L
मेदिनीनगर । पलामू । पलामू जिले अंतर्गत डालटनगंज सदर के ग्राम बजराहा में राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के जिला कमिटि का प्रथम जिला स्तरीय बैठक राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के जिला अध्यक्ष रवि पाल की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश संयोजक राम प्रसाद राम बौद्ध तथा विशिष्ट अतिथि डॉ बीरेंद्र कुमार , संजय कुमार , तथा राम चन्द्र राम , दिलकेश्वर राम मेहता, जिला महामंत्री लखन मेहता, जिला उप महामंत्री मधुकांत बौद्ध, जिला कोषाध्यक्ष मंदीप बौद्ध के अलावा अन्य कई गणमान्य व्यक्ति इस बैठक में भाग लिए। इस बैठक में आगामी 05 एवं 06 फरवरी को साँची मध्यप्रदेश में होने वाले बौद्ध धम्म संगति समारोह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में जाने तथा ज्यादा से ज्यादा धम्म दान इकट्ठा करने पर चर्चा हुआ । साथ ही सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि ग्राम बजराहा में ही एक अस्पताल एवं एक बच्चों के लिए स्कूल जिसमें समाज के बच्चों के लिए सस्ता शिक्षा तथा समाज के लोगों को सस्ता चिकित्सा उपलब्ध कराया जायेगा। दूसरा निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को मासिक बैठक किया जायेगा। इसके अलावा संगठन का बिस्तार तथा महापुरुषों का बिचार कैसे तेजी से फैलाया जाय इसके लिए भी विस्तार से चर्चा किया गया।