पलामू जिला के नावा बाजार थाना के तीन दिन पूर्व नलंबित थाना प्रभारी लालजी यादव ने सोमवार की रात आत्महत्या कर ली । थाना कैंपस में ही उन्होंने सुसाइड किया है. तीन दिन पहले लालजी यादव नावाबाजार थाना प्रभारी पद से हटाए गए थे और निलंबित किए गए थे.
रांची के बुढ़मू थाने में मालखाना का प्रभार देने गए थे वहां से वापस लौटने के बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली.
बता दें कि जिले के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने थाना प्रभारी लालजी यादव को जिले के परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन से बहस के बाद निलंबित कर दिया था. निलंबन के 3 दिनों के बाद इस तरह की घटना सामने आने पर कई तरह की बातें की जा रही हैं. हालांकि आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
सूचना मिलने पर पुलिस के कई वरीय अधिकारी नावा बाजार पहुंच गए हैं. मामले की छानबीन की जा रही है.
बताया जा रहा है कि हर दिन पुलिस अवर निरीक्षक लालजी यादव सुबह में उठ जाया करते थे, लेकिन मंगलवार की सुबह नहीं जगे. सुबह में उन्हें नहीं देख कर साथी पुलिसकर्मियों ने उनके क्वार्टर में जाकर देखा जो वे फंदे पर लटके हुए थे. इसकी सूचना मिलते ही पूरे थाना परिसर में अफरातफरी मच गई. थाना के सारे स्टाफ और जवान क्वार्टर के आसपास जमा हो गए. बाद में इसकी सूचना जिले के एसपी औऱ पलामू रेंज के डीआईजी राजकुमार लकड़ा सहित अन्य अधिकारियों को दी गई. फिलहाल अनुसंधान का हवाला देते हुए थाना के अंदर किसी को प्रवेश की इजाजत नहीं दी जा रही है.
2012 बैच के पुलिस अवर निरीक्षक थे लाल जी यादव
पुलिस अवर निरीक्षक लालजी यादव की आत्महत्या से उनके साथी पुलिसकर्मी हतप्रभ हैं.
थानाप्रभारी के मौत के बाद कुछ लोग थाना के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।
झारखंड के पलामू जिले के मोहम्मदगंज पर्यटक स्थल भीम चुल्हा पर पिकनिक मनाने आये 23 वर्षीय युवक धीरेन्द्र कुमार की भीम बराज में डूबने से मौत हो गयी. शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है. मोहम्मदगंज पुलिस ने घटना स्थल से युवक का वस्त्र और चप्पल भी बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक धीरेन्द्र कुमार उंटारी थाना अंतर्गत भदुमा गांव का निवासी था.पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भीम बराज में युवक धीरेंद्र कुमार के डूबने की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर भीम चुल्हा स्थल पर तैनात थाना प्रभारी अजय केरकेट्टा सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रविरंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। शव को अन्त्य परीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा गया ।