मेदिनीनगर । पलामू। झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु को छत्तरपुर कौवल में बाबा साहेब डा०बभीमराव अम्बेडकर के 131 वीं जयंती पखवारा के तहत आयोजित विशाल समारोह में समाज के कमजोर वर्गों पर बढ़ते अन्याय-अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने व संघर्ष करने के लिए संविधान सुरक्षा मंच ने वर्ष 2021 के लिए बहुजन रत्न पुरस्कार से सम्बन्धित प्रशस्तिपत्र, नकद पांच हजार रूपए व अंग वस्त्र देकर करतल ध्वनि व हर्षोल्लास के बीच सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जन जागृति विकास मंच सह आयोजन समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त एम०ओ० युगल किशोर राम व संचालन संविधान सुरक्षा मंच, छत्तरपुर के संयोजक विद्वान शिक्षक जगदीश नागवंशी ने किया। कार्यक्रम में उद्घाटन कर्ता इंजिनियर लाल बिहारी यादव, मुख्य अतिथि पूर्व सांसद घूरन राम, मुख्य वक्ता शत्रुघ्न कुमार शत्रु, सुषमा बौद्ध,अखिलेश्वर प्रसाद सिंह आदि ने बाबा साहेब डा० बी०आर०अम्बेडकर व तथागत बुद्ध की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्पांजलि अर...