है.