नावा बाजार। पलामू। नावा बाजार के पूर्व थाना प्रभारी लालजी यादव के मौत पर पलामू सांसद विष्णुदयाल राम , झारखंड के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह रामधारी , बहुजन समाज पार्टी के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष और विश्रामपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजन मेहता, नावा बाजार जिला पार्षद अनुज राम, पड़वा जिला परिषद गीता मेहता , झारखंड क्रांति मंच के अध्यक्ष शत्रुध्न कुमार शत्रु, सामाजिक कार्यकर्ता पेंटर जिलानी , भाजपा नावा बाजार मंडल अध्यक्ष, समाजसेवी मनोज यादव, उपेंद्र यादव, निरंजन राम समेत अनेको राजनीति पार्टी के नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नावा बाजार के पूर्व थाना प्रभारी के मौत पर दुःख व्यक्त करते हुए। उनकी आत्मा को शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किये। साथ उन्होंने लाल जी यादव के मौत की उचित जांच के मांग किया। जैसे कि मालूम हो कि नावा बाजार थाना के तीन दिन पूर्व निलंबित थाना प्रभारी लालाजी यादव ने सोमवार की रात आत्महत्या कर लिये थे। जिसे लेकर नावा बाजार के लोगो का मानना है, की साजिश के तहत ये मौत हुआ है। जिसे लेकर मुख्य पथ nh98 को सुबह से लेकर शाम 7 बजे तक बाधित रखा गया।
झारखंड के पलामू जिले के मोहम्मदगंज पर्यटक स्थल भीम चुल्हा पर पिकनिक मनाने आये 23 वर्षीय युवक धीरेन्द्र कुमार की भीम बराज में डूबने से मौत हो गयी. शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है. मोहम्मदगंज पुलिस ने घटना स्थल से युवक का वस्त्र और चप्पल भी बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक धीरेन्द्र कुमार उंटारी थाना अंतर्गत भदुमा गांव का निवासी था.पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भीम बराज में युवक धीरेंद्र कुमार के डूबने की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर भीम चुल्हा स्थल पर तैनात थाना प्रभारी अजय केरकेट्टा सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रविरंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। शव को अन्त्य परीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा गया ।