मेदिनीनगर । पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आज शाम पलामू के उपायुक्त श्री शशि रंजन से मिलकर खाप कटैया हरिहरगंज पैक्स का आगामी 7 फरवरी को होनेवाला चुनाव रद्द कर नये सिरे से कराने की मांग से सम्बन्धित ग्रामीण किसानों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा है।
जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि खाप कटैया पैक्स के वर्तमान अध्यक्ष श्री धन्नजय कुमार सिंह,सचिव अमरेश कुमार सिंह व सीताराम सिंह ने एक साज़िश के तहत पिछड़े व अनुसूचित जाति के किसानों का नाम मतदाता सूची से बाहर करवाकर अपने घर के 3 से लेकर अधिकतम 8 सदस्यों को जोड़कर चुनाव अधिकारी के सहयोग से धांधली करने की योजना बनाई है।
हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया है कि 2007 के मतदाता सूची में पंजिकृत खाप कटैया के 46,भगत तेंदुआ के 32 व कोशडिहरा व पिपरा के 16 किसानों का नाम गायब कर गड़बड़ी करने की पुरी तैयारी कर ली गई है,जिससे किसानों के बीच उक्त चुनाव को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया है।
विज्ञप्ति के अंत में झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष ने खाप कटैया पैक्स के मतदाता सूची में शामिल सभी जाली मतदाताओं की जांच कर वर।तमाशा चुनाव प्रक्रिया को रद्द करते हुए नये सिरे से पुराने किसानों को जोड़ते हुए नये व निष्पक्ष सूची से चुनाव कराने की मांग किया है।अन्यथा किसानों के साथ मिलकर आन्दोलन किया जाएगा।