मेदिनीनगर। पलामू । चिपको मूवमेंट के प्रणेता सुंदरलाल बहुगुणा के 95 वां जन्मदिन पर विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने मेदिनीनगर स्थित अपने आवास पर्यावरण भवन के ऊपर आकाश बाग में मलय एपल का पौधा लगाकर उन्हें स्मरण किया। मेदिनीनगर प्रवास के दौरान
सुंदरलाल बहुगुणा पर्यावरणविद कौशल के आकाश बाग में शमी के पेड़ के नीचे ही बैठककर पूजा करते थे। पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ मलय एप्पल का पौधा लगाते हुए श्री कौशल ने बहुगुना जी के तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये कहा कि वे उनसे 1977 में टिहरी के चामा ,चमोली के चिपको मूवमेंट से कर्नाटक के अप्पिको आंदोलन समेत देश - विदेश के दर्जनों प्रमुख कार्यक्रमों में उनके साथ शामिल होने का अवसर मिला था। कार्यक्रम में मुख्यरूप से संस्था के प्रधान सचिव श्रीमती पूनम जायसवाल, उनकी पुत्री ज्योति जायसवाल, निर्मला जायसवाल निर्मला प्रजापति, नेहा सिंह, सूरीति, स्वाति गिरी, शिल्पा, शमीम अंसारी, रामू, छोटू, ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।