मेदिनीनगर । पलामू । पर्यावरणविद कौशल ने नववर्ष को यादगार बनाने के लिए, जिले के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिंह को कपूर और उनकी धर्मपत्नी को सिंदूर का पौधा देकर स्वागत किया। उन्होंने पुलिस कप्तान को पौधा देते हुए कहा कि जिस तरह पुलिस समाज के हर वर्ग के लोगो को सुरक्षित रखने के लिए दिन रात निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वहन करती है। ठीक उसी प्रकार पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित करने के लिए भी वे जीवन के हर महत्वपूर्ण मौके पर पौधा लगा कर उसकी देखभाल करें। पर्यावरणविद के द्वारा इसके पूर्व एसपी आवास में लगाये गए विभिन्न प्रजाति के पौधे में सफेद चंदन, रुद्राक्ष , अमरूद समेत अन्य कई तरह के पौधे शामिल है। सभी पौधे उचित देखभाल के कारण आवास परिसर मर लहलहा रहा है। पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने कौशल की कार्यो की सराहना करते हुए उन्हें नववर्ष की बधाई दिए। उन्होंने आवास परिसर में खाली जमीन पर अन्य प्रजाति और हो रहे विलुप्त प्रजाति के पौधे लगाने का आग्रह किया है।
झारखंड के पलामू जिले के मोहम्मदगंज पर्यटक स्थल भीम चुल्हा पर पिकनिक मनाने आये 23 वर्षीय युवक धीरेन्द्र कुमार की भीम बराज में डूबने से मौत हो गयी. शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है. मोहम्मदगंज पुलिस ने घटना स्थल से युवक का वस्त्र और चप्पल भी बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक धीरेन्द्र कुमार उंटारी थाना अंतर्गत भदुमा गांव का निवासी था.पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भीम बराज में युवक धीरेंद्र कुमार के डूबने की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर भीम चुल्हा स्थल पर तैनात थाना प्रभारी अजय केरकेट्टा सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रविरंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। शव को अन्त्य परीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा गया ।