नावा बाजार। पलामू। ग्राम पंचायत रबदा के ग्रामीणो द्वारा नावाबाज़र प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसिये धरना प्रदर्शन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष राष्ट्रीय बौध्द महासभा के झारखंड प्रदेश के संयोजक राम प्रसाद बौद्ध के द्वारा किया गया। जिसमे कई पार्टी, सामाजिक संगठनों ने भाग लिया ।
धारण प्रदर्शन मुख्य कारण यह है, कि ग्राम पंचायत रबदा के 242 प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों का आवास की सूची से नाम हटा दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के स्वयं सेवक के द्वारा सर्वेक्षण के दौरान फॉर्म में पाँच डिसमिल के जगह पांच एकड़ लिख दिया गया था ।
जबकि वास्तविकता ये है, लाभुकों का पाँच या दस डिसमिल से ज्यादा जमीन किसी के पास नही है। इस सम्बंध में पलामू उपायुक्त को लिखी आवेदन दिया जा चुका है। जिसका जाँच हल्का कर्मचारी के द्वारा भी किया गया। जिसमें ये पाया गया कि किसी भी लाभूक के पास पाँच एकड़ भूमि नहीं है। इसका जाँच प्रतिवेदन प्रखंड पदाधिकारी नावाबाज़र एवं उपायुक्त पलामू को भी दिया जा चुका है। लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण ग्रामीणों में काफी नाराजगी है, जिसके वजह से ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने पर विवश है।
धरना प्रदर्शन कर रहे लाभुकों का मांग है, कि अगर मेरे नाम पाँच एकड़ भूमि है, तो मुझे पाँच एकड़ भूमि ही प्रखंड पदाधिकारी दे। आवास हम बना लेंगे। जमीन नही तो आवास मिलना ही चाहिए। इसके अलावा सरकार आपके द्वार में जो ग्रामीणों के द्वारा योजना दिया गया है।
उसे अबिलम्ब चालू किया जाए। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से जनसंग्राम मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष जुगल पाल, बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता , कॉमनिस्ट पार्टी के बी0 एन0 सिंह, सरफराज आलम , रबदा पंचायत के मुखिया बीरेंद्र राम, प्रखंड प्रमुख रबिन्द्र पासवान, मंदीप बौद्ध , अमित कुमार , दीपनारायण राम, बृजनन्दन मेहता शामिल थे। अंत में पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन पलामू उपायुक्त के नाम से प्रखंड बिकास पदाधिकारी के कार्यालय के एक पदाधिकारी को सौंपा गया । प्रखंड विकास पदाधिकारी अवकाश पर थे। ज्ञापन में यह भी कहा गया है , कि एक सप्ताह के अंदर अगर आवास स्वीकृत नही किया गया तो प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर अनिश्चित कालीन धरना दिया जाएगा।