नावा बाजार से नसीब खलीफा की रिपोर्ट
नावा बाजार। पलामू। पलामू जिले के नावा बाजार प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कण्डा में स्थित जिले का इकलौता गांधी आश्रम में महात्मा गांधी आश्रम सेवा समिति कण्डा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि मनाया गया। जिसमे महात्मा गांधी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रंद्धाजलि देते हुये, उन्हें याद किया गया। मौके पर नावा बाजार प्रमुख रविंद पासवान ने कहा कि आज का दिन इतिहास में देश को सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए आज़ादी दिलवाने वाले प्रमुख स्वतत्रंता सेनानी मोहनदास करमचंद गांधी हमेशा याद किये जाएंगे। साल 30 जनवरी 1948 में आज के दिन ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दिया था। यही कारण है, की आज के खास दिन को शहीद दिवस के रुप में मनाते है। समिति के उपाध्यक्ष गिरजा शंकर चंद्रवंशी ने कहा कि महात्मा गांधी का नाम ना केवल भारतीय जनमानस में बल्कि पूरी दुनिया मे स्थायी छाप की तरह मौजूद है। 13 जनवरी 1948 को उन्होंने हिन्दू-मुस्लिम एकता बनाए रखने और साम्प्रदायिक उन्माद के खिलाफ कलकत्ता में आमरण अनशन शुरू किया था. ये उनके जीवन का आखिरी अनशन था. 18 जनवरी 1948 को अपना अनशन खत्म करने के ठीक 11 दिन बाद 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई. अपनी हत्या से तीन दिन पहले ही गांधीजी दिल्ली में शांति लाने के उद्देश्य से महरौली स्थित कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी दरगाह गए थे. उस समय दिल्ली सांप्रदायिक हिंसा में जल रही थी. दरगाह छोड़ने से पहले गांधीजी ने लोगों की एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए सांप्रदायिक सद्भाव और एकता का संदेश दिया था. मौके पर मुमताज खलीफा, विनय मिश्रा, गंगा सिंह, संतोष प्रसाद गुप्ता, विक्की कुमार यादव, योगेंद्र विश्वकर्मा समेत कई लोग मौजूद थे।