नावा बाजार । पलामू । बिश्रामपुर प्रखण्ड के तोलरा में स्वर्गीय आशीष तिवारी उर्फ बड़े बॉलीबॉल नौक आउट टूर्नामेंट का फाइनल मैच में मेदिनीनगर बनाम लेसलीगंज खिलाड़ियों के बीच खेला गया। लेसलीगंज की टीम ने बढ़त बनाते हुए जीत हासिल की।अतिथियों ने सबसे पहले स्वर्गीय आशीष तिवारी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण रखा गया। अतिथियों को डॉलफिन कारस्पा के मालिक प्रेम तिवारी और भावी मुखिया प्रत्याशी रोहित तिवारी द्वारा विश्रामपुर विधानसभा के भावी विधायक प्रत्याशी कृष्णा दुबे और छोटन उपाध्याय को फूलों की माला पहनाकर शॉल ओढ़ाकर व बुके देकर सम्मानित किया।
उक्त मौके पर समाजसेवी कृष्णा दुबे ने कहा कि विश्रामपुर विधानसभा के खिलाड़ियों को हौसला बुलंद करने के लिए समय-समय पर सम्मानित किया जाएगा। ताकि इस क्षेत्र के खिलाड़ी राज्य स्तर तक पहुंच कर विश्रामपुर विधानसभा का नाम रोशन कर सकेंगे। मौके पर अभिषेक पांडेय, पटेल दुबे, अरुण दुबे, पूर्व मुखिया स्यामा देवी , भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री अमरेश तिवारी , पंचायत समिति रास बिहारी तिवारी पूर्व मुखिया सेठ चौबे, भंडार पंचायत के उप मुखिया अरविंद चौबे , युवा भाजपा नेता आलोक पांडेय , कुश तिवारी, राम सरीख तिवारी सहित कई लोग उपस्थित थे।