नावा बाजार । पलामू ।नावा बाजार थाना प्रभारी लालजी यादव को पलामू पुलिस अधीक्षक चंदन सिंहा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस दौरान वह पुलिस केंद्र मेदिनीनगर मुख्यालय में रहेंगें। विश्रामपुर पुलिस अनुमंडल के एसडीपीओ सुरजीत कुमार ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार रात में जिला परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन ने नावा बाजार में तीन ओवरलोड स्टोन चिप्स हाइवा को जप्त कर, थाना को सीजर लिस्ट सौंपा।लेकिन थाना प्रभारी लालजी यादव पकड़े गए तीनों हाइवा को जप्त करने से इनकार कर दिया। बताया जाता है कि इस दरम्यान डीटीओ से थाना प्रभारी ने अमर्यादित ब्यवहार किया इसके बाद डीटीओ ने इसकी जानकारी एसपी चंदन कुमार सिंन्हा सहित जिला प्रशासन के आलाधिकारी को देकर तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया।इसके बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सुरजीत कुमार ने उसी रात नावाबाजार थाना पहुंचकर इसकी तस्दीक की ,तो मामला सही पाया। इसके बाद एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने लालजी यादव को थाना प्रभारी पद से हटाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया ।बता दें कि लालजी यादव एक वर्ष से कुछ अधिक समय तक नावा बाजार में थाना प्रभारी थे।इसके पहले वह नवंबर 2020 में रेहला थाना प्रभारी के पद से तबादला होकर बतौर जेएसआई टाउन थाना में भेजे गए थे।
झारखंड के पलामू जिले के मोहम्मदगंज पर्यटक स्थल भीम चुल्हा पर पिकनिक मनाने आये 23 वर्षीय युवक धीरेन्द्र कुमार की भीम बराज में डूबने से मौत हो गयी. शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है. मोहम्मदगंज पुलिस ने घटना स्थल से युवक का वस्त्र और चप्पल भी बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक धीरेन्द्र कुमार उंटारी थाना अंतर्गत भदुमा गांव का निवासी था.पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भीम बराज में युवक धीरेंद्र कुमार के डूबने की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर भीम चुल्हा स्थल पर तैनात थाना प्रभारी अजय केरकेट्टा सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रविरंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। शव को अन्त्य परीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा गया ।