मेदिनीनगर। पलामू। झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने शोक विज्ञप्ति जारी कर मेराल 10+2 हाई स्कूल गढ़वा के यंग, डायनेमिक व एनर्जेटिक युवा शिक्षक आलोक कुमार की रांची में कथित हृदयाघात से संदेहास्पद स्थिति में असामयिक व दुखद मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके निधन को ना केवल शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया है,
झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक ने साजिशपूर्वक अंजाम दिए गए इस हत्याकांड की कड़ी शब्दों में निन्दा करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी से सीबीआई जांच कराने की अनुसंशा कर षड्यंत्रकारियों का पर्दाफाश व हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग किया है।
ज्ञातव्य है कि सौम्य, शालीन, मृदुभाषी, अत्यंत प्रतिभाशाली व राष्ट्रपति पुरस्कार समेत अन्य पुरस्कारों से सम्मानित युवा शिक्षक आलोक कुमार की शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ती लोकप्रियता से घबरा कर साजिशन हत्या की गई है, जिससे ना केवल अनुसूचित जाति समाज बल्कि सर्व समाज के लोग मर्माहत हैं।
हम उनके परिजनों व चाहनेवालों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए राज्य सरकार से उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी व 50 लाख रुपए मुआवजा देने की भी मांग करते हैं।