पलामू। धर्म ध्वज रक्षक छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिन पर विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने दो दिवसीय दौरा के शुभारंभ छतरपुर डीएसपी अजय कुमार को किचन प्लांट देकर किया.
पर्यावरण विद कौशल ने कहा कि मेरे द्वारा निशुल्क पौधा वितरण सह रोपन के 55 वां वर्ष और पर्यावरण धर्म वं वन राखी मूवमेंट के 45 वर्ष पूरा होने के उपरांत प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेरे द्वारा नेपाल भूटान समेत देश के 10 राज्यों में दो लाख पौधों का निशुल्क वितरण सह रोपण वृक्षों पर रक्षाबंधन पर्यावरण धर्म पर गोष्टी के आयोजन करने का निर्णय लिया है। पौधा वितरण शिविर का उद्घाटन पलामू प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा छतरपुर अनुमंडल के ग्राम पंचायत डाली बाजार के कौशल नगर से किया गया था.
मौके पर परसोंत के वार्डन नेहा कुमारी, डुमरी के वार्डन रंजीता जायसवाल, नरेश प्रसाद, जायसवाल सुमन देवी, संजना जायसवाल, झुनी कुमारी, अंजलि कुमारी समेत स्कूली बच्चे आदि मौजूद थे.