नावा बाजार । पलामू । नावा बाजार प्रखंड इकाई नावा बाजार के सहायक अध्यापक शिक्षक द्वारा वन भोज कार्यक्रम एवं नववर्ष मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के सभी सहायक अध्यापक शिक्षक कोषाध्यक्ष वीरेंद्र पाल के घर के पास चेक डेम के समीप एकत्रित हो कर कार्यक्रम में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जिला अध्यक्ष मनोज सिंह , मीडिया प्रभारी महेश मेहता , जिला ट्यूटर प्रभारी देवेश पांडे, मिशन टीम संयोजक रंजीत जयसवाल , सरफराज अनवर, नाजिर हुसैन, मानदेव विश्वकर्मा ,संकुल समन्वयक अविनाश पांडे , सहायक अध्यापक कोषाध्यक्ष वीरेंद्र पाल ,नागेंद्र ,सलीम जी, एजाज अहमद , इरफान अंसारी सहित सैकड़ों सहायक अध्यापक शिक्षक उपस्थित होकर झारखंड सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि हेमंत सोरेन एवं शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के द्वारा जो हम लोग को सहायक अध्यापक का दर्जा दिया गया यह नव वर्ष का तोफा है।
झारखंड के पलामू जिले के मोहम्मदगंज पर्यटक स्थल भीम चुल्हा पर पिकनिक मनाने आये 23 वर्षीय युवक धीरेन्द्र कुमार की भीम बराज में डूबने से मौत हो गयी. शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है. मोहम्मदगंज पुलिस ने घटना स्थल से युवक का वस्त्र और चप्पल भी बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक धीरेन्द्र कुमार उंटारी थाना अंतर्गत भदुमा गांव का निवासी था.पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भीम बराज में युवक धीरेंद्र कुमार के डूबने की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर भीम चुल्हा स्थल पर तैनात थाना प्रभारी अजय केरकेट्टा सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रविरंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। शव को अन्त्य परीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा गया ।