सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Padwa - कांग्रेस प्रवक्ता समेत कई लोग बसपा में हुए शामिल राजन मेहता ने किया स्वागत

      पड़वा । पलामू। पड़वा मोड़ स्थित बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी राजन मेहता के आवास पर बरडीहा प्रखंड के कांग्रेस  पार्टी के प्रवक्ता वाहिद अंसारी के साथ निजामुद्दीन अंसारी, कलीम अंसारी, तैयबा खातून, अजमेरुल निशा इत्यादि लोगो ने बहुजन समाज पार्टी सदस्यता ग्रहण किया। सभी लोगो को बसपा झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष राजन मेहता ने माला पहना कर स्वागत करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी जाति धर्म की राजनीतिक नही करती है। ये पार्टी अमीर गरीब , जाति धर्म भुल कर सभी को एक साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। आज यही कारण है, की दिन प्रतिदिन बहुजन समाज पार्टी के जनाधार बढ़ता ही जा रहा है। लोग दूसरे पार्टी छोड़ कर बसपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। जिससे पार्टी और भी मजबूत हो रहा है।  मौके पर रामवृक्ष राम, पूर्व मुखिया नंदू राम के साथ कई लोग मौजूद थे।

Garhwa - झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया कंबल वितरण

Garhwa - झामुमो कार्यकर्ताओं ने माननीय मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के निर्देश पर झामुमो प्रखंड कमिटी गढ़वा के द्वारा गढ़वा प्रखंड के पंचायत छतरपुर ,कोरवाडीह ,नवादा , चिरौंजिया, जाटा एवं कल्याणपुर में 600 गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्ति को कंबल वितरण किया गया. इस मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष - तनवीर आलम, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष - आलमगीर अंसारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष - अंजली गुप्ता, गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष - फुजैल अहमद, एवं महिला मोर्चा गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष - शिला तिवारी ने बताया कि आज हम सभी झामुमो कार्यकर्ता माननीय मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर जी के निर्देश पर ठंड के प्रकोप को देखते हुए गरीब, असहाय तथा जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया जा रहा है l. इस मौके पर उपस्थित - अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष-आशिक अंसारी, छतरपुर पंचायत अध्यक्ष जमील अहमद, अमित सिंह ,मुख्तार अंसारी,जितेंद्र भुइया,विनोद पासवान, कमेश कुमार तिवारी ,इस्तेखार अंसारी,चंदा देवी , रिता देवी, समेत झामुमो के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Palamu - नावा बाजार क्षेत्र में प्रधानमंत्री का खास प्रोग्राम मन की बात सुन गया

+     नावा बाजार। पलामू । नावा बाजार प्रखंड क्षेत्र में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खास कार्यक्रम ' मन की बात ' सुना गया। जिसमें नावा बाजार  भाजपा मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव के साथ कई लोगो ने पूरे जुनून के साथ मन की बात को सुना। नावा बाजार मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव  ने बताया कि  नावा बाजार मंडल के लगभग आठ पंचायतों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खास कार्यक्रम 'मन की बात' कार्यक्रम को टेलीविजन, रेडियो, मोबाइल द्वारा  सुना गया। साथ ही उन्होंने कहा कि  आज 30 जनवरी  2022 की 'मन की बात' कार्यक्रम का 85 वा संस्करण और साल 2022 का पहला कार्यक्रम था। जिसमे देश के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  कई बातों का जिक्र किये है, जिसमें गणतंत्र दिवस समारोह नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जन्मदिन 23 जनवरी से महात्मा गांधी के पुण्यतिथि 30 जनवरी तक होने की बात कही।   साथ ही उन्होंने कहा कि आज 30 जनवरी आज का दिन महात्मा गांधी के पुण्यतिथि का दिन है, जो हर किसी को महात्मा गांधी के शिक्षा  और बलिदान का याद दिलाती है।  मौके पर  भा...

Palamu - राष्ट्रपिता के पुण्यतिथि पर कण्डा में आर्या स्टेंशनरी का शुभारंभ

 नावा बाजार । पलामू । नावा बाजार प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कण्डा में 30 जनवरी  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर आर्या स्टेशनरी दुकान का शुभारंभ किया गया। दुकान के प्रोपराइटर विनय मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुस्तकों को काफ़ी लगाव था। इसलिये उन्हीं के याद में ये दुकान का शुभारंभ किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि  कण्डा आर्या स्टेंशनरी खुलने से विद्यार्थियों को किताबो और पठन सामग्री खरीदने के लिए अब शहर जाने की जरूरत नही पड़ेगी। क्यों कि आर्या स्टेंशनरी विशेष बचत के साथ विद्यार्थियों की जरूरत की वस्तुएं मुहैया करवायेगी । जिसमे प्रतियोगिता संबंधी पुस्तके, सभी स्कूल के किताबे  इत्यादि शामिल है।

Palamu - गांधी आश्रम कण्डा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि मनाया गया

नावा बाजार से नसीब खलीफा की रिपोर्ट नावा बाजार। पलामू। पलामू जिले के नावा बाजार प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कण्डा में स्थित जिले का इकलौता गांधी आश्रम में महात्मा गांधी आश्रम सेवा समिति कण्डा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि मनाया गया। जिसमे महात्मा गांधी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रंद्धाजलि देते हुये,  उन्हें याद किया गया। मौके पर नावा बाजार प्रमुख रविंद पासवान ने कहा कि आज का दिन इतिहास में देश को सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए आज़ादी दिलवाने वाले प्रमुख स्वतत्रंता सेनानी मोहनदास करमचंद गांधी हमेशा याद किये जाएंगे।  साल 30 जनवरी 1948 में आज के दिन ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दिया था। यही कारण है, की आज के खास दिन को शहीद दिवस के रुप में मनाते है। समिति के उपाध्यक्ष गिरजा शंकर चंद्रवंशी ने कहा कि महात्मा गांधी का नाम ना केवल भारतीय जनमानस में बल्कि पूरी दुनिया मे स्थायी छाप की तरह मौजूद है। 13 जनवरी 1948 को उन्होंने हिन्दू-मुस्लिम एकता बनाए रखने और साम्प्रदायिक उन्माद के खिलाफ कलकत्ता में आमरण अ...

Palamu - भारत में सौहार्द- प्रेम का वातावरण बनाए रखें - अशफाक अहमद

  मेदनीनगर । पलामू।  स्थानीय माली मोहल्ला स्थित तंजीमुल अंसार कमेटी के जिला कार्यालय में तंजीम के अध्यक्ष अशफाक अहमद ने पूर्वाहन 9:15 बजे ध्वजारोहण किया व तिरंगे को सलामी दी। मौके पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में अशफाक अहमद ने कहा कि मुल्क में आपसी सौहार्द व प्रेम का वातावरण बनाएं इस तरह देश को हम और भी अधिक ऊंचाई पर ले जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि चंद लोग देश को तोड़ने में लगे हुए हैं हमें उन्हें मुंह तोड़ जवाब देना है। संविधान की देन है कि हम भारतवासी सुरक्षित हैं।  हमें साम्प्रदायिक शक्तियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर देना है। उन्होंने कहा कि संविधान हमें आजादी और हिफाजत की गारंटी देता है। हम गांधी, नेहरू, मौलाना आजाद, डॉक्टर अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को आदर्श बनाएं। इनके अलावा डॉक्टर मकबूल मंजर, डॉ आलोक कुमार गुप्ता, हाजी शमीम रजवी ने भी अपने - अपने विचार व्यक्त किए। तंजीम के सेक्रेटरी नसीम अहमद ने तंजीमुल अंसार  कमेटी की उपलब्धियों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। साथ ही धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में तंजीम के कोषाध्यक्ष मोहम्मद सिराज अंसारी, सरपरस्...

Patan - भावी प्रत्याशी गुलामे मुस्ताफा ने जायरीनों को जरूरी सामग्री देकर अजमेर के लिये रवाना किये

पाटन । पलामू। सिरमा पंचायत के भावी पंचायत समिति सदस्य एवं युवा समाजसेवी गुलाम ए मुस्तफा ने  कहा कि अजमेर शरीफ में सुफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज की दरगाह इस देश की अमन व शांति के लिए हिंदू  मुस्लिम सिख इसाई सब पहुंच कर अपने अपने देश के शांति के लिए दुआ करते हैं ।          साथ ही उन्होंने पंचायत एवं क्षेत्र से अजमेर जाने वाले जैरीन से पंचायत एवं क्षेत्र में अमन चैन शांति एवं खुशहाली की दुआ करने की अपील की झारखण्ड समग्र विकास केन्द्र के सदस्य सह ग्राम पंचायत सिरमा के भावी पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशी गुलामे मुस्ताफा ने कहा कि पंचायत एवं क्षेत्र में किसी प्रकार की समस्या हो वहां मैं हर संभव समस्या के निदान हेतु तैयार रहूंगा। अजमेर जाने वाले जैरीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने वाले पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशी  गुलामे मुस्ताफा के सहयोगी मोहीउद्दीन अंसारी, सैयद अंसारी, अनवर अंसारी, अजाबू अंसारी, सदाम अंसारी,  अबास अंसारी JSVK के अध्यक्ष शमीम अख्तर,  सचिव कलिम अंसारी कोषाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार चौधरी , शमीम खलीफा इत्...

Padwa - राष्ट्रीय नाई महासभा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर की दादी माँ का निधन

पड़वा । पलामू । राष्ट्रीय नाई महासभा  पलामू जिला उपाध्यक्ष सह युवा समाजसेवी धर्मेन्द्र ठाकुर की 102 वर्षीय दादी माँ का दिन बुधवार निधन हो गयी । जिसकी खबर सुनते ही बहुजन समाज पार्टी  झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष राजन मेहता , पड़वा जिला पार्षद गीता मेहता, राष्ट्रीय नाई महासभा के युवा अध्यक्ष मनोज ठाकुर, नावा बाजार प्रखंड अध्यक्ष कपिल देव ठाकुर , गाड़ी पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी सत्येंद्र ठाकुर, अजय मेहता, कमलेश चंद्रवंशी, नरेश पासवान , के साथ कई लोग उपस्थित होकर दुःख प्रगट किया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से  प्रार्थना किया।

Palamu - जननायक कर्पूरी ठाकुर सच्चे रहनुमा व समाजवाद के अनमोल पुरोधा थे: शत्रुघ्न

छतरपुर । पलामू । आज छत्तरपुर बाजार प्रांगण में अनुमंडलीय नाई महासभा के बैनर तले महान समाजवादी नेता व शोषितों वंचितों के अप्रतिम मसीहा व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व०कर्पूरी ठाकुर के 98 वीं जयंती समारोह का आयोजन महासभा के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन  आलोक कुमार ठाकुर ने किया।              कार्यक्रम के प्रारंभ में नाई महासभा झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष रमेश ठाकुर,पूर्व सांसद घुरन राम, झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु, गुलाम चन्द्र प्रसाद अग्रवाल कालेज के प्राचार्य जितेंद्र प्रसाद व छत्तरपुर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष बुल बाबा, पूर्व  नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रत्याशी अरविंद कुमार गुप्ता उर्फ चुनमुन जीआदि ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के तैल चित्र के सामने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धा सुमन अर्पित किया।                  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह...

Palamu - पैक्स अध्यक्ष के चुनाव को स्थगित के लिए ज्ञापन सौंपा

मेदिनीनगर । पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आज शाम पलामू के उपायुक्त श्री शशि रंजन से मिलकर खाप कटैया हरिहरगंज पैक्स का आगामी 7 फरवरी को होनेवाला चुनाव रद्द कर नये सिरे से कराने की मांग से सम्बन्धित ग्रामीण किसानों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा  है।           जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि खाप कटैया पैक्स के वर्तमान अध्यक्ष श्री धन्नजय कुमार सिंह,सचिव अमरेश कुमार सिंह व सीताराम सिंह ने एक साज़िश के तहत पिछड़े व अनुसूचित जाति के किसानों का नाम मतदाता सूची से बाहर करवाकर अपने घर के 3 से लेकर अधिकतम 8 सदस्यों को जोड़कर चुनाव अधिकारी के सहयोग से धांधली करने की योजना बनाई है।              हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया है कि 2007 के मतदाता सूची में पंजिकृत खाप कटैया के 46,भगत तेंदुआ के 32 व कोशडिहरा व पिपरा के 16 किसानों का नाम गायब कर गड़बड़ी करने की पुरी तैयारी कर ली गई है,जिससे किसानों के बीच उक्त चुनाव को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया...

Palamu - 500 से अधिक जरूरतमंदों के बीच इस बार कंबल वितरण

छतरपुर । पलामू । पलामू जिले के छतरपुर अनुमंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत डाली बाजार  के कौशल नगर स्थित मोहनलाल खुर्जा व पार्वती देवी पार्क में विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने पर्यावरण धर्म के तहत निशुल्क कंबल  वितरण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कंबल  वितरण के 46 वें  वर्ष पर  ग्रामीणों को पर्यावरण धर्म के आठ मूल मंत्रों की शपथ दिलाते हुए पर्यावरणविद ने अपनी निजी खर्चों पर जरूरतमंदों एवं अभावग्रस्त लोगों के बीच 500 से अधिक कंबल वितरण करने के लक्ष्य के साथ इस पुनीत अभियान का शुभारंभ किया। कंबल वितरण से पूर्व पर्यावरणविद कौशल ने कहा कि  विश्व की छह बड़ी समस्याओ  में  शुमार पर्यावरण, प्रदूषण, आतंकवादी, जल संकट, बेरोजगारी, और गरीबी एक बड़ी समस्या है। इसका निदान केवल सरकार के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। इसमें सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा। तभी हम इन समस्याओं का सामना कर इसपर काबू पा सकते हैं। पर्यावरण धर्मगुरु कौशल की ओर से सामाज...

Palamu - टेलीप्रोम्पटर के द्वारा भाषण की विफलता देश की प्रतिष्ठा का आघात है

 मेदिनीनगर । पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस बयान जारी कर दाओस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सम्मेलन में टेलीप्रोम्पटर के विफल होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक मिनट भी अपनी दक्षता से सम्बोधित नहीं कर पाने की घटना को विश्व पटल पर देश की प्रतिष्ठा को गहरा आघात करार देते हुए इसके लिए आर०एस०एस० की पाठशाला को जिम्मेदार ठहराया है।            जारी बयान में उन्होंने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत की बात करनेवाले पीएम मोदी का विश्व आर्थिक मंच पर भाषण के लिए टेलीप्रोम्पटर पर निर्भरता ने यह साबित कर दिया कि संघ से उपजे हुए मोदीजी देश के सबसे नकारा पीएम हैं,जिनको संघ परिवार नवीन टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर विश्व का  सबसे बड़ा जुमलेबाज बनाने का प्रयास कर रहा है।                 बयान के अंत में केन्द्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि भारत को गारत में मिलाने के लिए अपने स्थापना काल से कटिबद्ध राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व उसके अनुषांगिक संगठनों ने दलित-आदिवास...

Palamu - कार्बन फ़ेयर माइंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा मनमानी : राजन मेहता

      पड़वा । पलामू । पड़वा प्रखंड के सेमरखाड़ डीहवार स्थान सदाबह नदी के तट पर ग्रामीण रैयत संघर्ष समिति की बैठक किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला पार्षद गीता मेहता, एवं संचालन मेघनाथ मेहता के द्वारा किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में बहुजन समाज पार्टी के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष राजन मेहता उपस्थित हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य ये था, की कार्बन फेयर माइंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा मनमानी तरीके से रैयतों का जमीन का एग्रीमेंट एवं बिना मुआवजा दिए। मकान को गिरवाने तथा भूमि अधिग्रहण कानून एवं विस्थापन पुर्नवास नीति जो कि सरकार द्वारा प्रतिपारित है। उसे नज़रंदाज़ कर  एवं प्रशासन के बल पर ग्रामीण रैयतों को डरवा, धमका कर जमीन हड़पने का कार्य कर रही है। ये सब परिस्थितियों को देखते हुए। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से ये निर्णय लिया कि कंपनी के मनमाने तरीके को देखते हुए आंदोलन का रूपरेखा तैयार किया किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कार्बन फेयर माइंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा जमीन खरीदने के लिए ग्राम सभा करवाया जाय। भूमि अधिग्रहण 2013 के तहत विस्थापन  एवं...

Talash News - शराब कारोबारी पर फायरिंग, पत्नी को लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस

  पलामू में शराब कारोबारी रहे बिट्टू सिंह पर अज्ञात अपराधियों ने बीती रात फायरिंग की है। इस दौरान उनकी पत्नी व PDS डीलर रंजू देवी (42) के गाल में गोली लग गई है। वह बुरी तरह घायल हैं, प्राथमिक उचार के बाद पहले MMCH बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी बिटू कुमार सिंह और उनकी पत्नी रंजू देवी (42वर्ष) अपने बच्चे का इलाज करा कर बाइक से लौट रहे थे। लक्ष्मीपुर पंचायत के श्मशान घाट के नजदीक पहले से ही घात लगाए अपराधी अचानक राइफल से गोलियां बरसाने लगे। गोली बिटू सिंह पर लक्ष्य कर चलाई गई थी। लेकिन गोली बाइक पर पीछे बैठे बिटू सिंह की पत्नी को लग गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।  लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे। मामले में शिकायत दर्ज कर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए थे।

Palamu - राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के जिला स्तरीय बैठक, लिया गया कई निर्णय

L मेदिनीनगर । पलामू । पलामू जिले अंतर्गत डालटनगंज सदर के ग्राम बजराहा में राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के जिला कमिटि का प्रथम जिला स्तरीय बैठक राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के जिला अध्यक्ष  रवि पाल की अध्यक्षता में किया गया। इस  बैठक में मुख्य अतिथि  झारखंड प्रदेश संयोजक राम प्रसाद राम बौद्ध  तथा विशिष्ट अतिथि  डॉ बीरेंद्र कुमार ,  संजय कुमार , तथा राम चन्द्र राम , दिलकेश्वर राम मेहता, जिला महामंत्री लखन मेहता, जिला उप महामंत्री  मधुकांत बौद्ध,  जिला कोषाध्यक्ष  मंदीप बौद्ध के अलावा अन्य कई गणमान्य व्यक्ति इस बैठक में भाग लिए। इस बैठक में आगामी 05 एवं 06 फरवरी को साँची मध्यप्रदेश में होने वाले बौद्ध धम्म संगति समारोह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में जाने तथा ज्यादा से ज्यादा धम्म दान इकट्ठा करने पर चर्चा हुआ । साथ ही सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि ग्राम बजराहा में ही एक अस्पताल एवं एक बच्चों के लिए स्कूल जिसमें समाज के बच्चों के लिए सस्ता शिक्षा तथा समाज के लोगों को सस्ता चिकित्सा उपलब्ध कराया जायेगा।  दूसरा निर्णय लिया गया कि प्रत्ये...

Palamu। राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के जिला स्तरीय बैठक, लिया गया कई निर्णय

मेदिनीनगर पलामू। पलामू जिले अंतर्गत डालटनगंज सदर के ग्राम बजराहा में राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के जिला कमिटि का प्रथम जिला स्तरीय बैठक राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के जिला अध्यक्ष रवि पाल की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश संयोजक राम प्रसाद राम बौद्ध तथा विशिष्ट अतिथि डॉ बीरेंद्र कुमार , संजय कुमार , तथा राम चन्द्र राम , दिलकेश्वर राम मेहता, जंगाली मेहता , राजेंद्र राम जिला महामंत्री लखन मेहता, जिला उप महामंत्री मधुकांत बौद्ध, जिला कोषाध्यक्ष मंदीप बौद्ध, जिला संगठन सचिव हरिदर्शन राम , कृष्ण बौद्ध , राष्ट्रीय बौद्ध महासभा पलामू के अलावा बिनोद कुमार, बिहारी साव, जटाधारी प्रजापति, रमेश पाल , बिनोद कुमार, महेश कुमार के अलावा अन्य कई गणमान्य व्यक्ति इस बैठक में भाग लिए। इस बैठक में आगामी 05 एवं 06 फरवरी को साँची मध्यप्रदेश में होने वाले बौद्ध धम्म संगति समारोह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में जाने तथा ज्यादा से ज्यादा धम्म दान इकट्ठा करने पर चर्चा हुआ । साथ ही सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि ग्राम बजराहा में ही एक अस्पताल एवं एक...

Palamu। राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के जिला स्तरीय बैठक, लिया गया कई निर्णय

मेदिनीनगर पलामू। पलामू जिले अंतर्गत डालटनगंज सदर के ग्राम बजराहा में राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के जिला कमिटि का प्रथम जिला स्तरीय बैठक राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के जिला अध्यक्ष रवि पाल की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश संयोजक राम प्रसाद राम बौद्ध तथा विशिष्ट अतिथि डॉ बीरेंद्र कुमार , संजय कुमार , तथा राम चन्द्र राम , दिलकेश्वर राम मेहता, जंगाली मेहता , राजेंद्र राम जिला महामंत्री लखन मेहता, जिला उप महामंत्री मधुकांत बौद्ध, जिला कोषाध्यक्ष मंदीप बौद्ध, जिला संगठन सचिव हरिदर्शन राम , कृष्ण बौद्ध , राष्ट्रीय बौद्ध महासभा पलामू के अलावा बिनोद कुमार, बिहारी साव, जटाधारी प्रजापति, रमेश पाल , बिनोद कुमार, महेश कुमार के अलावा अन्य कई गणमान्य व्यक्ति इस बैठक में भाग लिए। इस बैठक में आगामी 05 एवं 06 फरवरी को साँची मध्यप्रदेश में होने वाले बौद्ध धम्म संगति समारोह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में जाने तथा ज्यादा से ज्यादा धम्म दान इकट्ठा करने पर चर्चा हुआ । साथ ही सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि ग्राम बजराहा में ही एक अस्पताल एवं एक...

Palamu। पांच राज्यो में चुनाव हो सकते है, तो झारखंड में पंचायत चुनाव क्यों नही : मनोज यादव

नावा बाजार। पलामू। नावा बाजार प्रखंड के कण्डा पंचायत भावी मुखिया प्रत्याशी और युवा समाजसेवी मनोज यादव ने क्षेत्रवासियों को मकरसंक्रांति पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए। झारखंड सरकार से निवेदन किया है, की जब देश के पांच राज्यो में विधानसभा चुनाव हो सकते है, तो झारखंड में पंचायत चुनाव क्यों नही हो सकते है। अतः पंचायत चुनाव यथा सीघ्र करवाया जाए। ताकि लोगो को लोकतंत्र पर विश्वास रहे है। आगे उन्होंने कहा ये कैसा नियम है , दिन में रैली और रात में लॉक डाउन। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से निवेदन किया है, की कोरोना गाइडलाइंस का अनुपालन करते हुए, पंचायत चुनाव करवाया जाए। ताकि लोगो को सरकार पर विश्वास रह सके।

Palamu - कामता प्रसाद बने झारखण्ड क्रांति मंच के पलामू जिला कोषाध्यक्ष

पलामू - झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि मारवाड़ी पुस्तकालय रोड, कन्नी राम चौक निवासी कामता प्रसाद को झारखण्ड क्रांति मंच के पलामू जिला इकाई का कोषाध्यक्ष मनोनित किया गया है।              आज सुदना मेदिनीनगर स्थित आवास पर न्यूक्ति पत्र सौंपते हुए मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु, केन्द्रीय संयुक्त सचिव युगल किशोर राम व केन्द्रीय कोषाध्यक्ष रघुवीर राम ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशा प्रकट किया कि श्री कामता प्रसाद के कोषाध्यक्ष बनने से मंच की आर्थिक गतिविधियों के संचालन के साथ सांगठनिक मजबूती मिलेगी।              सेवानिवृत्ति के बाद से ही समाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कामता प्रसाद जी हमेशा जनहित के मसले पर सक्रिय रहे हैं।

Palamu - इंदर सिंह नामधारी के पिता प्रीतम सिंह नामधारी का निधन

Palamu - पलामू के चर्चित, प्रतिष्ठित नामधारी परिवार के अध्यात्मिक आधार प्रीतम सिंह नामधारी का निधन हो गया। प्रथम विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी के छोटे भाई सह प्रसिद्ध समाजसेवी प्रतिष्ठित व्यवसायी सोनू सिंह नामधारी के पिता प्रीतम सिंह नामधारी के निधन से मेदिनीनगर में शोक की लहर दौड़ गई है। इंडियन रोटी बैंक के प्रदेश संयोजक दीपक तिवारी ने प्रीतम सिंह नामधारी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। दीपक तिवारी ने बताया कि उनका व्यवहार, व्यक्तित्व एक अभिभावक की तरह था। उनके निधन से नामधारी परिवार समेत कई परिवार का अभिभावक छिन गया। प्रीतम सिंह नामधारी अपने पीछे पत्नी सतबीर कौर समेत चार पुत्र एवं एक पुत्री से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। पंजाबी भाषा को पढ़ाने में रूचि रखने वाले प्रीतम सिंह नामधारी का जीवन सादा एवं स्वच्छता भरा रहा। छ: भाई एवं एक बहन से छोटे एवं एक भाई से बड़े माता पिता के आठवें संतान प्रीतम सिंह नामधारी का पलामू से स्नेह अधिकाधिक रहा, जिसका प्रमाण है कि वही अपने आठों भाई में पहले हैं जिन्होंने मेदिनीनगर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। पंपूकल स्थित कोयल नदी किनारे घाट पर उनक...

Palamu- क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर पर्यावरणविद ने खिलाड़ियों को नगद और कप दिए

                                             फोटो कप देते पर्यावरणविद कौशल और अन्य  > राष्ट्र के धरोहर युवा, खेल, कला ,संस्कृति और वन पर्यावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित करने की है जरूरत: कौशल   छतरपुर । पलामू । छतरपुर प्रखंड के चिरू में 15 दिनों  से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन बुधवार की शाम हुई।   समापन भाषण में लोगों को संबोधित करते हुए विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने कहा कि युवा, खेल, कला और संस्कृति  वन पर्यावरण के अंग और राष्ट्र की धरोहर है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है बस जरूरत है उन्हें एक उचित प्लेटफॉर्म मुहैया कराने की।  फाइनल मैच मनहु और मासीहानि के बीच खेला गया।  जिसमें ...

Palamu - शिक्षक आलोक हत्याकांड की सीबीआई जांच के लिए जेकेएम अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा

मेदिनीनगर । पलामू । मेराल टेन प्लस टू हाई स्कूल के प्रतिष्ठित शिक्षक आलोक कुमार की पिछले दिनों रांची जेसीईआरटी में योगदान के क्रम में संदेहास्पद मौत की सीबीआई जांच कर हत्यारों को सजा दिलाने के सवाल पर विभिन्न राजनीतिक व समाजिक संगठनों से समर्थन देने के मसले पर आज मरहूम शिक्षक आलोक कुमार के भाई सुशील कुमार व अन्य परिजनों ने झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु को ज्ञापन सौंपकर हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने में आन्दोलनात्मक सहयोग की अपील किया।              आज  प्रातः सुदना में प्रतिष्ठित व यूनिक एजुकेशन टिचींग स्टाइल के लिए राज्यस्तर पर चर्चित शिक्षक आलोक कुमार के साजिशन हत्या पर उनके परिजनों से गहरी संवेदना प्रकट करते हुए झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक ने आश्वस्त किया कि मंच के द्वारा शिक्षक आलोक हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आन्दोलन के साथ राज्य व केन्द्र सरकार को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।                विज्ञप्ति में उन्होंने शिक्षक ...

Palamu- थानाप्रभारी की मौत पर सांसद ने क्या कहा

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत नावा बाजार थाना परिसर में निवर्तमान थाना प्रभारी लालजी यादव की आत्महत्या के मामले को बहुत ही दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है। साथ ही उक्त घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने उपरोक्त घटना को राज्य की चरमराती विधि- व्यवस्था, भ्रष्टाचार, उग्रवादी गतिविधियों, अवैध उत्खनन, अवैध बालू का उठाव, ट्रांसफर-पोस्टिंग में बोली लगाने के कारणों की परिणति बताया है। आज आमलोगों में यह चर्चा का विषय है कि थानों में ट्रांसफर पोस्टिंग में वरीयता एवं अनुभव तथा दक्षता का कोई ख्याल नहीं रखा जा रहा है, वरीय पदाधिकारियों को कनीय पदाधिकारियों के मातहत कार्य करने के लिए मजबूर किया जा रहा है, स्थापित नियमों की अवहेलना कर पदाधिकारियों का बिना कार्यावधि पूरा किए हुए एक साल के अंतर्गत दो-दो, तीन-तीन जगहों पर स्थानांतरित/पदस्थापित मामूली कारणों के आधार स्वार्थवश किया जा रहा है।              विदित है कि लालजी यादव को करीब एक वर्ष पूर्व नावा बाजार का थाना प्रभारी बनाया गया था। उक्त कार्यकाल...

Palamu। पूर्व थाना प्रभारी लालजी यादव के मौत राजनीति नेता से लेकर कई लोगो ने दुख प्रकट किया

नावा बाजार। पलामू। नावा बाजार के पूर्व थाना प्रभारी लालजी यादव के मौत पर पलामू सांसद विष्णुदयाल राम , झारखंड के प्रथम विधानसभा  अध्यक्ष इंदर सिंह रामधारी , बहुजन समाज पार्टी के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष और विश्रामपुर विधानसभा के पूर्व  प्रत्याशी राजन मेहता, नावा बाजार जिला पार्षद अनुज राम, पड़वा जिला परिषद गीता मेहता , झारखंड क्रांति मंच के अध्यक्ष शत्रुध्न कुमार शत्रु,  सामाजिक कार्यकर्ता पेंटर जिलानी ,  भाजपा नावा बाजार मंडल अध्यक्ष, समाजसेवी मनोज यादव, उपेंद्र यादव, निरंजन राम समेत अनेको राजनीति पार्टी के नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नावा बाजार के पूर्व थाना प्रभारी के मौत पर दुःख व्यक्त करते हुए। उनकी आत्मा को शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किये। साथ उन्होंने लाल जी यादव के मौत की उचित जांच के मांग किया। जैसे कि मालूम हो कि  नावा बाजार थाना के तीन दिन पूर्व निलंबित थाना प्रभारी लालाजी यादव ने सोमवार की रात आत्महत्या कर लिये थे। जिसे लेकर नावा बाजार के लोगो का मानना है, की  साजिश के तहत ये मौत हुआ है। जिसे लेकर मुख्य पथ nh98 को सुबह से लेकर...

Breaking News - तीन दिन पूर्व निलंबित नावाबाजार थानाप्रभारी ने की खुदकुशी

पलामू जिला के नावा बाजार थाना के तीन दिन पूर्व नलंबित थाना प्रभारी लालजी यादव ने सोमवार की रात आत्महत्या कर ली । थाना कैंपस में ही उन्होंने सुसाइड किया है. तीन दिन पहले लालजी यादव नावाबाजार थाना प्रभारी पद से हटाए गए थे और निलंबित किए गए थे. रांची के बुढ़मू थाने में मालखाना का प्रभार देने गए थे वहां से वापस लौटने के बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली. बता दें कि जिले के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने थाना प्रभारी लालजी यादव को जिले के परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन से बहस के बाद निलंबित कर दिया था. निलंबन के 3 दिनों के बाद इस तरह की घटना सामने आने पर कई तरह की बातें की जा रही हैं. हालांकि आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर पुलिस के कई वरीय अधिकारी नावा बाजार पहुंच गए हैं. मामले की छानबीन की जा रही है. बताया जा रहा है कि हर दिन पुलिस अवर निरीक्षक लालजी यादव सुबह में उठ जाया करते थे, लेकिन मंगलवार की सुबह नहीं जगे. सुबह में उन्हें नहीं देख कर साथी पुलिसकर्मियों ने उनके क्वार्टर में जाकर देखा जो वे फंदे पर लटके हुए थे. इसकी सूचना मिलते ही पूरे थाना परिसर में अफरातफरी मच गई...

Palamu - गरीबों के बीच कम्बल का वितरण सराहनीय कार्य: शत्रुघ्न कुमार शत्रु

मेदिनीनगर। पलामू। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर ग्रुप बजराहा के द्वारा कल रात्रि में बजराहा वार्ड नम्बर एक में गरीबों के बीच कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन ग्रुप के अध्यक्ष विनोद राम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।            कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु  विशिष्ट अतिथि के रुप में एससी-एसटी ओबीसी एण्ड माइनारिटी एकता मंच के अध्यक्ष रवि पाल उपस्थित थे।उक्त अवसर पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस कड़कड़ाती ठंड में अम्बेडकर ग्रुप द्वारा अपने खर्चे पर गरीबों के बीच कम्बल का वितरण अति सराहनीय कार्य है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि आज बाबा साहेब डा०भीमराव अम्बेडकर  के प्रतिमा के समक्ष हमारे साथियों ने ठंड से पीड़ित मानवता की सेवा की शुरुआत किया है। उन्होंने ठेकेदारों द्वारा बजराहा स्थित पुल के पास बाबा साहेब की प्रतिमा हटाने की धमकी देने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को यह याद रखना चाहिए कि उनका ...

Palamu - सुंदरलाल बहुगुणा के जन्मदिन पर एप्पल का पौधा लगाकर उन्हें याद किया

मेदिनीनगर। पलामू । चिपको मूवमेंट के प्रणेता सुंदरलाल बहुगुणा के 95 वां जन्मदिन पर विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने मेदिनीनगर स्थित अपने  आवास पर्यावरण भवन के ऊपर आकाश बाग में मलय एपल का पौधा लगाकर उन्हें स्मरण किया। मेदिनीनगर प्रवास के दौरान  सुंदरलाल बहुगुणा पर्यावरणविद कौशल के आकाश बाग में शमी के पेड़ के नीचे ही बैठककर  पूजा करते थे। पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ मलय एप्पल का पौधा लगाते हुए श्री कौशल ने बहुगुना जी के तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये कहा कि वे  उनसे 1977 में  टिहरी के चामा ,चमोली के चिपको मूवमेंट से कर्नाटक के अप्पिको आंदोलन समेत देश - विदेश के दर्जनों प्रमुख कार्यक्रमों में उनके  साथ  शामिल होने का अवसर मिला था। कार्यक्रम में मुख्यरूप से संस्था के प्रधान  सचिव श्रीमती पूनम जायसवाल, उनकी पुत्री ज्योति जायसवाल, निर्मला जायसवाल निर्मला प्रजापति, नेहा सिंह, सूरीति, स्वाति गिरी, शिल्पा, शमीम अंसारी, रामू, ...

Palamu - प्रदीप राम बने झारखण्ड क्रांति मंच के मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र इकाई के सचिव

मेदिनीनगर । पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि सिंगराकला वार्ड नं०-1 निवासी प्रदीप राम को झारखण्ड क्रांति मंच के मेदिनीनगर नगर निगम इकाई का सचिव मनोनीत किया गया है।               आज जेकेएम के नगर अध्यक्ष संजय कुमार राम के बुद्धा स्थित आवास पर न्यूक्ति पत्र सौंपते हुए केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु, केन्द्रीय संयुक्त सचिव युगल किशोर राम व नगर अध्यक्ष संजय कुमार राम ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि प्रदीप रामजी के नगर सचिव बनने से मेदिनीनगर में मंच के सांगठनिक व आन्दोलनात्मक गतिविधियों का जमीनीस्तर पर विस्तार होगा। साथ ही निगम में शामिल ग्रामीण क्षेत्र के गांवों में शहरी सुविधाओं की उपलब्धता व अनावश्यक शुल्क वसूलने के खिलाफ भी आन्दोलन किया जाएगा।

Palamu - हीलिंग फील्ड्स फाउंडेशन के द्वारा गर्म कपड़े का पैकेज वितरण किया गया

नावा बाजार। पलामू। नावा बाजार के प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कण्डा में हीलिंग फील्ड्स फाउंडेशन के द्वारा पच्चीस लाभुकों को एक एक बोरी गर्म कपड़े का पैकेज दिया गया। जिसमें कम्बल, बैठने के लिये दरी, स्वेटर, समेत कई प्रकार के गर्म कपड़े शामिल है। हीलिंग फील्ड्स फाउंडेशन के टीसी रॉबिन कुमार शुक्ला ने बताया कि हीलिंग फील्ड्स फाउंडेशन एक एनजीओ है। जो कि स्वास्थ्य, स्वक्षता, पोषण के क्षेत्र में कार्य करती है। साथ ही उन्होंने कहा कि कड़ाके के ठंड को देखने हुए । लोगो के बीच गर्म कपड़े का पैकेज वितरण किया गया जिसमें कई तरह के कपड़े शामिल है। मौके पर फाउंडेशन के सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता बिमला देवी, कारण सिंह, लल्लू सिंह, चंदन ठाकुर, विजय राम, बहादुर मोची, विकास रवि के साथ कई लोग शामिल थे।

palamu - नावा बाजार प्रभारी लालजी यादव को एसपी चंदन सिन्हा ने किया निलंबित

नावा बाजार । पलामू ।नावा बाजार थाना प्रभारी लालजी यादव को पलामू पुलिस अधीक्षक चंदन सिंहा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस दौरान वह पुलिस केंद्र मेदिनीनगर मुख्यालय में रहेंगें। विश्रामपुर पुलिस अनुमंडल के एसडीपीओ सुरजीत कुमार ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार रात में जिला परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन ने नावा बाजार में तीन ओवरलोड स्टोन चिप्स हाइवा को जप्त कर, थाना को सीजर लिस्ट सौंपा।लेकिन थाना प्रभारी लालजी यादव पकड़े गए तीनों हाइवा को जप्त करने से इनकार कर दिया। बताया जाता है कि इस दरम्यान डीटीओ से थाना प्रभारी ने अमर्यादित ब्यवहार किया इसके बाद डीटीओ ने इसकी जानकारी एसपी चंदन कुमार सिंन्हा सहित जिला प्रशासन के आलाधिकारी को देकर तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया।इसके बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सुरजीत कुमार ने उसी रात नावाबाजार थाना पहुंचकर इसकी तस्दीक की ,तो मामला सही पाया। इसके बाद एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने लालजी यादव को थाना प्रभारी पद से हटाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया ।बता दें कि लालजी यादव एक वर्ष से कुछ अधिक समय तक नावा बाज...

Palamu । नववर्ष पर कौशल ने पुलिस अधीक्षक को पौधा देकर किये स्वागत

मेदिनीनगर । पलामू । पर्यावरणविद कौशल ने नववर्ष को यादगार बनाने के लिए,  जिले के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिंह को कपूर और उनकी धर्मपत्नी को सिंदूर का पौधा देकर स्वागत किया। उन्होंने पुलिस कप्तान को पौधा देते हुए कहा कि जिस तरह पुलिस समाज के हर वर्ग के लोगो को सुरक्षित रखने के लिए दिन रात  निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वहन करती है। ठीक उसी प्रकार पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित करने के लिए भी वे जीवन के हर महत्वपूर्ण मौके पर पौधा लगा कर उसकी देखभाल करें। पर्यावरणविद के द्वारा इसके पूर्व एसपी आवास में लगाये गए विभिन्न प्रजाति के पौधे में सफेद चंदन, रुद्राक्ष , अमरूद समेत अन्य कई तरह के पौधे शामिल है। सभी पौधे उचित देखभाल के कारण आवास परिसर मर लहलहा रहा है। पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने कौशल की कार्यो की सराहना करते हुए उन्हें नववर्ष की बधाई दिए। उन्होंने आवास परिसर में खाली जमीन पर अन्य प्रजाति और हो रहे विलुप्त प्रजाति के पौधे लगाने का आग्रह किया है।

Palamu - पर्यावरणविद के फार्महाउस से निकले सांप, देखिये लाइव

मेदिनीनगर । पलामू । विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद् कौशल किशोर जायसवाल के कजरी फार्म हाउस में  दुर्लभ प्रजाति के सांप रसेल वाइपर निकला। रसेल वाइपर ऐसी प्रजाति का सर्प है जो किसी को डस लें तो उसका कोई इलाज नहीं है। वावजूद सांप को पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने पकड़ कर सुरक्षित कंडा के वनों में  जाकर छोड़ दिया । उन्होंने  कहा कि वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा करना केवल वन विभाग के कर्मियों का ही दायित्व नहीं है। बल्कि समाज के हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि उसकी सुरक्षा प्रदान करें।  पर्यावरण धर्मगुरु कौशल ने कहा है कि जिस प्रकार खेल कला- संस्कृति, पशु पक्षी वन्य पर्यावरण के अंग और राष्ट्र की धरोहर है उसी प्रकार सांप भी पर्यावरण का अंग माना जाता है। इसे प्रकृति पर की लगाम लगाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि जिस प्रकार  हिरण की संख्या अधिक ना हो जाए , वह पालतू जानवरों का भोजन घास ना चट कर जाए उसके लिए प्रकृति ने उसकी संख्या क...

Palamu - नीजि टेलीकॉम कम्पनियों के खिलाफ संज्ञान ले सुप्रीम कोर्ट: शत्रुघ्न

मेदिनीनगर । पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस बयान जारी कर माननीय सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया से देश के टेलिकॉम उपभोक्ताओं को ठगने, गुमराह करने, वादाखिलाफ़ी करने के लिए तमाम नीजि टेलीकॉम कंपनियों के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग किया है।                जारी बयान में उन्होंने कहा है कि जबसे मोदी सरकार केन्द्रीय सत्ता में आई है। तबसे तमाम नीजि टेलीकॉम कंपनियों की गुण्डागर्दी चरम पर पहुंच गई है। मोदी व भाजपा, आरएसएस जैसे कारपोरेट के गुलामों ने कम्पनी राज स्थापित करने के चक्कर में भारतीय संविधान में निहित देश को कल्याणकारी राज्य बनाने की अवधारणा से उलट लूट राज्य स्थापित करने में अपनी सारी ऊर्जा लगा दी है, जो अत्यंत ही निंदनीय है।                 ज्ञातव्य है कि नीजि टेलीकॉम कम्पनियों के चुनावी चंदे के कर्ज से मुक्ति के चक्कर में मोदीजी व भाजपा ने देश के सरकारी क्षेत्र की कम्पनी भारत संचार निगम लिमिटेड को धराशाई कर नीजि  क्...

Palamu - भाजपाइयों के एक सामुहिक वनभोज कार्यक्रम का आयोजन

> 2023 मे लोकसभा एवं 2024 मे विधानसभा सीट से भाजपा के एक लाख वोटों से जीता जायेगा : मंडल अध्यक्ष नावा बाजार । पलामू । नावा बाजार मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव के अध्यक्षता में बुधवार को पीपरा गांव देवी स्थान समिप धुमकुडीया भवन में नव वर्ष पर प्रखंड स्तरीय भाजपाइयों के एक सामुहिक वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया । उक्त मौके पर मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव ने नववर्ष पर प्रखंड वासियों के हार्दिक शुभकामनाएं के साथ बधाई देते हुए कहा कि आनेवाले 2023 में लोकसभा एवं 2024 मे बिश्रामपुर विधानसभा सीट से एक लाख वोटों से भाजपा की जीत होगी। इसके लिए संघर्ष लगातार जारी है। जो क्षेत्र में भाजपाइयों के चट्टानी एकता कायम है। मौक पर प्रमुख रविंद्र पासवान, विधायक प्रतिनिधि रामरेखा चंद्रवंशी, सांसद प्रतिनिधि पंकज तिवारी, सत्या मेहता, उपमुखिया गिरजा शंकर राम,कर्मदेव चंद्रवंशी,अशोक चौहान,उदय यादव समेत सैकड़ों भाजपाई वनभोज कार्यक्रम में शामिल थे ।

Palamu - शिक्षक आलोक कुमार की मौत की सीबीआई जांच हो : शत्रुघ्न कुमार शत्रु

 मेदिनीनगर। पलामू। झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने शोक विज्ञप्ति जारी कर मेराल 10+2 हाई स्कूल गढ़वा के यंग, डायनेमिक व एनर्जेटिक युवा शिक्षक आलोक कुमार की रांची में कथित हृदयाघात से संदेहास्पद स्थिति में असामयिक व दुखद मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके निधन को ना केवल शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया है,             झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक ने साजिशपूर्वक अंजाम दिए गए इस हत्याकांड की कड़ी शब्दों में निन्दा करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी से सीबीआई जांच कराने की अनुसंशा कर षड्यंत्रकारियों का पर्दाफाश व हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग किया है।                            ज्ञातव्य है कि सौम्य, शालीन, मृदुभाषी, अत्यंत प्रतिभाशाली व राष्ट्रपति पुरस्कार समेत अन्य पुरस्कारों से सम्मानित युवा शिक्षक आलोक कुमार की शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ती लोकप्रियता से घबरा कर साजिशन हत्या की ...

Palamu - सावित्री बाई फुले की 191वां जन्म जयंती मनाया गया,

नावा बाजार । पलामू । नावा बाजार प्रखंड के ग्राम पंचायत रबदा  के अंबेडकर टोला में माता सावित्री बाई फुले  की 191वां जन्म जयंती पर कार्यक्रम का  आयोजन ग्राम विकास शान्ति समिति एवं माता साबित्री बाई फुले महिला मण्डली रबदा के द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  झारखंड प्रदेश संयोजक राम प्रसाद बौद्ध  तथा वक्ता के रूप में  दीपनारायण राम, रूबी बौद्ध ,  रमेश राम उपस्थित होकर माता सावित्री बाई फुले के जीवनी पर अपने अपने विचार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि  राम प्रसाद बौद्ध ने अपने सम्बोधन में कहा कि माता सावित्री बाई फुले को उनके माता पिता नौ वर्ष की आयु में  ज्योतिबा राव फुले के साथ शादी कर दिए । ज्योतिबा राव फुले उन्हें घर पर ही पढ़ाए। सन 1848 में माता सावित्री बाई फुले लड़कियों के लिए पहला स्कूल माता फातिमा शेख के साथ मिलकर महाराष्ट्र में खोली । इसलिये शिक्षा की देवी माता सावित्री बाई फुले ही शिक्षा की देवी है। जोतिबा राव फुले एवं माता सावित्री बाई फुले ने बहुजन समाज के उत्थान के लिए कई ऐसे ऎतिहासिक कार्य किये। जैसे विधवा आश्...

Palamu - पारा शिक्षकों ने वनभोज का लुफ़्त उठाते हुए कहा हेमंत है, तो हिम्मत है

नावा बाजार । पलामू । नावा बाजार प्रखंड इकाई नावा बाजार के सहायक अध्यापक शिक्षक द्वारा वन भोज कार्यक्रम एवं नववर्ष मिलन समारोह कार्यक्रम  आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड  के सभी सहायक अध्यापक शिक्षक कोषाध्यक्ष  वीरेंद्र पाल के घर के पास चेक डेम के समीप एकत्रित हो कर कार्यक्रम में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जिला अध्यक्ष मनोज सिंह , मीडिया प्रभारी महेश मेहता ,  जिला ट्यूटर प्रभारी देवेश पांडे,  मिशन टीम संयोजक रंजीत जयसवाल , सरफराज अनवर, नाजिर हुसैन, मानदेव विश्वकर्मा ,संकुल समन्वयक अविनाश पांडे , सहायक अध्यापक कोषाध्यक्ष वीरेंद्र पाल ,नागेंद्र  ,सलीम जी,  एजाज अहमद , इरफान अंसारी सहित सैकड़ों  सहायक अध्यापक शिक्षक उपस्थित होकर झारखंड सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि हेमंत सोरेन एवं शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के द्वारा जो हम लोग को सहायक अध्यापक का दर्जा  दिया गया यह नव वर्ष का तोफा है।

Palamu - नववर्ष पर पर्यावरणविद कौशल ने लगाया सिंदूर एवं पियार का पौधा

  छतरपुर । पलामू । पलामू जिले के छतरपुर अनुमंडल के ग्राम पंचायत डाली बाजार के कौशल नगर  स्थित मोहनलाल खुर्जा व पार्वती देवी पार्क में विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए नववर्ष का स्वागत किया। वहीं उक्त अवसर पर वनभोज का भी आयोजन किया गया। वन भोज कार्यक्रम में शामिल लोगों को पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ पियार और सिंदूर का पौधा लगाकर पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ दिलायी। उन्होंने कहा कि हमारी देश की सभ्यता और संस्कृति  है कि जब कभी भी कोई धार्मिक अनुष्ठान होता है तो  वैदिक मंत्रोच्चार से दंपति को गांठ जोड़कर पूजा अर्चना की शुरुआत होती है। पूजा- पाठ में सिंदूर का बहुत ही महत्व है लेकिन मिलावट के दौर आज सही नहीं मिलने से लोगों को बड़े पैमाने पर सिंदूर का पौधा लगाने की जरूरत है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित  प मुखिया नगीना बेबी,अफजाल अंसारी प्रो,जायसवाल टिंबर सह यूनिक अप्लाई के डीलर अरुण कुमार जायसवाल, राम...

Palamu - कमल क्लब के द्वारा खिलाड़ियों के खेल सामग्री वितरण किया गया

 नावा बाजार । पलामू । नावा बाजार प्रखंड अंतर्गत कण्डा पंचायत के श्रीराम जानकी मंदिर के प्रांगण में दिन रविवार को  कमल क्लब  के तत्वाधान में खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि  के रूप में नावा बाजार जिला पार्षद अनुज राम  उपस्थित हुए।  मुख्य अतिथि अनुज राम  ने कहा कि सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर कमल क्लब के द्वारा खिलाड़ियों को खेल सामग्री दिया जा रहा है। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को हौसला को बढ़ाते हुए कहा कि आज के समय मे खेल में भी कैरियर बनाया जा सकता है। खेलने से मानसिक एवं शारिरिक शक्ति बढ़ती है। कार्यक्रम का संचालन साजन कुमार विश्वकर्मा ने किया । मौके पर कमल क्लब के अध्यक्ष अजीत चंद्रवंश, सचिव रंजय मेहता, कोषाध्यक्ष अशरेश राम, कंडा पंचायत के उपमुखिया गिरजा शंकर राम, गुड्डू मेहता, जनार्दन साव, मनोज सिंह, मनीष कुमार सिंह सहित सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे।

Palamu - नववर्ष की स्वागत केक काट कर किया गया, नसीब खलीफा ने किये पिकनिक स्पॉट से रिपोर्ट

  नावा बाज़ार । पलामू । नावा बाज़ार प्रखंड क्षेत्र में नववर्ष पूरे मस्ती , उमंग और जोश के साथ बनाया गया। जिसमे सभी उम्र के लोगो मे उत्साह दिख रहा था । लेकिन युवा लोग पूरे मस्ती और उमंग के मूड में थे। जगह-जगह पिकनिक मनाया गया। वही  ओमप्रकाश गुप्ता उर्फ पप्पु गुप्ता, आशीष कुमार, साजन विश्वकर्मा, नसीब खलीफा, बिगन पाल, विक्की कुमार , आशीष सिंह के द्वारा नववर्ष की स्वागत केक काट कर किया गया। इसी क्रम में नसीब खलीफा ने पिकनिक मना रहे लोगो से किया खास बातचीत

Breaking News Palamu - पिकनिक मनाने आए युवक की भीम बराज में डूबने से मौत

झारखंड के पलामू जिले के मोहम्मदगंज पर्यटक स्थल भीम चुल्हा पर पिकनिक मनाने आये 23 वर्षीय युवक धीरेन्द्र कुमार की भीम बराज में डूबने से मौत हो गयी. शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है. मोहम्मदगंज पुलिस ने घटना स्थल से युवक का वस्त्र और चप्पल भी बरामद किया है.  मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक धीरेन्द्र कुमार उंटारी थाना अंतर्गत भदुमा गांव का निवासी था.पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भीम बराज में युवक धीरेंद्र कुमार के डूबने की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर भीम चुल्हा स्थल पर तैनात थाना प्रभारी अजय केरकेट्टा सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रविरंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। शव को अन्त्य परीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा गया ।

Palamu - शौचालय निर्माण में भारी घोटाले की जांच कर कड़ी कार्रवाई हो : रेणु देवी

नावाबाजार । पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय सचिव सह नावाबाजार प्रखण्ड के पूर्व प्रमुख रेणु देवी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि ओडीएफ घोषित रबदा पंचायत में शौचालय निर्माण योजना में मुखिया विरेन्द्र राम व बिचौलियों की मिलीभगत से भारी घोटाले को अंजाम दिया गया है। जिसकी वजह से रबदा पंचायत के महिला व पुरुष खूले में शौच जाने को मजबूर हैं। जिनकी वजह से ना केवल कई प्रकार की बिमारियों का शिकार होना पड़ रहा है। बल्कि पीएम मोदी का खूले में शौच से मुक्ति अभियान विभत्स मजाक में तब्दील हो गया है।               उन्होंने कहा है कि रबदा पंचायत में स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर केवल लूट को अंजाम दिया गया है। यही हाल पूरे नावाबाजार प्रखण्ड क्षेत्र का है। जिसे आनन-फानन में तत्कालीन जिला प्रशासन ने खूले में शौच से मुक्त घोषित कर अपनी पीठ खूद थपथपाने की जल्दबाजी  दिखलाई थी।                  अंत में पूर्व प्रमुख ने कहा है कि शीघ्र ही उपायुक्त व उव विकास आयुक्त पलामू को ज्ञापन सौंपकर शौचालय निर्माण मे...

Palamu - जंगली जानवरों ने किया फसल नष्ट, किसान ने किया मुआवजा की मांग

नावा बाजार । पलामू । नावा बाजार प्रखंड में इन दिनों लीलगाय, बंदर जैसे जंगली जानवरो से किसान काफी परेशान है। किसानों के परेशानी का कारण ये है कि किसान दिन रात लगन, परिश्रम से खेती  करते है। लेकिन खेत मे फसल तैयार होते ही लीलगाय, बंदर जैसे जंगली जानवर फसल को नष्ट कर देते है। जिससे किसानों को आर्थिक रूप से काफी नुकसान हो रहा है। ग्राम कण्डा के किसानों ने बताया कि आलू, गेंहू, मिर्च, गोभी, मटर जैसे फसलों  को काफी नुकसान हुआ है। लेकिन अभी तक जंगली जानवरों से फसल को बचाने के लिए कोई भी कारगर उपाय नही है। किसानों ने कृषि पदाधिकारी ने आग्रह किया है। नष्ट फसलों को मुआयना कर मुआवजा दिया जाय। जिससे नुकसान की भरपाई हो सके। मौके पर उदय नारायण सिंह, रेखा महतो, दशरत महतो, चंद्रकांत प्रजापति के साथ कई किसान मौजूद थे।

Medininagar - बॉलीवुड एक्टर किशु राहुल क्यों पहुंचे पलामू

वॉलीवुड एक्टर किशु राहुल इन दिनों पलामू दौरे पर हैं। पलामू प्रमंडल क्षेत्र में स्थलों का भ्रमण कर फिल्म शूटिंग हेतु देख रहे हैं। इसी क्रम में वे नेतरहाट पहुंचे। आयुक्त जटा शंकर चौधरी भी नेतरहाट का परिभ्रमण किया। साथ ही एक्टर किशु राहुल को नेतरहाट सहित पलामू प्रमंडल में फिल्म शूटिंग की पॉइंट्स के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नेतरहाट के सन राइज-सन सेट, मंगोलिया प्वांइट्स, नेतरहाट विघालय, लोध जल प्रपात, गढ़वा के सुखलदरी, श्री बंशीधर नगर मंदिर आदि के बारे में बताया। आयुक्त ने कहा कि पलामू प्रमंडल क्षेत्र के तीनों जिले पलामू, लातेहार एवं गढ़वा का क्षेत्र काफी खूबसूरत है। यहां फिल्म शूटिंग की बेहतर संभावनाएं  एवं पॉइंट्स हैं। पलामू प्रमंडल में विधि व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त है। यहां रहने के लिए गेस्ट हाउस, निजी होटल आदि सुविधाएं भी है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण पलामू में घने जंगल हैं, तो वाटरफॉल भी एक से बढ़कर एक है, जहां फिल्मों की शूटिंग की जा सकती है। आयुक्त ने फिल्मी दुनिया से जुड़े लोगों को से भी अपील किया कि पलामू प्रमंडल क्षेत्र में आकर यहां की खूबसूरती को फिल...

Palamu - पथ मरम्मती के नाम पर 5 लाख रुपए गबन की जांच हो : शत्रुघ्न

 नावा बाजार । पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि नावाबाजार प्रखण्ड के रबदा पंचायत में रबदा से बसौना  एवं किशुन दयाली बांध होते हुए नेनुआ तक रैयती जमीन में ग्रामीण सम्पर्क पथ मरम्मती के नाम पर बिना काम करवाए क्षेत्रिय विधायक सह पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचन्द्र चन्द्रवंशी  के विधायक कोटे की 5 लाख रुपए की राशि हड़प ली गई है। जिसकी उच्चस्तरीय जांच कर पलामू के उपायुक्त व उप विकास आयुक्त को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।                 केन्द्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि मेरे गृह पंचायत रबदा में जिला परिषद के जिला अभियंता कार्यकारी एजेंसी द्वारा कागज पर योजना पूर्ण दिखलाकर रैयती जमीन में सड़क मरम्मती के नाम पर लाखों रुपयों की लूट क्षेत्रीय भाजपा विधायक जी के रामराज्य का नायाब उदाहरण है,जिसकी जांचोपरांत शीघ्र कार्रवाई अपेक्षित है।            झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि झारखण्ड के सर्वोत्कृष्ट...

palamu - जिला पार्षद लगातार कर रही है, गरीब, जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण

 पड़वा । पलामू । कड़ाके की ठंड दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में पड़वा जिला पार्षद गीता मेहता लगातार गरीब एवं असहाय के बीच कम्बल का वितरण कर रही है। ताकि गरीब एवं असहाय लोग में इस कड़ाके  की ठंड से अपना बचाव कर सके। मालूम हो कि पड़वा जिला पार्षद गीता मेहता जरूरतमंदों के बीच जाकर या उनलोगों को अपने आवास पर भी बुला कर पूरे सम्मान के साथ उनलोगों को बीच कम्बल का वितरण कर रही है। जिससे लोग काफी खुशी महसूस कर रहे है। इनके इस कार्य के लिये लोग काफी तारीफ  भी कर रहे है।

Palamu - खिलाड़ियों को हौसला बुलंद करने के लिए समय-समय पर सम्मानित किया जाएगा : कृष्णा दुबे

  नावा बाजार । पलामू । बिश्रामपुर प्रखण्ड के तोलरा में स्वर्गीय आशीष तिवारी उर्फ बड़े बॉलीबॉल नौक आउट टूर्नामेंट का फाइनल मैच में मेदिनीनगर बनाम लेसलीगंज खिलाड़ियों के बीच खेला गया। लेसलीगंज की टीम ने बढ़त बनाते हुए जीत हासिल की।अतिथियों ने सबसे पहले स्वर्गीय आशीष तिवारी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण रखा गया। अतिथियों को डॉलफिन कारस्पा के मालिक  प्रेम तिवारी और भावी मुखिया प्रत्याशी  रोहित तिवारी द्वारा विश्रामपुर विधानसभा के भावी विधायक प्रत्याशी कृष्णा दुबे और छोटन उपाध्याय को फूलों की माला पहनाकर शॉल ओढ़ाकर व बुके देकर सम्मानित किया।  उक्त मौके पर समाजसेवी कृष्णा दुबे ने कहा कि विश्रामपुर विधानसभा के खिलाड़ियों को हौसला बुलंद करने के लिए समय-समय पर सम्मानित किया जाएगा। ताकि इस क्षेत्र के खिलाड़ी राज्य स्तर तक पहुंच कर विश्रामपुर विधानसभा का नाम रोशन कर सकेंगे। मौके पर अभिषेक पांडेय, पटेल दुबे, अरुण दुबे, पूर्व मुखिया स्यामा देवी , भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री अमरेश तिवारी , पंचायत समिति रास बिहारी तिवारी पूर्व मुखिया सेठ चौबे, भंडार पंचायत के उप ...

Palamu - अल्पसंख्यकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की ज़रुरत : अशफ़ाक अहमद

  मेदिनीनगर । पलामू ।  सरकार अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा के लिए आगे आये और अप्ल्संख्यक भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो जाएँ। इसकी चिंता हम सभी का लक्ष्य है। देश प्रदेश में अलग-अलग हिस्सों में अल्पसंख्यकों की पहचान अलग होती है। लेकिन सभी अल्पसंख्यकों की समस्याएं लगभग समान हैं। उक्त बातें तंज़ीमुल अंसार कमिटी के पलामू प्रदेश के सद्र जनाब अशफ़ाक़ अहमद ने अंतर्राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर आयोजित गोष्ठी में कहीं। उन्होंने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में यह भी कहा कि अल्पसंख्यकों से जुडी हुई सरकार की कई योजनाएं हैं। इसकी जानकारी हासिल कर अल्पसंख्यक उसका लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश में भी राजनैतिक और सामाजिक संगठन अल्पसंख्यकों के हितों के लिए आगे आएंगे तो देश और समाज की काफी उन्नति होगी। मौके पर कोषाध्यक्ष मोहम्मद सिराज अंसारी , उपाध्यक्ष कलाम आज़ाद , इंजीनियर मोहम्मद शम्सुद्दीन , डॉ बॉबिन , हिशामुद्दीन अंसारी , मुबिनुल हुदा, रवायत हुसैन , मंज़ूर अहमद , अमन अंसारी , सुहैल शाह, मुहम्मद इसराइल , इम्तियाज़ उर्फ़ सोनू समेत काफी लोग उपस्थित थे।

Palamu- झारखण्ड हाई कोर्ट का खण्डपीठ स्थापित करने समेत 12 सूत्री मांग पत्र सीएम को सौंपा

मेदिनीनगर। पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि आज झारखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात नहीं होने की स्थिति में मंच के द्वारा उपायुक्त पलामू के माध्यम से 12 सूत्री मांग पत्र प्रेषित किया गया है।             जारी विज्ञप्ति में उन्होंने बताया है कि मांग पत्र में मेदिनीनगर को झारखण्ड की उपराजधानी घोषित करने के साथ झारखण्ड उच्च न्यायालय का यहां खण्डपीठ स्थापित करने, वर्षों से बन्द पड़े एशिया प्रसिद्ध सीसीएल के बन्द पड़े राजबाला कोलियरी, सोकरा ग्रेफाइट माइन्स, जपला सीमेंट फैक्ट्री व आरापुर माइन्स समेत सभी बन्द पड़े प्रतिष्ठानों को शीघ्र खोलने, पलामू प्रमंडल में पत्थर, बालू व जमीन माफियाओं के बढ़ते आतंक की वजह से गिरते भूगर्भ जलस्तर, पर्यावरण प्रदूषण व बढ़ते पारिस्थितिकीय असंतुलन पर सख्ती से रोक लगाने, पलामू में करीब 500 करोड़ रुपये के धान क्रय घोटाले की सीबीआई जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, दूसरी बार त्रिस्तरीय पंचायतों के बढ़े कार्य...

Breaking - मुख्यमंत्री का आगमन और छात्र नेता गिरफ्तार , medininagar, cm hemant soren

      डालटनगंज से शत्रुघन कुमार चंद्रवंशी की रिपोर्ट पलामू  जिला के डालटनगंज यानी मेदिनीनगर में छात्रों का साथ देने वाले  ए.आई.एस.एफ के जिला अध्यक्ष सुजीत पांडेय उर्फ विदेशी पांडेय को पुलिस ने किया गुरफ्तार। पांडेय ने वीडियो जारी कर बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री को आज शुक्रवार को डालटनगंज में आना था,आने से पहले समस्त पलामू वासियो को खुशी का माहौल था, मुख्यमंत्री ने भाषा के साथ खेलवाड़ करने का काम किया है। ऐसे में कोई छात्र अगर अपनी आवाज उठता है तो मुख्यमंत्री उसे रोकने के लिए गिरफ्तार करवा रहे हैं। छात्र नेता सुजीत पांडेय ने इसे लोकतंत्र के लिए घातक बताया है।

Hightech Coaching NavaBajar

Hightech Coaching NavaBajar