Palamu - बभन्डी के मदरसा मखदूम ए मिल्लत तनवीरूल इस्लाम में तंजीमुल अंसार कमेटी के द्वारा छठा सालाना रसूल ए आजम इस्लामिक क्विज का आयोजन करवाया गया। जिसका संचालन मौलाना जसीम उद्दीन नूरी फैजी ने किया। मौके पर तंजीम के पलामू सदर अशफाक अहमद बतौर मुख्य अतिथि थे। हाजी शमीम रिजवी, शायर एम० जे० अजहर, जैनुल अंसारी आदि बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित हुए।
सदर अशफाक अहमद ने कहा की रसूल-ए-आजम इस्लामिक क्वीज से बच्चों में तालीम के प्रति शोक बढ़ेगा। इससे देश व समाज में बेदारी आएगी। हम सब देशवासी तरक्की करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के द्वारा हम भारत को और भी अधिक ऊंचाई पर ले जा सकेंगे। दुनिया बदलने का सबसे ताकतवर हथियार शिक्षा है, जिससे तरक्की और बदलाव की गति तीव्र होगी।
क्विज में क्रमशः मक्की, मदनी, बगदादी समूह ने भाग लिया। इसके अंतर्गत मक्की में छात्र, मदनी में छात्राएं, जबकि बगदादी में अभिभावकों ने प्रतिभागीता निभाई। निर्णायक मंडल में हाफिज सऊद आलम, मौलाना साबिर हुसैन, मौलाना वसीम अशहर, हाफिज इकरामुद्दीन के नाम शामिल हैं।
इस अवसर पर बभन्डी मुखिया मोहम्मद समीद अंसारी, सरपंच महबूब आलम, मदरसा सदर जान मोहम्मद, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।