फोटो कप देते पर्यावरणविद कौशल और अन्य
> राष्ट्र के धरोहर युवा, खेल, कला ,संस्कृति और वन पर्यावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित करने की है जरूरत: कौशल
छतरपुर । पलामू । छतरपुर प्रखंड के चिरू में 15 दिनों से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन बुधवार की शाम हुई। समापन भाषण में लोगों को संबोधित करते हुए विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने कहा कि युवा, खेल, कला और संस्कृति वन पर्यावरण के अंग और राष्ट्र की धरोहर है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है बस जरूरत है उन्हें एक उचित प्लेटफॉर्म मुहैया कराने की। फाइनल मैच मनहु और मासीहानि के बीच खेला गया। जिसमें मसीहानी के कैप्टन अरविंद विश्वकर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 16 ओवर में 97 रन बनाया । वहीं जबाबी पारी में उतरे मनहु के कैप्टन संतोष यादव की टीम 16 ओवर में 6 विकेट पर 92 रन बना कर सिमट गई। मसिंहानी की टीम ने खिताब पर कब्जा जमा लिया। मैंने ऑफ दी सीरीज का खिताब सैकत को मिली जबकि मैन ऑफ़ दी मैच के खिताब से शैलेश को नवाजा गया। पूरी खेल में एमपार की जिम्मेवारी राहुल एवं जयप्रकाश ने निभाई। कार्यक्रम के आयोजक सचिन कुमार पांडे एवं रामजीत सिंह चंद्रवंशी, अध्यक्ष नवीन पासवान, सचिव महेंद्र रजक, प्रधानाध्यापक भरत सिंह , गणेश यादव, मुखिया दशरथ प्रसाद,पूर्व ,मुखिया उनुस अंसारी, बालेश्वर प्रसाद,पूर्व उप प्रमुख विनोद यादव आदि लोग उपस्थित थे।