> 2023 मे लोकसभा एवं 2024 मे विधानसभा सीट से भाजपा के एक लाख वोटों से जीता जायेगा : मंडल अध्यक्ष
नावा बाजार । पलामू । नावा बाजार मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव के अध्यक्षता में बुधवार को पीपरा गांव देवी स्थान समिप धुमकुडीया भवन में नव वर्ष पर प्रखंड स्तरीय भाजपाइयों के एक सामुहिक वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया । उक्त मौके पर मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव ने नववर्ष पर प्रखंड वासियों के हार्दिक शुभकामनाएं के साथ बधाई देते हुए कहा कि आनेवाले 2023 में लोकसभा एवं 2024 मे बिश्रामपुर विधानसभा सीट से एक लाख वोटों से भाजपा की जीत होगी। इसके लिए संघर्ष लगातार जारी है। जो क्षेत्र में भाजपाइयों के चट्टानी एकता कायम है। मौक पर प्रमुख रविंद्र पासवान, विधायक प्रतिनिधि रामरेखा चंद्रवंशी, सांसद प्रतिनिधि पंकज तिवारी, सत्या मेहता, उपमुखिया गिरजा शंकर राम,कर्मदेव चंद्रवंशी,अशोक चौहान,उदय यादव समेत सैकड़ों भाजपाई वनभोज कार्यक्रम में शामिल थे ।