पलामू - झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि मारवाड़ी पुस्तकालय रोड, कन्नी राम चौक निवासी कामता प्रसाद को झारखण्ड क्रांति मंच के पलामू जिला इकाई का कोषाध्यक्ष मनोनित किया गया है।
आज सुदना मेदिनीनगर स्थित आवास पर न्यूक्ति पत्र सौंपते हुए मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु, केन्द्रीय संयुक्त सचिव युगल किशोर राम व केन्द्रीय कोषाध्यक्ष रघुवीर राम ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशा प्रकट किया कि श्री कामता प्रसाद के कोषाध्यक्ष बनने से मंच की आर्थिक गतिविधियों के संचालन के साथ सांगठनिक मजबूती मिलेगी।
सेवानिवृत्ति के बाद से ही समाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कामता प्रसाद जी हमेशा जनहित के मसले पर सक्रिय रहे हैं।