Palamu। दिन सोमवार को पलामू जिला युवा कांग्रेस के द्वारा उपाध्यक्ष मणिकांत सिंह की अध्यक्षता में पुलवामा में शहीद 40 भारतीय जवानों के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि एवं 2 मिनट का मौन का आयोजन स्थानीय छः मोहन चौक पर किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव अभिषेक तिवारी मौजूद थे । मौके पर मणिकांत सिंह ने कहा की ये घटना बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण है। पुलवामा हमला देश के अंदर के दुश्मनों द्वारा अपने निजी स्वार्थ के लिए प्रायोजित प्रतीत होता है। लेकिन हम इस शहादत को देश के स्मरण में बनाए रखने का कार्य करेंगे। मौके पर मुख्य रूप से डाल्टनगंज विधानसभा अध्यक्ष सूर्यांश प्रताप सिंह, हुसैनाबाद अध्यक्ष साकेत कुमार सिंह, विश्रामपुर विधानसभा अध्यक्ष गुलाम नबी , एन एस यू आई जिला अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी , कांग्रेस सरकार का चेयरमैन राहुल सिंह, प्रियांशु सिंह , हसीन, अभिनव तिवारी, विनीत ओझा, कृष्णकांत तिवारी, टिंकू आनंद, आदर्श सिंह, विश्रामपुर विधानसभा महासचिव रणधीर कुमार मेहता तौसीफ इत्यादि लोग शामिल थे
झारखंड के पलामू जिले के मोहम्मदगंज पर्यटक स्थल भीम चुल्हा पर पिकनिक मनाने आये 23 वर्षीय युवक धीरेन्द्र कुमार की भीम बराज में डूबने से मौत हो गयी. शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है. मोहम्मदगंज पुलिस ने घटना स्थल से युवक का वस्त्र और चप्पल भी बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक धीरेन्द्र कुमार उंटारी थाना अंतर्गत भदुमा गांव का निवासी था.पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भीम बराज में युवक धीरेंद्र कुमार के डूबने की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर भीम चुल्हा स्थल पर तैनात थाना प्रभारी अजय केरकेट्टा सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रविरंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। शव को अन्त्य परीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा गया ।