पाटन । पलामू । झारखण्ड समग्र विकास केन्द्र के अध्यक्ष शमीम अख्तर, उपाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, सचिव कलिम अंसारी, कोषाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार चौधरी, ने संयुक्त रूप से विज्ञाप्ति जारी कर कहा है कि विगत चार महीनों से वृद्धा पेंशन , विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन नही मिलने से लाभुकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस विषय पर उपयुक्त पलामू शशि रंजन एवं राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस विषय पर संज्ञान लेते हुए पेंशन भुगतान कराने की अपील किया गया। क्योंकि पेंशन धारियों का आजीविका का कोई संसाधन नही होने के कारण पेंशन धारियों के बीच भुखमरी की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञान के अंत में कहा कि अगर पेंशन के अभाव में पलामू में एक भी पेंशन धारियों की मौत हुई तो झारखण्ड समग्र विकास केन्द्र के एक-एक कार्यकर्ता आन्दोलन करने पर बाध्य होंगे।