पाटन । पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु के बड़े ससुर रामसुंदर राम 90 वर्ष को आज कुन्दरी वन विश्रामागार के बगल में स्थित श्मशान घाट पर उपस्थित परिजनों व प्रतिनिधियों ने नम आंखों से आखिरी विदाई दी।
ज्ञातव्य है कि कल जब पुरा विश्व संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की जयन्ती में मग्न था,इसी बीच कुन्दरी स्थित घर पर उन्होंने आखिरी सांस ली।
गौरतलब है कि आज आयोजित अंत्येष्टि में झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु,मंच के केन्द्रीय सचिव सह नावाबाजार प्रखण्ड के पूर्व प्रमुख रेणु देवी, जिला परिषद के संभावित उम्मीदवार संग्राम सिंह,पाल्हे पंचायत के वर्तमान मुखिया हितनारायण सिंह, पूर्व मुखिया सबीहा नाज, जेकेएम के केन्द्रीय महासचिव सदीक अंसारी, समाजसेवी हसीब आलम व सगुना पंचायत के युवा नेता नईम अख्तर समेत सैकड़ों लोगों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरी संवेदना प्रकट कर उनके निधन को अपूरणीय क्षति बतलाया।