पड़वा । पलामू । राष्ट्रीय नाई महासभा पलामू जिला उपाध्यक्ष सह युवा समाजसेवी धर्मेन्द्र ठाकुर की 102 वर्षीय दादी माँ का दिन बुधवार निधन हो गयी । जिसकी खबर सुनते ही बहुजन समाज पार्टी झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष राजन मेहता , पड़वा जिला पार्षद गीता मेहता, राष्ट्रीय नाई महासभा के युवा अध्यक्ष मनोज ठाकुर, नावा बाजार प्रखंड अध्यक्ष कपिल देव ठाकुर , गाड़ी पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी सत्येंद्र ठाकुर, अजय मेहता, कमलेश चंद्रवंशी, नरेश पासवान , के साथ कई लोग उपस्थित होकर दुःख प्रगट किया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया।
झारखंड के पलामू जिले के मोहम्मदगंज पर्यटक स्थल भीम चुल्हा पर पिकनिक मनाने आये 23 वर्षीय युवक धीरेन्द्र कुमार की भीम बराज में डूबने से मौत हो गयी. शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है. मोहम्मदगंज पुलिस ने घटना स्थल से युवक का वस्त्र और चप्पल भी बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक धीरेन्द्र कुमार उंटारी थाना अंतर्गत भदुमा गांव का निवासी था.पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भीम बराज में युवक धीरेंद्र कुमार के डूबने की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर भीम चुल्हा स्थल पर तैनात थाना प्रभारी अजय केरकेट्टा सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रविरंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। शव को अन्त्य परीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा गया ।