छतरपुर । पलामू । पलामू जिले के छतरपुर अनुमंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत डाली बाजार के कौशल नगर स्थित मोहनलाल खुर्जा व पार्वती देवी पार्क में विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने पर्यावरण धर्म के तहत निशुल्क कंबल वितरण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कंबल वितरण के 46 वें वर्ष पर ग्रामीणों को पर्यावरण धर्म के आठ मूल मंत्रों की शपथ दिलाते हुए पर्यावरणविद ने अपनी निजी खर्चों पर जरूरतमंदों एवं अभावग्रस्त लोगों के बीच 500 से अधिक कंबल वितरण करने के लक्ष्य के साथ इस पुनीत अभियान का शुभारंभ किया। कंबल वितरण से पूर्व पर्यावरणविद कौशल ने कहा कि विश्व की छह बड़ी समस्याओ में शुमार पर्यावरण, प्रदूषण, आतंकवादी, जल संकट, बेरोजगारी, और गरीबी एक बड़ी समस्या है। इसका निदान केवल सरकार के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। इसमें सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा। तभी हम इन समस्याओं का सामना कर इसपर काबू पा सकते हैं। पर्यावरण धर्मगुरु कौशल की ओर से सामाजिक दायित्वों के तहत निजी खर्चों पर छह अभियान चलाए जाते हैं। जिसमें 55 वर्षों से नि:शुल्क पौधा वितरण सह रोपन,46 वषो से पर्यावरण धर्म पर गोष्टी और इसी के तहत पर्यावरण धर्म के चौथा मूल मंत्र में 45 वर्षों से वनों पर रक्षाबंधन एवं दूसरा मूल मंत्र जनसेवा के तहत 45 वर्षों से गरीबों के बीच कंबल एवं अंग वस्त्र का वितरण किया जाता है। इतना ही नहीं इसी सामुदायिक सेवा के तहत लावारिस बच्चे ,बूढ़े, दुर्घटनाग्रस्त लाचार, बीमार को सेवा करना भी प्राथमिकता में शामिल हैं। मौके पर उप मुखिया अफजल अंसारी, रामजी प्रसाद, विनोद यादव, सुचित कुमार जायसवाल, जुबेर अंसारी, बसीर अंसारी आदि शामिल थे।
झारखंड के पलामू जिले के मोहम्मदगंज पर्यटक स्थल भीम चुल्हा पर पिकनिक मनाने आये 23 वर्षीय युवक धीरेन्द्र कुमार की भीम बराज में डूबने से मौत हो गयी. शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है. मोहम्मदगंज पुलिस ने घटना स्थल से युवक का वस्त्र और चप्पल भी बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक धीरेन्द्र कुमार उंटारी थाना अंतर्गत भदुमा गांव का निवासी था.पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भीम बराज में युवक धीरेंद्र कुमार के डूबने की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर भीम चुल्हा स्थल पर तैनात थाना प्रभारी अजय केरकेट्टा सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रविरंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। शव को अन्त्य परीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा गया ।