नावा बाजार। पलामू। सुप्रसिद्ध ताली चेड़ी धाम में प्रत्येक वर्ष की इस वर्ष भी 3 अक्टूबर दिन गुरुवार से 12 अक्टूबर दिन शनिवार 3:00 बजे तक मंदिर परिसर में सभी तरह के बलि देने का कार्य बंद रहेगा । श्रद्धालु द्वारा नारियर, प्रसाद चढ़ाने और मन्नत मांगने का कार्य पहले की तरह ही शुरू रहेगा। यह आवश्यक जानकारी ताली चेड़ी धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक भुइयां और ट्रस्ट कोषाध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने सामूहिक रूप से दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि नवरात्र के वजह से यह बलि देने का कार्य बंद किया गया है। नवरात्र खत्म होते ही बलि देने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मौके पर रंजय मेहता , उपेंद्र यादव , लल्लू भुइयां, अभय यादव, के साथ तमाम सदस्य उपस्थित है।
झारखंड के पलामू जिले के मोहम्मदगंज पर्यटक स्थल भीम चुल्हा पर पिकनिक मनाने आये 23 वर्षीय युवक धीरेन्द्र कुमार की भीम बराज में डूबने से मौत हो गयी. शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है. मोहम्मदगंज पुलिस ने घटना स्थल से युवक का वस्त्र और चप्पल भी बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक धीरेन्द्र कुमार उंटारी थाना अंतर्गत भदुमा गांव का निवासी था.पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भीम बराज में युवक धीरेंद्र कुमार के डूबने की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर भीम चुल्हा स्थल पर तैनात थाना प्रभारी अजय केरकेट्टा सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रविरंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। शव को अन्त्य परीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा गया ।
