नावा बाजार । पलामू । नावा बाजार प्रखंड के ग्राम पंचायत रबदा के अंबेडकर टोला में माता सावित्री बाई फुले की 191वां जन्म जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन ग्राम विकास शान्ति समिति एवं माता साबित्री बाई फुले महिला मण्डली रबदा के द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश संयोजक राम प्रसाद बौद्ध तथा वक्ता के रूप में दीपनारायण राम, रूबी बौद्ध , रमेश राम उपस्थित होकर माता सावित्री बाई फुले के जीवनी पर अपने अपने विचार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि राम प्रसाद बौद्ध ने अपने सम्बोधन में कहा कि माता सावित्री बाई फुले को उनके माता पिता नौ वर्ष की आयु में ज्योतिबा राव फुले के साथ शादी कर दिए । ज्योतिबा राव फुले उन्हें घर पर ही पढ़ाए। सन 1848 में माता सावित्री बाई फुले लड़कियों के लिए पहला स्कूल माता फातिमा शेख के साथ मिलकर महाराष्ट्र में खोली । इसलिये शिक्षा की देवी माता सावित्री बाई फुले ही शिक्षा की देवी है। जोतिबा राव फुले एवं माता सावित्री बाई फुले ने बहुजन समाज के उत्थान के लिए कई ऐसे ऎतिहासिक कार्य किये। जैसे विधवा आश्रम, गरीबों के इलाज के लिए अस्पताल इत्यादि। इसलिए इनका जन्म जयन्ती पर लोगों को शिक्षक दिवस के रूप में प्रत्येक वर्ष 03 जनवरी को मनाना चाहिए। मंच संचालन मंदीप बौद्ध के द्वारा किया गया।
झारखंड के पलामू जिले के मोहम्मदगंज पर्यटक स्थल भीम चुल्हा पर पिकनिक मनाने आये 23 वर्षीय युवक धीरेन्द्र कुमार की भीम बराज में डूबने से मौत हो गयी. शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है. मोहम्मदगंज पुलिस ने घटना स्थल से युवक का वस्त्र और चप्पल भी बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक धीरेन्द्र कुमार उंटारी थाना अंतर्गत भदुमा गांव का निवासी था.पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भीम बराज में युवक धीरेंद्र कुमार के डूबने की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर भीम चुल्हा स्थल पर तैनात थाना प्रभारी अजय केरकेट्टा सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रविरंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। शव को अन्त्य परीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा गया ।