नावा बाजार। पलामू। प्रखंड अंतर्गत के ग्राम पंचायत कंडा के एन एच 98 किनारे स्थित सूर्य मंदिर परिसर में छठ महापर्व को लेकर युवा छठ पूजा कमिटी की बैठक किए गया। जिसमे सर्वसम्मति से अध्यक्ष सावन कुमार, उपाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह, सचिव उदित भुइयां, उप सचिव संजय पासवान, कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार साहू, उप कोषाध्यक्ष नीतीश सिंह को चुना गया। जबकि संरक्षक कंडा मुखिया नरेंद्र सिंह, अजीत चंद्रवंशी, विरेद्र सिंह, बिरेंद्र साव, मुमताज खलीफा, विजय सिंह, जनार्दन सिंह कमलेश पासवान, गुड्डू मेहता, उदय मेहता, गिरजा शंकर चंद्रवशी, जितेंद्र पासवान, रंजन चंद्रवंशी, जुगेश्वर साव, अशोक साव, राजकुमार भुइयां, डॉ. सनत मंडल , डा. किशोर प्रजापति को बनाया गया। मौके पर अध्यक्ष सावन कुमार ने कहा की छठ महापर्व में पवित्रता का खास ध्यान दिया जाता है। इसलिए सफाई अभियान चला कर तालाब समेत पूरे आस पास के क्षेत्र को सफाई किया जाएगा। साथ ही छठ व्रतियों को किसी तरह दिक्कत ना हो इस पर खास ध्यान रहेगा। मौके पर धीरज चंद्रवशी, निक्कू, सोनू भुइयां, विजय साव, मोबाइल पासवान, सुबोध गुप्ता, अजीत भुइयां, संजीत साव, धनंजय पाल, रजनीश चंद्रवशी, सुजीत कुमार गुप्ता, नीरज सिंह, विक्कू सिंह, पप्पू पासवान को व्यस्थापक बनाया गया।
झारखंड के पलामू जिले के मोहम्मदगंज पर्यटक स्थल भीम चुल्हा पर पिकनिक मनाने आये 23 वर्षीय युवक धीरेन्द्र कुमार की भीम बराज में डूबने से मौत हो गयी. शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है. मोहम्मदगंज पुलिस ने घटना स्थल से युवक का वस्त्र और चप्पल भी बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक धीरेन्द्र कुमार उंटारी थाना अंतर्गत भदुमा गांव का निवासी था.पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भीम बराज में युवक धीरेंद्र कुमार के डूबने की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर भीम चुल्हा स्थल पर तैनात थाना प्रभारी अजय केरकेट्टा सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रविरंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। शव को अन्त्य परीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा गया ।