मेदिनीनगर । पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस बयान जारी कर माननीय सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया से देश के टेलिकॉम उपभोक्ताओं को ठगने, गुमराह करने, वादाखिलाफ़ी करने के लिए तमाम नीजि टेलीकॉम कंपनियों के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग किया है।
जारी बयान में उन्होंने कहा है कि जबसे मोदी सरकार केन्द्रीय सत्ता में आई है। तबसे तमाम नीजि टेलीकॉम कंपनियों की गुण्डागर्दी चरम पर पहुंच गई है। मोदी व भाजपा, आरएसएस जैसे कारपोरेट के गुलामों ने कम्पनी राज स्थापित करने के चक्कर में भारतीय संविधान में निहित देश को कल्याणकारी राज्य बनाने की अवधारणा से उलट लूट राज्य स्थापित करने में अपनी सारी ऊर्जा लगा दी है, जो अत्यंत ही निंदनीय है।
ज्ञातव्य है कि नीजि टेलीकॉम कम्पनियों के चुनावी चंदे के कर्ज से मुक्ति के चक्कर में मोदीजी व भाजपा ने देश के सरकारी क्षेत्र की कम्पनी भारत संचार निगम लिमिटेड को धराशाई कर नीजि क्षेत्र की सारी लूटेरी टेलीकॉम कम्पनियों के मार्ग प्रशस्त करने में निर्लज्जता की सारी हदें पार कर दी है।
बयान में केन्द्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूछा है कि क्यों लाइफटाईम रिचार्ज के नाम पर पूर्व में ठगने वाली कम्पनियों ने अब अप्रत्याशित तरीके से रिचार्ज की दरें बढ़ा रखी हैं? क्यों इन लूटेरी व देशद्रोही कम्पनियों ने अब 30 दिन के बदले 28, 24 व 21 दिन के महिनें वाले रिचार्ज प्लान घोषित कर रखें हैं? क्यों डूबती अर्थव्यवस्था वाले इस देश में उपभोक्ताओं को पहले फ्री का लत लगाकर अब उनके साथ गुण्डागर्दी की जा रही है ?