नावा बाजार । पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि नावाबाजार प्रखण्ड के रबदा पंचायत में रबदा से बसौना एवं किशुन दयाली बांध होते हुए नेनुआ तक रैयती जमीन में ग्रामीण सम्पर्क पथ मरम्मती के नाम पर बिना काम करवाए क्षेत्रिय विधायक सह पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचन्द्र चन्द्रवंशी के विधायक कोटे की 5 लाख रुपए की राशि हड़प ली गई है। जिसकी उच्चस्तरीय जांच कर पलामू के उपायुक्त व उप विकास आयुक्त को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
केन्द्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि मेरे गृह पंचायत रबदा में जिला परिषद के जिला अभियंता कार्यकारी एजेंसी द्वारा कागज पर योजना पूर्ण दिखलाकर रैयती जमीन में सड़क मरम्मती के नाम पर लाखों रुपयों की लूट क्षेत्रीय भाजपा विधायक जी के रामराज्य का नायाब उदाहरण है,जिसकी जांचोपरांत शीघ्र कार्रवाई अपेक्षित है।
झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि झारखण्ड के सर्वोत्कृष्ट विधायक के रूप में चयनित विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह पूर्व मंत्री रामचन्द्र चन्द्रवंशी की उत्कृष्टता का इससे सुन्दर उदाहरण और क्या हो सकता है? निश्चित रूप से इस मामले को राज्य विधानसभा के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री को अवगत करवाकर कड़ी कार्रवाई कराने की मांग की जाएगी