पड़वा । पलामू । पड़वा प्रखंड के सेमरखाड़ डीहवार स्थान सदाबह नदी के तट पर ग्रामीण रैयत संघर्ष समिति की बैठक किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला पार्षद गीता मेहता, एवं संचालन मेघनाथ मेहता के द्वारा किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में बहुजन समाज पार्टी के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष राजन मेहता उपस्थित हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य ये था, की कार्बन फेयर माइंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा मनमानी तरीके से रैयतों का जमीन का एग्रीमेंट एवं बिना मुआवजा दिए। मकान को गिरवाने तथा भूमि अधिग्रहण कानून एवं विस्थापन पुर्नवास नीति जो कि सरकार द्वारा प्रतिपारित है। उसे नज़रंदाज़ कर एवं प्रशासन के बल पर ग्रामीण रैयतों को डरवा, धमका कर जमीन हड़पने का कार्य कर रही है। ये सब परिस्थितियों को देखते हुए। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से ये निर्णय लिया कि कंपनी के मनमाने तरीके को देखते हुए आंदोलन का रूपरेखा तैयार किया किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कार्बन फेयर माइंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा जमीन खरीदने के लिए ग्राम सभा करवाया जाय।
भूमि अधिग्रहण 2013 के तहत विस्थापन एवं पुर्नवास नीति के तहत भूमि की खरीदी की जाय।
गरीब किसान मजदूर का जो जमीन बिना विस्थापन एवं पुर्नवास नीति के तहत धोखा से, लालच देकर लिया जा रहा है, उसे अभिलंब रोका जाये। कंपनी के द्वारा जो भूमि रैयतों से एग्रीमेंट कराया गया है, उसे निरस्त करते हुए। निर्धारित दर से भुगतान किया जाय। कंपनी के द्वारा केंद्र सरकार के निर्धारित से राशि भुगतान किया जाय। कंपनी द्वारा प्राकृतिक संपदा पर छेड़छाड़ करने से रोक लगाया जाए। कोयला खनन कार्य के लिए सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य जमीन का सूचना पट पर अंकित किया जाय।
वही बैठक की मुख्य अतिथि एवं बहुजन समाज पार्टी के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष राजन मेहता ने कहा कि अगर कंपनी के द्वारा बैठक में लिया गया निर्णय का अनुपालन नही करता है, तो कम्पनी की विरुद्ध जोरदार आंदोलन किया जाएगा।