गढ़वा : 15 अक्टूबर 2024: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री टाइगर जयराम महतो के आदेश अनुसार, आगामी बदलाव संकल्प महासभा कार्यक्रम को आचार संहिता के मद्देनज़र रद्द कर दिया गया है। यह कार्यक्रम 16 अक्टूबर को गढ़वा के टाउन हॉल मैदान में आयोजित होने वाला था। अब यह कार्यक्रम अगले आदेश तक स्थगित रहेगा।
इसके संदर्भ में गढ़वा के टाउन हॉल में एक आपातकालीन बैठक बुलाई गई, जिसका नेतृत्व जिला महासचिव विकास कुमार ने किया। बैठक में महत्वपूर्ण पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें जिला सचिव संजय कुमार, जिला सचिव अभय कुमार, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार, जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर कुशवाहा, रंका प्रखंड अध्यक्ष एवं गढ़वा विधानसभा के संभावित प्रत्याशी रामचरित्र सिंह उर्फ रौशन शामिल थे।
इस अवसर पर जिला ST महिला मोर्चा और जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्षों का भी चयन किया गया। अनुसूचित जनजाती महिला मोर्चा अध्यक्ष के रूप में फूलों कांशी और जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष के रूप में मुर्तुजा अंसारी को चुना गया।
इस बैठक के दौरान मोर्चा के सदस्यों ने भविष्य की योजनाओं और गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया।