नावा बाजार । पलामू । नावा बाजार प्रखंड में इन दिनों लीलगाय, बंदर जैसे जंगली जानवरो से किसान काफी परेशान है। किसानों के परेशानी का कारण ये है कि किसान दिन रात लगन, परिश्रम से खेती करते है। लेकिन खेत मे फसल तैयार होते ही लीलगाय, बंदर जैसे जंगली जानवर फसल को नष्ट कर देते है। जिससे किसानों को आर्थिक रूप से काफी नुकसान हो रहा है। ग्राम कण्डा के किसानों ने बताया कि आलू, गेंहू, मिर्च, गोभी, मटर जैसे फसलों को काफी नुकसान हुआ है। लेकिन अभी तक जंगली जानवरों से फसल को बचाने के लिए कोई भी कारगर उपाय नही है। किसानों ने कृषि पदाधिकारी ने आग्रह किया है। नष्ट फसलों को मुआयना कर मुआवजा दिया जाय। जिससे नुकसान की भरपाई हो सके। मौके पर उदय नारायण सिंह, रेखा महतो, दशरत महतो, चंद्रकांत प्रजापति के साथ कई किसान मौजूद थे।
झारखंड के पलामू जिले के मोहम्मदगंज पर्यटक स्थल भीम चुल्हा पर पिकनिक मनाने आये 23 वर्षीय युवक धीरेन्द्र कुमार की भीम बराज में डूबने से मौत हो गयी. शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है. मोहम्मदगंज पुलिस ने घटना स्थल से युवक का वस्त्र और चप्पल भी बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक धीरेन्द्र कुमार उंटारी थाना अंतर्गत भदुमा गांव का निवासी था.पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भीम बराज में युवक धीरेंद्र कुमार के डूबने की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर भीम चुल्हा स्थल पर तैनात थाना प्रभारी अजय केरकेट्टा सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रविरंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। शव को अन्त्य परीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा गया ।