Palamu - पलामू के चर्चित, प्रतिष्ठित नामधारी परिवार के अध्यात्मिक आधार प्रीतम सिंह नामधारी का निधन हो गया। प्रथम विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी के छोटे भाई सह प्रसिद्ध समाजसेवी प्रतिष्ठित व्यवसायी सोनू सिंह नामधारी के पिता प्रीतम सिंह नामधारी के निधन से मेदिनीनगर में शोक की लहर दौड़ गई है। इंडियन रोटी बैंक के प्रदेश संयोजक दीपक तिवारी ने प्रीतम सिंह नामधारी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। दीपक तिवारी ने बताया कि उनका व्यवहार, व्यक्तित्व एक अभिभावक की तरह था। उनके निधन से नामधारी परिवार समेत कई परिवार का अभिभावक छिन गया। प्रीतम सिंह नामधारी अपने पीछे पत्नी सतबीर कौर समेत चार पुत्र एवं एक पुत्री से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। पंजाबी भाषा को पढ़ाने में रूचि रखने वाले प्रीतम सिंह नामधारी का जीवन सादा एवं स्वच्छता भरा रहा। छ: भाई एवं एक बहन से छोटे एवं एक भाई से बड़े माता पिता के आठवें संतान प्रीतम सिंह नामधारी का पलामू से स्नेह अधिकाधिक रहा, जिसका प्रमाण है कि वही अपने आठों भाई में पहले हैं जिन्होंने मेदिनीनगर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। पंपूकल स्थित कोयल नदी किनारे घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। जहां परिवार समेत शहर के गणमान्य मौजूद रहे। इंडियन रोटी बैंक के प्रदेश संयोजक दीपक तिवारी, परवेज अख्तर, पलामू पत्रकार परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार, आशुतोष पाण्डेय लकी, वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह उमेश, रविंद्र उपाध्याय, खुला मंच से नवीन तिवारी, बबलू चावला इत्यादि ने शोक व्यक्त किया।
झारखंड के पलामू जिले के मोहम्मदगंज पर्यटक स्थल भीम चुल्हा पर पिकनिक मनाने आये 23 वर्षीय युवक धीरेन्द्र कुमार की भीम बराज में डूबने से मौत हो गयी. शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है. मोहम्मदगंज पुलिस ने घटना स्थल से युवक का वस्त्र और चप्पल भी बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक धीरेन्द्र कुमार उंटारी थाना अंतर्गत भदुमा गांव का निवासी था.पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भीम बराज में युवक धीरेंद्र कुमार के डूबने की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर भीम चुल्हा स्थल पर तैनात थाना प्रभारी अजय केरकेट्टा सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रविरंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। शव को अन्त्य परीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा गया ।