Palamu - जिले के उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित गांव डाली बाजार का निरीक्षण कर कहा कि इस पंचायत को सांसद आदर्श पंचायत की सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी. ताकि जिस मकसद के तहत इस पंचायत का चयन किया गया था वह पूरी हो और उसका भरपूर लाभ लोगों को मुहैया भी कराया जा सके।
निरीक्षण के क्रम में डीडीसी ने गांव में बनाए गए विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल के द्वारा मोहनलाल खुर्जा पार्वती देवी पार्क व जैविक उद्यान में लगाए गए दर्जनों विदेशी एवं विलुप्त प्रायः पौधे का अवलोकन किया। उस दौरान उन्होंने भूटान का सिंदूर का फल अपने हाथों में लेकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल को इस नेक कार्य के लिए शुभकामनाएं दी और डीडीसी को नेपाल का रुद्राक्ष का पौधा समर्पित किया।
इसके अलावा ग्रामीणों ने उपायुक्त से दूध संग्रहण केंद्र खोलने का भी अनुरोध किया। डीडीसी ने गांव के मध्य विद्यालय, आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य उपकेंद्रों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को अंग्रेजी विषय से संबंधित मार्गदर्शन भी दिया। उन्होंने पंचयात के सातों आंगनवाड़ी केंद्रों को मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र बनाने की बात कही।
मौके पर बृजेश कुमार, उप मुखिया अफजाल अंसारी, बसीर अंसारी, सुचित कुमार, रामजी प्रसाद, विनोद यादव, लल्लू प्रसाद आदि उपस्थित थे।