पाटन। पलामू। झारखंड समग्र विकास केंद्र के सदस्य सह ग्राम पंचायत सिरमा के भावी पंचायत समिति सदस्य जनाब गुलाम-ए-मुस्तफा ने विभिन्न जगहों पर घूम घूम कर गरीबों व असहायों के बीच कंबल वितरण किया।
उन्होंने कहा की जिस व्यक्ति के दिलों दिमाग में समाज सेवा करने का लालसा होता है वह किसी भी जिला गांव कस्बा में सेवा के भाव से कार्य करते रहते हैं।
झारखंड समग्र विकास केंद्र के सदस्य सह ग्राम पंचायत सिरमा के भावी पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशी जनाब गुलाम-ए-मुस्तफा ने कहा की अगर ग्राम पंचायत सिरमा के जनता ने पंचायत में सेवा करने का मौका दिया तो पंचायत के शिक्षा चिकित्सा सड़क नाली इत्यादि समस्याओं में बदलाव लाऊंगा एवं प्रखंड में पंचायत के प्रति हमेशा मुखर तरीके से पंचायत के समस्याओं पर आवाज उठाता रहूंगा।
झारखंड के पलामू जिले के मोहम्मदगंज पर्यटक स्थल भीम चुल्हा पर पिकनिक मनाने आये 23 वर्षीय युवक धीरेन्द्र कुमार की भीम बराज में डूबने से मौत हो गयी. शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है. मोहम्मदगंज पुलिस ने घटना स्थल से युवक का वस्त्र और चप्पल भी बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक धीरेन्द्र कुमार उंटारी थाना अंतर्गत भदुमा गांव का निवासी था.पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भीम बराज में युवक धीरेंद्र कुमार के डूबने की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर भीम चुल्हा स्थल पर तैनात थाना प्रभारी अजय केरकेट्टा सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रविरंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। शव को अन्त्य परीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा गया ।