Palamu । युवा समाजसेवी नईम अख्तर झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय सचिव सह पाटन प्रखण्ड के प्रभारी मनोनीत
मेदिनीनगर। पलामू। झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि सगुना पाटन के युवा समाजसेवी नईम अख्तर को झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय कमिटी का सचिव सह पाटन प्रखण्ड का प्रभारी मनोनीत किया गया है।
आज उनके आवास पर पर सदस्यता रसीद व न्यूक्ति पत्र सौंपते हुए जेकेएम के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु, केन्द्रीय महासचिव सदीक अंसारी,आईटी सेल के केन्द्रीय अध्यक्ष कलीमुद्दीन अंसारी, पाटन के प्रसिद्ध समाजसेवी हसीब आलम व अनिस अंसारी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दिया है।
उक्त अवसर पर झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक व केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आशा प्रकट किया कि यंग, डायनेमिक व एनर्जेटिक समाजसेवी आईटी इंजिनियर के तौर पर बंगलोर में अपनी सेवाओं से सबको प्रभावित करनेवाले नईम अख्तर जी के केन्द्रीय सचिव बनने से मंच के संगठनात्मक व आन्दोलनात्मक गतिविधियों का जमीनीस्तर पर विस्तार होगा।