पाटन । झारखण्ड समग्र विकास के केंद्रीय सदस्य सह ग्राम पंचायत सिरमा के भावी पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशी गुलामे मुस्ताफा ने विज्ञाप्ति जारी कर कहा है कि विगत चार महीनो से वृद्धा पेंशन , विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन नहीं मिलने से पेंशन धारियों को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। जिससे गरीब एवं असहायों के बीच भुखमरी की स्थिति बन गयी है।
साथ ही उन्होंने कहा कि इस विषय पर पलामू उपयुक्त एवं राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस विषय पर संज्ञान लेते हुए पेंशन भुगतान कराने की जरूरत है। क्योंकि पेंशन धारियों की आजीविका का कोई साधन, संसाधन नही होने के कारण पेंशन धारियों के बीच भुखमरी की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञप्ति के अंत में उन्होंने कहा कि अगर पेंशन के अभाव में पलामू के एक भी पेंशन धारियों की मौत हुई तो ग्रामीणों को लेकर हम आंदोलन करने पर बाध्य होंगे।