नावा बाजार । पलामू । नावा बाजार प्रखड क्षेत्र के कंडा मे पहाड़ी खड़ेश्वर महादेव के प्रांगण खैरा दोहर के मैदान में दुसरी बार भव्य मेला के आयोजन को लेकर महाकाल मेला कमेटी के पदाधिकारियों के द्वारा सोमवार को विद्युवत पूजा अर्चना कर कमेटियों ने कार्य करने के लिए शुभारंभ किया ।
मौके पर महाकाल अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य मेला का आयोजन किया जाएगा जिसको लेकर खंडेश्वर महादेव जी के पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया जा रहा है ।
मौके पर पुजारी नंदलाल मिश्रा,सावन कुमार, पप्पू गुप्ता, संग्राम सिंह,सोनू गुप्ता, धिरज यादव, जयलाल यादव, डॉक्टर किशोर प्रजापति, संजय पासवान, योगेन्द्र विश्वकर्मा ,करण सिंह, गुड्डू गुप्ता समेत कई लोगों के नाम शामिल है ।