सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Patan - भावी पंचायत समिति सदस्य गुलामे मुस्तफा ने महाशिवरात्रि का शुभकामना दिए

 Patan - युवा समाजसेवी सह सिरमा पंचायत के भावी पंचायत समिति सदस्य के उम्मीदवार गुलामे मुस्तफा ने क्षेत्र वाशियों को महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामना बधाई देते हुए कहा की महाशिवरात्रि को लेकर कई कथाएं प्रचलित है। एक कथा के अनुसार माता पार्वती ने शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठिन तपस्या की थी। जिसके फलस्वरूप फाल्गुन कृष्ण पक्ष के चतुदर्शी तिथि को माता पार्वती का विवाह भगवान शिव से हुआ। इसी कारण इस दिन को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

Palamu - बभन्डी मदरसा मखदूम - ए- मिल्लत तनवीरूल इस्लाम में इस्लामिक क्वीज संपन्न

Palamu - बभन्डी के मदरसा मखदूम ए मिल्लत तनवीरूल  इस्लाम में तंजीमुल अंसार कमेटी के द्वारा छठा सालाना रसूल ए आजम इस्लामिक क्विज का आयोजन करवाया गया। जिसका संचालन मौलाना जसीम उद्दीन नूरी फैजी ने किया। मौके पर तंजीम के पलामू सदर अशफाक अहमद बतौर मुख्य अतिथि थे। हाजी शमीम रिजवी, शायर एम० जे० अजहर, जैनुल अंसारी आदि बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित हुए।  सदर अशफाक अहमद ने कहा की रसूल-ए-आजम इस्लामिक क्वीज से बच्चों में तालीम के प्रति शोक बढ़ेगा। इससे देश व समाज में बेदारी आएगी। हम सब देशवासी तरक्की करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के द्वारा हम भारत को और भी अधिक ऊंचाई पर ले जा सकेंगे। दुनिया बदलने का सबसे ताकतवर हथियार शिक्षा है, जिससे तरक्की और बदलाव की गति तीव्र होगी।  क्विज में क्रमशः मक्की, मदनी, बगदादी समूह ने भाग लिया। इसके अंतर्गत मक्की में छात्र, मदनी में छात्राएं, जबकि बगदादी में अभिभावकों ने प्रतिभागीता निभाई। निर्णायक मंडल में हाफिज सऊद आलम, मौलाना साबिर हुसैन, मौलाना वसीम अशहर, हाफिज इकरामुद्दीन के नाम शामिल हैं।  इस अवसर पर बभन्डी मुखिया मोहम्मद समीद अंसारी,...

Big Breaking - यूक्रेन में फंसा daltonganj का युवक, रोमानिया बॉर्डर तक पहुंचा

  Medininagar - रूस द्वारा युक्रेन पर किये जा रहे हमले के बीच भारत के करीब 20 हजार छात्र वहाँ फंसे हैं. उनमें से कई गढ़वा, पलामू और लातेहार के भी हैं.  मिली जानकारी के अनुसार डालटनगंज स्थित हमीदगंज निवासी अरविंद कुमार पाण्डेय के पुत्र आयुष राज मेडिकल के छात्र हैं और यूक्रेन में रहकर मेडिकल प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं ।  आयुष राज यूक्रेन के ल्वानो फ्रैंकिवस्क सरकारी हौस्टल में रहते हैं.  रूस के हमले के बाद वे वापस मेदिनीनगर स्थित अपने घर लौटना चाहते हैं । वे किसी तरह रोमानिया बौर्डर तक आ चुके हैं लेकिन अभी भी उन्हें भारत सरकार से मदद का इंतजार है। इधर घर वालों की चिंता बढ़ी हुई है. माता-पिता सोच रहे कि किसी तरह मेरा बेटा वापस आ जाये. आयुष लागातार अपने माता पिता से संपर्क बनाए हुए है और जल्द से जल्द घर वापस आना चाहते है.

Palamu - आदर्श पंचायत डाली बाजार को मिलेगी सारी सुविधाएं : मेघा भारद्वाज

Palamu - जिले के उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज ने  सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित गांव डाली बाजार का निरीक्षण कर कहा कि इस पंचायत को सांसद आदर्श पंचायत की सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी. ताकि जिस मकसद के तहत इस पंचायत का चयन किया गया था वह पूरी हो और उसका भरपूर लाभ लोगों को मुहैया भी कराया जा सके। निरीक्षण के क्रम में डीडीसी ने गांव में बनाए गए विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल के द्वारा मोहनलाल खुर्जा पार्वती देवी पार्क व जैविक उद्यान में लगाए गए दर्जनों विदेशी एवं विलुप्त प्रायः पौधे का अवलोकन किया।  उस दौरान उन्होंने भूटान का सिंदूर का फल अपने हाथों में लेकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए  पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल को इस नेक कार्य के लिए शुभकामनाएं दी और डीडीसी को  नेपाल का रुद्राक्ष का पौधा समर्पित किया। इसके अलावा ग्रामीणों ने उपायुक्त से दूध संग्रहण केंद्र खोलने का भी अनुरोध किया।  डीडीसी ने गांव के मध्य विद्यालय, आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य ...

Palamu - लालू प्रसाद को जेल में मार डालने की सजा सुनाई है : शत्रुघ्न

  मेदिनीनगर । पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि चारा घोटाला मामले में सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा डोरंडा कोषागार से निकासी के मामले में 5 साल की सजा व 60 लाख रुपया जूर्माने को अप्रत्यक्ष रूप से लालू प्रसाद को जेल में मार डालने की सजा करार दिया है।                जारी बयान में उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायिका समेत तमाम प्रमुख संवैधानिक संस्थाओं की गरीमा बुरी तरह प्रभावित हुई है। दुनिया के सबसे भ्रष्ट पार्टी भाजपा के केन्द्र व विभिन्न राज्य सरकारों को क्या अपने गिरेबान में नहीं झांकना चाहिए ? क्या सभी बैंक लूटेरों, जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त ब्लातकारी बाबाओं, ब्यापम समेत तमाम घोटालों के आरोपियों को संरक्षण देनेवाले व जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की कई धाराओं का खूला उल्लंघन कर चुनावों को टपोरी अंदाज में प्रभावित करनेवाले पीएम व यूपी के अपने उपर दर्ज मुकदमों को वापस लेनेवाले सीएम का चाल, चरित्र व निकृष्ठ चिंत...

Nawa Bajar - रौनक होटल का उद्घाटन, लोग फ़ास्ट फ़ूड एवं मिठाई का ले सकते है आनंद

  नावा बाजार । पलामू । नावा बाजार  प्रखंड के ग्राम पंचायत कण्डा में एन एच 98 के किनारे उप स्वास्थ्य के नज़दीक रौनक होटल का शुभारंभ किया गया।  जिसमे रौनक होटल के प्रोपराइटर रंजन रॉक ने बताया कि होटल में फ़ास्ट फ़ूड के साथ नास्ता का भी उत्तम व्यवस्था किया गया। होटल खुलने लोगो के बहुत ही टेस्टी और स्वादिष्ट मिठाईयो का आनंद ले सकते है। होटल में तरह तरह के मिठाईयां, चोमीन, चाट, चाय, उपलब्ध है।

Jharkhand News - झारखंड विधानसभा का बजट सत्र, जानिए- किस दिन किस दिन क्या होगा

Jharkhand News - हेमंत सोरेन सरकार तीन मार्च को अपना बजट पेश करने वाली है। इस बजट से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। इसमें कई नई घोषणाओं पर सरकार अपना नजरिया स्पष्ट कर सकती है। संभवत: यह बजट झारखंड के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने पर केंद्रित हो सकता है। खैर, शुक्रवार 25 फरवरी से इस बजट सत्र की शुरुआत हो रही है। कल पहला दिन होगा। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस प्रथम दिन सदन को संबोधित करेंगे। इसके बाद शोक प्रस्ताव रखा जाएगा। शनिवार और रविवार को सदन में अवकाश रहेगा। सोमवार से सदन की कार्यवाही विधिवत शुरू हो जाएगी। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र इसबार हंगामेदार हो सकता है। मुख्य विपक्षी भाजपा के विधायक कई सवालों को लेकर हेमंत सोरेन सरकार को घेरने की कवायद करेंगे। उन्होंने बकायदा इसकी पूरी तैयारी भी कर रखी है। हजारीबाग में रूपेश हत्याकांड के बाद सांप्रदायिक तनाव, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा अपने नाम से खनन पट्टा लेने, स्थानीय भाषा की सूची से भोजपुरी और मगही को हटाने, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा हेमंत सोरेन के खिलाफ दिए गए बयान, बोकारो में भाजपा अध्यक्ष रहे रविन्द्र राय पर हमल...

Palamu - महाशिवरात्रि पर भव्य मेला आयोजन, आ रहे है भोजपुरी के कलाकार

नावा बाजार । पलामू । नावा बाजार प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कण्डा में एक मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर पिछले वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी खेलेश्वर धाम के प्रांगण में   मेला का आयोजन किया गया । साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।  जिसमें भोजपुरी के  दिग्गज कलाकार, सोनाली राज, चंदन यादव, धीरज धाकड़ आने वाले है। जो कि कलाकारों ने खुद वीडियो रिकॉर्डिंग जारी कर इसकी सूचना दिए है।  आयोजन कर्ता महाकाल कमिटी के अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि खेलेश्वर धाम पर प्रत्येक वर्ष मेले का आयोजन किया जाता है। साथ ही उन्होंने लोगो से अपील किया है, की  लोग मेले में पहुँच कर मेले का आनंद ले और खेलेश्वर धाम का भी दर्शन करे।

Patan News Palamu - संत शिरोमणि रैदास जी की जीवनी पर विचार विमर्श किया गया

पाटन । पलामू । पाटन प्रखंड के ग्राम उताकी में संत शिरोमणि रैदास की 645 वीं जयंती के पखवाड़े के अवसर पर राम भजन राम के अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. वीरेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय कुमार, और राम प्रसाद बौद्ध उपस्थित हुए। कार्यक्रम में संत रविदास जी की जीवनी पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें बताया गया कि हमलोगों को संत रविदास जी के बताए गए मार्ग पर चलने की जरूरत है। कार्यक्रम में मिशन गायक कलाकार राजकुमार यादव उत्तर प्रदेश और मनीष प्रभाकर भभुआ बिहार से आकर एक से बढ़ कर एक गीत प्रस्तुत किये।  मौके पर जगेश्वर राम, बिगन महतो, राजेन्द्र राम, बिंदेश्वर राम, शुष्मा बौद्ध, पूनम बौद्ध , लखन मेहता, श्यामलाल राम  के साथ काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Breaking News Palamu - NH-98 पर अनियंत्रित होकर पलटा सवारी पिकअप वैन

  नावा बाजार । पलामू । नावा बाजार थाना क्षेत्र के बाना पुल के समीप एनएच 98 मुख्य मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह बाबा बैजनाथ धाम देवघर आ रही सवारी पिकअप बैंड अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें वाहन में सवार लोगों को किसी प्रकार का हताहत नहीं हुई। सभी वाहन से सुरक्षित निकाले गए। सूचना पाकर नावा बाजार थाना प्रभारी दीपक कुमार दास, एएसआई प्रदुमन पासवान पहुंच कर सभी सवार लोगों को सुरक्षित करते हुए वाहन को नावा बाजार थाना लाया गया। मालूम हो कि वाहन पर सभी सवार लोग सोनभद्र जिला के रहने वाले हैं।

Palamu। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में मंडल अध्यक्ष के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता शिवाजी मैदान पहुचे

 मेदिनीनगर। पलामू।   दिन सोमवार को डालटनगंज के शिवाजी मैदान में  नावाबज़ार मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता  प्रदेश अध्यक्ष  दीपक प्रकाश के स्वागत में शिवाजी मैदान डालटनगंज में उपस्थित हुए। मौके पर  सांसद प्रतिनिधि पंकज तिवारी,  विधायक प्रतिनिधि रामरेखा चन्द्रवंशी,  महामंत्री पंकज चन्द्रवंशी , ओबीसी मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष कर्मदेव चन्द्रवंशी , किसान मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष उदय यादव एसटी मोर्चा अध्यक्ष बलराम सिंह , महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष लीलावती देवी,  पंचायत अध्यक्ष एवम कार्यकर्ता  निर्मल कुमार यादव , जगदीश सिंह , गौरी सिंह , मनोज गुप्ता , उदय राम, सूरजदेव यादव , भगवान साव , पारश मेहता, गुड्डू चंद्रवंशी , अशोक चौहान के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Palamu - छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर पर्यावरणविद ने पौधे लगाये

पलामू। धर्म ध्वज रक्षक छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिन पर  विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने दो दिवसीय दौरा के शुभारंभ छतरपुर डीएसपी अजय कुमार को किचन प्लांट देकर किया. पर्यावरण विद कौशल ने कहा कि मेरे द्वारा निशुल्क पौधा वितरण सह रोपन के 55 वां वर्ष और पर्यावरण धर्म वं वन राखी मूवमेंट के 45 वर्ष पूरा होने के उपरांत प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेरे द्वारा नेपाल भूटान समेत देश के 10 राज्यों में दो लाख पौधों का निशुल्क वितरण सह रोपण वृक्षों पर रक्षाबंधन पर्यावरण धर्म पर गोष्टी के आयोजन करने का निर्णय लिया है। पौधा वितरण शिविर का उद्घाटन पलामू प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा छतरपुर अनुमंडल के ग्राम पंचायत डाली बाजार के कौशल नगर से किया गया था. मौके पर परसोंत के वार्डन नेहा कुमारी,  डुमरी के वार्डन रंजीता जायसवाल, नरेश प्रसाद, जायसवाल सुमन देवी, संजना जायसवाल, झुनी कुमारी,  अंजलि कुमारी समेत स्कूली बच्चे आदि मौजूद थे.

Nawa bazar । प्रधानमंत्री आवास से 242 लाभुका का क्यों कटा नाम, धरना प्रदर्शन के लिये विवश

नावा बाजार। पलामू। ग्राम पंचायत रबदा  के ग्रामीणो  द्वारा नावाबाज़र प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसिये धरना प्रदर्शन किया गया। जिसकी अध्यक्षता  अध्यक्ष राष्ट्रीय बौध्द महासभा के झारखंड  प्रदेश के संयोजक  राम प्रसाद बौद्ध के द्वारा किया गया।  जिसमे कई पार्टी, सामाजिक संगठनों  ने भाग लिया ।  धारण प्रदर्शन  मुख्य कारण यह है,  कि ग्राम पंचायत रबदा के  242 प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों का आवास की सूची से नाम हटा दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि  पंचायत के स्वयं सेवक के द्वारा सर्वेक्षण के दौरान फॉर्म में पाँच डिसमिल के जगह पांच एकड़ लिख दिया गया था ।  जबकि वास्तविकता ये है, लाभुकों का पाँच या दस डिसमिल से ज्यादा जमीन किसी के पास नही है। इस सम्बंध में पलामू उपायुक्त को लिखी आवेदन दिया जा चुका  है। जिसका  जाँच हल्का कर्मचारी के द्वारा भी  किया गया।  जिसमें ये पाया गया कि किसी भी लाभूक के पास पाँच एकड़ भूमि नहीं है। इसका जाँच प्रतिवेदन प्रखंड पदाधिकारी नावाबाज़र एवं उपायुक्त पलामू को भी दिया जा चुका है।...

Palamu । युवा समाजसेवी नईम अख्तर झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय सचिव सह पाटन प्रखण्ड के प्रभारी मनोनीत

मेदिनीनगर। पलामू। झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि सगुना पाटन के युवा समाजसेवी नईम अख्तर को झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय कमिटी का सचिव सह पाटन प्रखण्ड का प्रभारी मनोनीत किया गया है।               आज उनके आवास पर पर सदस्यता रसीद व न्यूक्ति पत्र सौंपते हुए जेकेएम के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु, केन्द्रीय महासचिव सदीक अंसारी,आईटी सेल के केन्द्रीय अध्यक्ष कलीमुद्दीन अंसारी, पाटन के प्रसिद्ध समाजसेवी हसीब आलम व अनिस अंसारी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दिया है।               उक्त अवसर पर झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक व केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आशा प्रकट किया कि यंग, डायनेमिक व एनर्जेटिक समाजसेवी आईटी इंजिनियर के तौर पर बंगलोर में अपनी सेवाओं से सबको प्रभावित करनेवाले नईम अख्तर जी के केन्द्रीय सचिव बनने से मंच के संगठनात्मक व आन्दोलनात्मक गतिविधियों का ...

Palamu - नावा बाजार एवं हुसैनाबाद क्षेत्र में खनन विभाग ने कई अवैध ईंट भट्ठा किया ध्वस्त

  नावा बाजार - खनन विभाग के द्वारा अवैध ईंट भट्ठा कारोबारियों के खिलाफ अभियान जारी शुक्रवार को जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने नावा बाजार थाना क्षेत्र में संचालित तीन चिमनी भट्ठा को किया ध्वस्त चलानी चिमनी के माध्यम से हो रहा था। ईट का कारोबार मौके पर नवा बाजार पुलिस भी मोजूद थे। जिससे अवैध ईंट भट्ठा संचालको में हड़कंप मच गया है।  जिला खनन पदाधिकारी आनन्द कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई लगातार जारी है। नावाबाजार थानाक्षेत्र में कार्रवाई के बाद हुसैनाबाद में भी 3 चिमनी को किया गया ध्वस्त।

Palamu - रामसुंदर राम पंचतत्व में विलीन, जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया

 पाटन । पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु के बड़े ससुर रामसुंदर राम 90 वर्ष को आज कुन्दरी वन विश्रामागार के बगल में स्थित श्मशान घाट पर उपस्थित परिजनों व प्रतिनिधियों ने नम आंखों से आखिरी विदाई दी।      ज्ञातव्य है कि कल जब पुरा विश्व संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की जयन्ती में  मग्न था,इसी बीच कुन्दरी स्थित घर पर उन्होंने आखिरी सांस ली।                गौरतलब है कि आज आयोजित अंत्येष्टि में झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु,मंच के केन्द्रीय सचिव सह नावाबाजार प्रखण्ड के पूर्व प्रमुख रेणु देवी, जिला परिषद के संभावित उम्मीदवार संग्राम सिंह,पाल्हे पंचायत के वर्तमान मुखिया हितनारायण सिंह, पूर्व मुखिया सबीहा नाज, जेकेएम के केन्द्रीय महासचिव सदीक अंसारी, समाजसेवी हसीब आलम व सगुना पंचायत के युवा नेता नईम अख्तर समेत सैकड़ों लोगों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरी संवेदना प्रकट कर उनके निधन को अपूरणीय क्षति बतलाया।

Nawa bazar। मध्यकालीन भारत के समाजिक व अध्यात्मिक क्रांति के प्रणेता थे संत शिरोमणि गुरु रविदास

 नावाबाजार। पलामू।  आज नावाबाजार प्रखण्ड के रबदा अम्बेडकर नगर स्थित झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय कार्यालय सह आवासीय कार्यालय में मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु व मंच के केन्द्रीय सचिव सह पूर्व प्रमुख नावाबाजार प्रखण्ड रेणु देवी ने मध्यकालीन भारत के महानतम संत, जगतगुरु संत शिरोमणि  गुरु रविदास जी महाराज के 645 वीं जयंती के अवसर पर संत शिरोमणि जी के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित कर संत शिरोमणि के बताए रास्ते पर चल कर मानवता के कृत्रिम विभाजन के  खिलाफ समतामूलक समाज निर्माण का संकल्प लिया।            उक्त अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए पूर्व प्रमुख सह केन्द्रीय सचिव जेकेएम ने कही कि मध्यकालीन भारत के घोर जातिवादी व भेदभाव से पीड़ित  समाज के दंश व प्रताड़ना को झेलते हुए संत शिरोमणि जी ने हमेशा मनुवादी चिंतन धारा पर अकाट्य तथ्यों व तर्कों से करारा प्रहार कर ब्राह्मणी व्यवस्था के पोषक क्षत्रिय मुगल शासकों को सोचने पर विवश कर दिया था।           ...

Nawa bazar । कंडा मे शिवरात्रि मेला के आयोजन को लेकर, महाकाल कमेटी ने पूजा कर किया शुभारंभ

  नावा बाजार । पलामू ।   नावा बाजार प्रखड क्षेत्र के कंडा मे पहाड़ी खड़ेश्वर महादेव के प्रांगण खैरा दोहर के मैदान में दुसरी बार भव्य मेला के आयोजन को लेकर महाकाल मेला कमेटी के पदाधिकारियों के द्वारा सोमवार को विद्युवत पूजा अर्चना कर कमेटियों ने कार्य करने के लिए शुभारंभ किया । मौके पर महाकाल अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य मेला का आयोजन किया जाएगा जिसको लेकर खंडेश्वर महादेव जी के पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया जा रहा है । मौके पर पुजारी नंदलाल मिश्रा,सावन कुमार, पप्पू गुप्ता, संग्राम सिंह,सोनू गुप्ता, धिरज यादव, जयलाल यादव, डॉक्टर किशोर प्रजापति, संजय पासवान,  योगेन्द्र विश्वकर्मा ,करण सिंह, गुड्डू गुप्ता समेत कई लोगों के नाम शामिल है ।

Palamu। जिला युवा कांग्रेस ने पुलवामा में शहीद जवानों दी, श्रंद्धाजलि

Palamu। दिन सोमवार को पलामू जिला युवा कांग्रेस के द्वारा उपाध्यक्ष मणिकांत सिंह की अध्यक्षता में पुलवामा में शहीद 40 भारतीय जवानों के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि एवं 2 मिनट का मौन का आयोजन स्थानीय छः मोहन चौक पर किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव अभिषेक तिवारी मौजूद थे । मौके पर मणिकांत सिंह ने कहा की ये घटना बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण है।  पुलवामा हमला  देश के अंदर के दुश्मनों द्वारा अपने निजी स्वार्थ के लिए प्रायोजित प्रतीत होता है।  लेकिन हम इस शहादत को देश के स्मरण में बनाए रखने का कार्य करेंगे।  मौके पर मुख्य रूप से डाल्टनगंज विधानसभा अध्यक्ष सूर्यांश प्रताप सिंह,  हुसैनाबाद अध्यक्ष साकेत कुमार सिंह,  विश्रामपुर विधानसभा अध्यक्ष गुलाम नबी , एन एस यू आई जिला अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी , कांग्रेस सरकार का चेयरमैन राहुल सिंह,  प्रियांशु सिंह , हसीन,  अभिनव तिवारी,  विनीत ओझा,  कृष्णकांत तिवारी,  टिंकू आनंद,  आदर्श सिंह,  विश्रामपुर विधानसभा महासचिव रणधीर कुमार मेहता तौसीफ इत्यादि लोग शामिल थे

Palamu। पुलवामा हमले के तीसरी वर्षी पर पर्यावरणविद ने उड़ीसा के कई विद्यालयों में लगाए पौधे

> शहीदो के यादगार के उनके नाम के  लगाए गए पौधे रक्षा करेंगे : कौशल > उड़ीसा के प्रिंसिपलों ने पर्यावरणविद व धर्मगुरु कौशल किशोर को महान सेवक के रूप में किया सम्मानित  > पर्यावरण धर्म के 8 मूल  ज्ञान मंत्र की शपथ दिलाते पर्यावरण  मेदिनीनगर। पलामू। उड़ीसा के  राउरकेला बंणडा मुंणडा  केंद्रीय विद्यालय, एवं सेक्टर 6 केंद्रीय विद्यालय तथा बसंती हाई स्कूल में विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व  वन राखी मूवमेंट के प्रनेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने पुलवामा हमले मैं शहीदों के तीसरी बरसी के याद में पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ चंदन, कपूर, रुद्राक्ष, आम , नींबू , लीची और संतरा के पौधे लगाते हुए सभी स्कूलों के शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं को पर्यावरण धर्म के 8 मूल ज्ञान मंत्रों को शपथ दिलायेंगे वन राखी मूवमेंट के प्रनेता कौशल किशोर ने कहा कि देश के रक्षा में हुए शहीदों की शहादत पर उनकी याद में पौधा रूपी मिसाइल को धरती मां के गोद में स्थापना से ब्राह्मण के 84योनि जियों की सुरक्षा होगी...

Patan - चार महीने से सरकारी पेंशन नहीं मिलने से भुखमरी की स्थिति : गुलामे मुस्ताफा

पाटन । झारखण्ड समग्र विकास के केंद्रीय सदस्य सह ग्राम पंचायत सिरमा के भावी पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशी  गुलामे मुस्ताफा ने विज्ञाप्ति जारी कर कहा है कि विगत चार महीनो से वृद्धा पेंशन , विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन नहीं मिलने से पेंशन धारियों को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। जिससे गरीब एवं असहायों  के बीच भुखमरी की स्थिति बन गयी है।          साथ ही उन्होंने कहा कि   इस विषय पर पलामू उपयुक्त एवं राज्य के मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन को इस विषय पर संज्ञान लेते हुए पेंशन भुगतान कराने की जरूरत है।  क्योंकि पेंशन धारियों की आजीविका का कोई साधन,  संसाधन नही होने के कारण पेंशन धारियों के बीच  भुखमरी की स्थिति बनी हुई है।          विज्ञप्ति के अंत में उन्होंने कहा कि अगर पेंशन के अभाव में पलामू के एक भी पेंशन धारियों की मौत हुई तो ग्रामीणों को लेकर हम आंदोलन करने पर बाध्य होंगे।

Palamu - पांच महीने से वृद्धा, विधवा व विकलांग पेंशन नहीं मिलने से भूखमरी की स्थिति ग्राउंड रिपोर्ट

नावाबाजार। पलामू। झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय सचिव सह नावाबाजार प्रखण्ड के पूर्व प्रमुख रेणु देवी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पिछले पांच महीने से वृद्ध, विधवा व विकलांग पेंशन के भूगतान नहीं होने से वृद्ध ,विधवा व विकलांग असहायों के समक्ष भूखमरी का संकट व्याप्त हो गया है।            उन्होंने कहा है कि निराश्रित, असहाय व अक्षम लोगों का पेंशन भूगतान में महीनों का विलम्ब यह प्रमाणित करता है कि केन्द्र व राज्य सरकार में शामिल जनप्रतिनिधि व नौकरशाह मानवीय संवेदनाओं को भूलते जा रहे हैं। गौरतलब है कि राजनेताओं व पेंशनभोगी पूर्व नौकरशाहों का इस देश में समय पर पेंशन का भूगतान होता है, वहीं वयोवृद्ध नागरिकों, विधवा व दिव्यांग जनों को बिना आन्दोलन के कोई सुनता नहीं है। विज्ञप्ति के अंत में पूर्व प्रमुख ने हेमत सरकार से विधानसभा के आगामी सत्र में समय पर उपरोक्त असहाय जनों के पेंशन भूगतान के लिए विधेयक लाने की मांग किया है।

Bisharmpur - बिश्रामपुर आएंगे पटना के सुपर थर्टी आनंद कुमार - डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी

बिश्रामपुर- रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ ईश्वर सागर चंद्रबंशी ने रविवार को पटना में सुपर थर्टी आनंद कुमार से मुलाकात की श्री चंद्रवंशी ने रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय में आने के लिए निमंत्रण दिया। उन्होंने ने आश्वासन दिया की 25  से 28 फरवरी तक पलामू आएंगे।श्री चंद्रबंशी ने कहा कि सुपर थर्टी आनंद कुमार एक भारतीय गणितज्ञ, शिक्षाविद तथा बहुत सी राष्ट्रीय तथा अन्तरराष्ट्रीय गणित की पत्रिकाओं के स्तम्भकार हैं। उन्हें प्रसिद्धि सुपर 30 कार्यक्रम के कारण मिली, जो कि उन्होंने पटना, बिहार से 2002 में प्रारम्भ किया था, जिसके अन्तर्गत आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों को आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाया जाता है। इनको पलामू आने से इंजीनियरिंग एवं पौलटेक्निक छात्र-छात्राओं को अलग दिशा निर्देश मिलेगी। मौके पर असलम बहादुर, विकी चंद्रवंशी, विजय चंद्रवंशी, विनय चंद्रवंशी, पप्पू चंद्रवंशी, बड़े भाई विजय चंद्रवंशी सहित कई लोगो ने पलामू आने का आग्रह किया है।

Nawa bazar - पं० दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गयी

 नावा बाजार। पलामू। नावा बाजार मंडल के  ग्राम पंचायत कंडा में  11 फरवरी दिन शुक्रवार को प्रखर राष्ट्रवादी , उत्कृष्ट संगठन कर्ता, अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय   की पुण्यतिथि पर मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव ने कहा की  हमारे देश में  अंग्रेजों को खदेड़ने में एकता और अखंडता का मिसाल ढांचा तैयार करने वाले दीनदयाल उपाध्याय को देश कभी नहीं भूलेगा । साथ ही भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रंद्धाजलि दिए। ईसके साथ ही  पार्टी की मजबूती के लिए मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव ने 51 रुपया ,  अजय चंद्रवंशी 10 रुपये,  निर्मल यादव 10 रूपये, गौरी शंकर सिंह 10 रुपए,  गुड्डू चंद्रवंशी,  अशोक साव, निर्मल यादव , के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर अपना अपना दान दिये। मौके पर  महामंत्री पंकज चंद्रवंशी,  उपाध्यक्ष सविता देवी,  मंत्री मनोज कुमार गुप्ता, ओबीसी मोर्चा के पंचायत अध्यक्ष लोकेश मेहता, निर्मल यादव साथ सैकड़ों, कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित में शामिल हुए।

Palamu - गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कालेज द्वारा जमीन हड़पने के प्रयास के खिलाफ जोरदार आन्दोलन होगा

मेदिनीनगर। पलामू। झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु , केन्द्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व डाकपाल रामनरेश राम व मंच के केन्द्रीय कोषाध्यक्ष रघुवीर राम ने आज सुदना में संयुक्त प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा है कि हाड़तोड़ परिश्रम से सड़मा छत्तरपुर में  प्रमोद कुमार अग्रवाल से गरीब दलित महिला फेकनी देवी पत्नी-रामप्रवेश राम द्वारा सन 2016 में खरीदी गई जमीन मौजा-सड़मा,थाना नं०-01,प्लौट नं०-761, रकबा-37.5 डिसमिल को गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कालेज प्रबन्धन द्वारा ट्रस्ट की जमीन बताकर हड़पने के प्रयास की कड़ी निन्दा करते हुए कहा है कि इसके खिलाफ जोरदार आन्दोलन किया जाएगा।                 प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए झारखण्ड क्रांति मंच के नेताओं ने कहा है कि कालेज प्रबन्धन के इशारे पर भूमि सुधार उप समाहर्ता छत्तरपुर व उपायुक्त पलामू के दाखिल खारिज आदेश के बावजूद भी राजस्व कर्मचारी/सीआई व अंचलाधिकारी छत्तरपुर के द्वारा पिछले पांच-छह वर्षों से बिना वाजिब कारण से उपरोक्त जमीन का नामांतरण प्रक्रिया ल...

Palamu - जसकली देवी जातिय प्रताड़ना कांड के मुख्य आरोपी को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग: जेकेएम

    मेदिनीनगर । पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु, केन्द्रीय उपाध्यक्ष पूर्व डाकपाल रामनरेश राम व केन्द्रीय कोषाध्यक्ष रघुवीर राम ने संयुक्त प्रेस बयान जारी कर पलामू जिले में अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के कई मुकदमों में पर्याप्त जांचोपरांत अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए आन्दोलन की चेतावनी दिया है।                जारी बयान में जेकेएम नेताओं ने कहा है कि एससी-एसटी पाटन थाना कांड संख्या 60/2021 जसकली देवी जातिय प्रताड़ना कांड के मुख्य आरोपी अखिलेश सिंह की गिरफ्तारी घटना के लगभग सात महीने बाद भी लम्बित है,जो गंभीर चिंता का विषय है।               बयान में नेताओं ने कहा है कि पिछले वर्ष 28/06/2021 को पाटन प्रखण्ड के हिसरा बरवाडीह ग्राम में  खेत में जबरदस्ती अखिलेश सिंह द्वारा ट्रैक्टर के लिए रास्ते बनाने का विरोध करने पर उसी ग्राम के अखिलेश सिंह व उनके पुत्र...

Patan - चार महीने से वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन नहीं मिलने से हो रही है परेशानी

  पाटन । पलामू । झारखण्ड समग्र विकास केन्द्र के अध्यक्ष शमीम अख्तर, उपाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, सचिव  कलिम अंसारी, कोषाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार चौधरी, ने संयुक्त  रूप से विज्ञाप्ति जारी कर कहा है कि विगत चार महीनों से वृद्धा पेंशन , विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन नही मिलने से लाभुकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।          इस विषय पर उपयुक्त पलामू शशि रंजन  एवं राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस विषय पर संज्ञान लेते हुए पेंशन भुगतान कराने की अपील किया गया।  क्योंकि पेंशन धारियों का आजीविका का कोई संसाधन नही होने के कारण पेंशन धारियों के बीच भुखमरी की स्थिति बनी हुई है।         विज्ञान के अंत में कहा कि अगर पेंशन के अभाव में पलामू में एक भी पेंशन धारियों की मौत हुई तो झारखण्ड समग्र विकास केन्द्र के एक-एक कार्यकर्ता आन्दोलन करने पर बाध्य होंगे।

Palamu - भारत रत्न,स्वर साम्राज्ञी, कालजयी गायिका लता मंगेशकर का निधन अपूरणीय क्षति: शत्रुघ्न

  मेदिनीनगर । पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने शोक विज्ञप्ति जारी कर विश्व प्रसिद्ध कालजयी गायिका,स्वर साम्राज्ञी,भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कुदरत से उनकी आत्मा की चिरशांति के लिए प्रार्थना किया है।            शोक विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि भारत वर्ष के आन,बान व शान के प्रतिक लता दीदी के हमारे बीच से महाप्रस्थान सबसे दुखद घटना है।गुलाम भारत से लेकर आजाद भारत के साझी सांस्कृतिक विरासत के धरोहर लता जी को बचपन से लेकर आजतक हर रंग और भाषा में सुनना हमारे जीवन के सबसे सुखद अनुभूति रही है।            झारखण्ड क्रांति मंच परिवार देश के गौरव यात्रा के प्रतिक लिभिंग लिजेंड आदरणीया लता मंगेशकर जी के सम्पूर्ण विश्व के चाहनेवालों संगीत प्रेमियों व उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए अश्रुपूरित व भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

Patan - भावी पंचायत समिति प्रत्याशी गुलामे मुस्तफा ने सरस्वती पूजा की शुभकामना दिए

  नावा बाजार । पलामू । झारखण्ड समग्र विकास के केंद्रीय सदस्य सह ग्राम पंचायत सिरमा के भावी पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशी  गुलामे मुस्ताफा ने ग्राम पंचायत सिरमा वासियों सहित समस्त झारखण्ड वासियों को बसंत पंचमी पुजा के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी पर्व त्यौहार आपसी भाईचारे का संदेश देता है। साथ ही गुलामे मुस्ताफा ने विभिन्न पुजा पंडाल में जाकर पूजा करने वाले श्रद्धालु से मिले एवं कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए मूर्ति विसर्जन करने का सलाह दिए।

Dhurki - प्रगति इंस्टिट्यूट का स्थापना दिवस सहित निदेशक ईo ओबैदुल्लाह हक का जन्मदिन मनाया गया

धुरकी से संतोष कुमार की रिपोर्ट धुरकी । गढ़वा । धुरकी प्रखंड के कांग्रेस नेता सह बीस सूत्री अध्यक्ष इंजीनियर ओबैदुल्लाह हक अंसारी गढ़वा शहर के जिला परिषद कंपलेक्स में एन एच प्रगति एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित प्रगति इंस्चुयूट का 12 वां स्थापना दिवस सह निदेशक इनिजिनियर ओबैदुल्लाह हक अंसारी का जन्मदिवस केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम ,भाषण एंव नाटक का भी आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक गीत,नृत्य न नाटक प्रस्तुत किया। मौके पर निदेशक ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने कहा कि पिछले 12 सालों से गढवा में कप्यूटर के शिक्षा दे रहे है। संस्थान के कई विद्यार्थी आज अलग अलग जगहों पर नॉकरी कर रहे है। उन्होंने कहा कि पूरे जिला में कंप्यूटर शिक्षा को सर्व सुलभ उपलब्ध कराना ही उनका संस्थान खोलने का उद्देश्य था जिसका आज परिणाम दिख रहा है। मो० अंसारी ने कहा कि आने वाला समय में कम  से कम शुल्क में सभी को शिक्षा उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है। अपने को लेकर उद्देश्य वे लगातार बढ़ रहे है. जिसकी कड़ी में धुरकी सहित कई जगहों भी कॉलेज और स्क...

Palamu - भाजपा व मोदी सरकार का हर बजट कारपोरेट को समर्पित : शत्रुघ्न कुमार शत्रु

मेदिनीनगर । पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मोदी सरकार के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट को कारपोरेट जगत को समर्पित व देश में आर्थिक विषमता की खाई को चौड़ा करनेवाला दिशाहीन बजट करार दिया है।                जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि जिस तरह आजादी के बाद लम्बे समय तक आर्थिक औद्योगिक घरानों के चन्दों से बननेवाली कांग्रेसी सरकारों का हर बजट देश में गरीबी हटाओ के नारे के खिलाफ अमीरों के पक्ष में सफलीभूत होता रहा , ठीक उसी तरह से कारपोरेट के हजारों करोड़ रुपयों व साधनों संसाधनों से नख से लेकर शिख तक डूबी भाजपा की मोदी सरकार सबका साथ लेकर कारपोरेट का विकास व आम आदमी का विनाश को प्रतिबद्ध हर बार बजट पेश करती रही है।                जारी विज्ञप्ति में केन्द्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि आजादी के बाद भाजपा कांग्रेस की अब तक की सरकारों द्वारा बजट में प्रावधानित कई लोकलुभावन घोषणाएं मजाक में तब्दील होती रह...

Padwa - बाबू जगदेव प्रसाद के कार्यों के लिये लेनिन ऑफ बिहार कहा जाता है : गीता मेहता

  पड़वा । पलामू । पलामू जिले  पड़वा मुख्य बाजार में शहीद जगदेव प्रसाद कुशवाहा जयंती मनाया गया । जिसमें पड़वा जिला पार्षद गीता मेहता ने  शहीद जगदेव प्रसाद कुशवाहा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कही की बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा का जन्म 2 फरवरी 1922 को बिहार राज्य में हुआ था। वो एक क्रांतिकारी नेता थे। उन्होंने एक अच्छे समाज को गढ़ने के लिये जी जान लगा दिया । यही कारण है, की उन्हें  लेनिन ऑफ बिहार  कहा जाता है। उनका एक बहुत ही प्रसिद्ध नारा था। सौ ने नब्बे शोषित है और नब्बे भाग हमारा है। धन , धरती और राजपाट में भागीदारी चाहिये। जगदेव बाबू ने जाति के वर्चस्व को तोड़ा और शोषित वर्ग को अपने अधिकारों के लिये लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित किया।  मौके पर बसपा के  झारखंड प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष मनीष मेहता, डॉ. वीरेंद्र राम, शिक्षक जगाली मेहता, चिलेक्ष्वर मेहता, रवि पाल, प्रमिता पासवान, उप प्रमुख चंदेश्वर मेहता, रमाकांत मेहता , शिंपु मेहता, सतेन्द्र ठाकुर के साथ कई लोग मौजूद थे।

Palamu - आजसू छोड़कर सुरेन्द्र कुमार मेहता झारखण्ड क्रांति मंच में शामिल

  मेदिनीनगर । पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि आजसू पार्टी के मेदिनीनगर प्रखण्ड के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान में जिला कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र कुमार मेहता वार्ड नं०-9, सुदना मेदिनीनगर निवासी आजसू को छोड़कर झारखण्ड क्रांति मंच में शामिल हो गए।                 आज मेदिनीनगर स्थित जेकेएम के जिलाध्यक्ष विजय राम के सीट पर झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु, केन्द्रीय उपाध्यक्ष रामनरेश राम, केन्द्रीय संयुक्त सचिव युगल किशोर राम, पलामू जिलाध्यक्ष विजय राम,जिला महासचिव निशिकांत, मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के अध्यक्ष संजय कुमार राम आदि ने संयुक्त रूप से माला देकर हार्दिक स्वागत किया।इस अवसर पर केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु व उपस्थित जेकेएम नेताओं ने सुरेन्द्र कुमार मेहता को जेकेएम का केन्द्रीय सचिव सह मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र का प्रभारी मनोनीत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। ...

Chandwa - बजट में किसानों श्रमिकों गरीबों मध्यम वर्गों बेरोजगार युवाओं के लिए कुछ नहीं

किसानों श्रमिकों गरीबों मध्यम वर्गों और बेरोजगार युवाओं की अनदेखे करना भाजपा का चरित्र : अयुब खान चंदवा । केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को यूनियन बजट 2022 की घोषणा की है, केंद्रीय बजट पर माकपा के वरिष्ठ नेता अयुब खान ने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने कहा है कि किसानों श्रमिकों गरीबों मध्यम वर्गों बेरोजगार युवाओं के लिए इस बजट में कुछ भी नहीं है,  आम बजट में नौकरियों के सृजन एवं शहरी रोजगार गारंटी का उल्लेख नहीं किया गया और मनरेगा के बजट में भी बढ़ोतरी नहीं हुई, जबकि मनरेगा कार्यों में बड़ी संख्या में श्रमिक संलग्न हैं, इस बजट में युवाओं की जीविका पर प्रहार किया गया है, किसानों श्रमिकों गरीबों मध्यम वर्गों और बेरोजगार युवाओं की अनदेखे करना भाजपा का चरित्र रहा है, महामारी के दौरान सबसे अधिक मुनाफा कमाने वाले पूंजीपतियों पर अधिक कर लगाया जाना चाहिए जो नहीं लगा। बजट में आने वाले साल में 60 लाख नई नौकरियां देने की बात कही गई है जो झूठ के सिवा कुछ नहीं है, 30 लाख अतिरिक्त नौकरी देने की क्षमता विकसित करने कि बात है जो पूरी तरह लोगों...

Padwa - कांग्रेस प्रवक्ता समेत कई लोग बसपा में हुए शामिल राजन मेहता ने किया स्वागत

      पड़वा । पलामू। पड़वा मोड़ स्थित बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी राजन मेहता के आवास पर बरडीहा प्रखंड के कांग्रेस  पार्टी के प्रवक्ता वाहिद अंसारी के साथ निजामुद्दीन अंसारी, कलीम अंसारी, तैयबा खातून, अजमेरुल निशा इत्यादि लोगो ने बहुजन समाज पार्टी सदस्यता ग्रहण किया। सभी लोगो को बसपा झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष राजन मेहता ने माला पहना कर स्वागत करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी जाति धर्म की राजनीतिक नही करती है। ये पार्टी अमीर गरीब , जाति धर्म भुल कर सभी को एक साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। आज यही कारण है, की दिन प्रतिदिन बहुजन समाज पार्टी के जनाधार बढ़ता ही जा रहा है। लोग दूसरे पार्टी छोड़ कर बसपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। जिससे पार्टी और भी मजबूत हो रहा है।  मौके पर रामवृक्ष राम, पूर्व मुखिया नंदू राम के साथ कई लोग मौजूद थे।

Garhwa - झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया कंबल वितरण

Garhwa - झामुमो कार्यकर्ताओं ने माननीय मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के निर्देश पर झामुमो प्रखंड कमिटी गढ़वा के द्वारा गढ़वा प्रखंड के पंचायत छतरपुर ,कोरवाडीह ,नवादा , चिरौंजिया, जाटा एवं कल्याणपुर में 600 गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्ति को कंबल वितरण किया गया. इस मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष - तनवीर आलम, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष - आलमगीर अंसारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष - अंजली गुप्ता, गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष - फुजैल अहमद, एवं महिला मोर्चा गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष - शिला तिवारी ने बताया कि आज हम सभी झामुमो कार्यकर्ता माननीय मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर जी के निर्देश पर ठंड के प्रकोप को देखते हुए गरीब, असहाय तथा जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया जा रहा है l. इस मौके पर उपस्थित - अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष-आशिक अंसारी, छतरपुर पंचायत अध्यक्ष जमील अहमद, अमित सिंह ,मुख्तार अंसारी,जितेंद्र भुइया,विनोद पासवान, कमेश कुमार तिवारी ,इस्तेखार अंसारी,चंदा देवी , रिता देवी, समेत झामुमो के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Palamu - नावा बाजार क्षेत्र में प्रधानमंत्री का खास प्रोग्राम मन की बात सुन गया

+     नावा बाजार। पलामू । नावा बाजार प्रखंड क्षेत्र में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खास कार्यक्रम ' मन की बात ' सुना गया। जिसमें नावा बाजार  भाजपा मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव के साथ कई लोगो ने पूरे जुनून के साथ मन की बात को सुना। नावा बाजार मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव  ने बताया कि  नावा बाजार मंडल के लगभग आठ पंचायतों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खास कार्यक्रम 'मन की बात' कार्यक्रम को टेलीविजन, रेडियो, मोबाइल द्वारा  सुना गया। साथ ही उन्होंने कहा कि  आज 30 जनवरी  2022 की 'मन की बात' कार्यक्रम का 85 वा संस्करण और साल 2022 का पहला कार्यक्रम था। जिसमे देश के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  कई बातों का जिक्र किये है, जिसमें गणतंत्र दिवस समारोह नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जन्मदिन 23 जनवरी से महात्मा गांधी के पुण्यतिथि 30 जनवरी तक होने की बात कही।   साथ ही उन्होंने कहा कि आज 30 जनवरी आज का दिन महात्मा गांधी के पुण्यतिथि का दिन है, जो हर किसी को महात्मा गांधी के शिक्षा  और बलिदान का याद दिलाती है।  मौके पर  भा...

Palamu - राष्ट्रपिता के पुण्यतिथि पर कण्डा में आर्या स्टेंशनरी का शुभारंभ

 नावा बाजार । पलामू । नावा बाजार प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कण्डा में 30 जनवरी  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर आर्या स्टेशनरी दुकान का शुभारंभ किया गया। दुकान के प्रोपराइटर विनय मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुस्तकों को काफ़ी लगाव था। इसलिये उन्हीं के याद में ये दुकान का शुभारंभ किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि  कण्डा आर्या स्टेंशनरी खुलने से विद्यार्थियों को किताबो और पठन सामग्री खरीदने के लिए अब शहर जाने की जरूरत नही पड़ेगी। क्यों कि आर्या स्टेंशनरी विशेष बचत के साथ विद्यार्थियों की जरूरत की वस्तुएं मुहैया करवायेगी । जिसमे प्रतियोगिता संबंधी पुस्तके, सभी स्कूल के किताबे  इत्यादि शामिल है।

Palamu - गांधी आश्रम कण्डा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि मनाया गया

नावा बाजार से नसीब खलीफा की रिपोर्ट नावा बाजार। पलामू। पलामू जिले के नावा बाजार प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कण्डा में स्थित जिले का इकलौता गांधी आश्रम में महात्मा गांधी आश्रम सेवा समिति कण्डा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि मनाया गया। जिसमे महात्मा गांधी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रंद्धाजलि देते हुये,  उन्हें याद किया गया। मौके पर नावा बाजार प्रमुख रविंद पासवान ने कहा कि आज का दिन इतिहास में देश को सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए आज़ादी दिलवाने वाले प्रमुख स्वतत्रंता सेनानी मोहनदास करमचंद गांधी हमेशा याद किये जाएंगे।  साल 30 जनवरी 1948 में आज के दिन ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दिया था। यही कारण है, की आज के खास दिन को शहीद दिवस के रुप में मनाते है। समिति के उपाध्यक्ष गिरजा शंकर चंद्रवंशी ने कहा कि महात्मा गांधी का नाम ना केवल भारतीय जनमानस में बल्कि पूरी दुनिया मे स्थायी छाप की तरह मौजूद है। 13 जनवरी 1948 को उन्होंने हिन्दू-मुस्लिम एकता बनाए रखने और साम्प्रदायिक उन्माद के खिलाफ कलकत्ता में आमरण अ...

Palamu - भारत में सौहार्द- प्रेम का वातावरण बनाए रखें - अशफाक अहमद

  मेदनीनगर । पलामू।  स्थानीय माली मोहल्ला स्थित तंजीमुल अंसार कमेटी के जिला कार्यालय में तंजीम के अध्यक्ष अशफाक अहमद ने पूर्वाहन 9:15 बजे ध्वजारोहण किया व तिरंगे को सलामी दी। मौके पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में अशफाक अहमद ने कहा कि मुल्क में आपसी सौहार्द व प्रेम का वातावरण बनाएं इस तरह देश को हम और भी अधिक ऊंचाई पर ले जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि चंद लोग देश को तोड़ने में लगे हुए हैं हमें उन्हें मुंह तोड़ जवाब देना है। संविधान की देन है कि हम भारतवासी सुरक्षित हैं।  हमें साम्प्रदायिक शक्तियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर देना है। उन्होंने कहा कि संविधान हमें आजादी और हिफाजत की गारंटी देता है। हम गांधी, नेहरू, मौलाना आजाद, डॉक्टर अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को आदर्श बनाएं। इनके अलावा डॉक्टर मकबूल मंजर, डॉ आलोक कुमार गुप्ता, हाजी शमीम रजवी ने भी अपने - अपने विचार व्यक्त किए। तंजीम के सेक्रेटरी नसीम अहमद ने तंजीमुल अंसार  कमेटी की उपलब्धियों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। साथ ही धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में तंजीम के कोषाध्यक्ष मोहम्मद सिराज अंसारी, सरपरस्...

Patan - भावी प्रत्याशी गुलामे मुस्ताफा ने जायरीनों को जरूरी सामग्री देकर अजमेर के लिये रवाना किये

पाटन । पलामू। सिरमा पंचायत के भावी पंचायत समिति सदस्य एवं युवा समाजसेवी गुलाम ए मुस्तफा ने  कहा कि अजमेर शरीफ में सुफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज की दरगाह इस देश की अमन व शांति के लिए हिंदू  मुस्लिम सिख इसाई सब पहुंच कर अपने अपने देश के शांति के लिए दुआ करते हैं ।          साथ ही उन्होंने पंचायत एवं क्षेत्र से अजमेर जाने वाले जैरीन से पंचायत एवं क्षेत्र में अमन चैन शांति एवं खुशहाली की दुआ करने की अपील की झारखण्ड समग्र विकास केन्द्र के सदस्य सह ग्राम पंचायत सिरमा के भावी पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशी गुलामे मुस्ताफा ने कहा कि पंचायत एवं क्षेत्र में किसी प्रकार की समस्या हो वहां मैं हर संभव समस्या के निदान हेतु तैयार रहूंगा। अजमेर जाने वाले जैरीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने वाले पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशी  गुलामे मुस्ताफा के सहयोगी मोहीउद्दीन अंसारी, सैयद अंसारी, अनवर अंसारी, अजाबू अंसारी, सदाम अंसारी,  अबास अंसारी JSVK के अध्यक्ष शमीम अख्तर,  सचिव कलिम अंसारी कोषाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार चौधरी , शमीम खलीफा इत्...

Padwa - राष्ट्रीय नाई महासभा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर की दादी माँ का निधन

पड़वा । पलामू । राष्ट्रीय नाई महासभा  पलामू जिला उपाध्यक्ष सह युवा समाजसेवी धर्मेन्द्र ठाकुर की 102 वर्षीय दादी माँ का दिन बुधवार निधन हो गयी । जिसकी खबर सुनते ही बहुजन समाज पार्टी  झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष राजन मेहता , पड़वा जिला पार्षद गीता मेहता, राष्ट्रीय नाई महासभा के युवा अध्यक्ष मनोज ठाकुर, नावा बाजार प्रखंड अध्यक्ष कपिल देव ठाकुर , गाड़ी पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी सत्येंद्र ठाकुर, अजय मेहता, कमलेश चंद्रवंशी, नरेश पासवान , के साथ कई लोग उपस्थित होकर दुःख प्रगट किया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से  प्रार्थना किया।

Palamu - जननायक कर्पूरी ठाकुर सच्चे रहनुमा व समाजवाद के अनमोल पुरोधा थे: शत्रुघ्न

छतरपुर । पलामू । आज छत्तरपुर बाजार प्रांगण में अनुमंडलीय नाई महासभा के बैनर तले महान समाजवादी नेता व शोषितों वंचितों के अप्रतिम मसीहा व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व०कर्पूरी ठाकुर के 98 वीं जयंती समारोह का आयोजन महासभा के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन  आलोक कुमार ठाकुर ने किया।              कार्यक्रम के प्रारंभ में नाई महासभा झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष रमेश ठाकुर,पूर्व सांसद घुरन राम, झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु, गुलाम चन्द्र प्रसाद अग्रवाल कालेज के प्राचार्य जितेंद्र प्रसाद व छत्तरपुर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष बुल बाबा, पूर्व  नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रत्याशी अरविंद कुमार गुप्ता उर्फ चुनमुन जीआदि ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के तैल चित्र के सामने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धा सुमन अर्पित किया।                  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह...

Palamu - पैक्स अध्यक्ष के चुनाव को स्थगित के लिए ज्ञापन सौंपा

मेदिनीनगर । पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आज शाम पलामू के उपायुक्त श्री शशि रंजन से मिलकर खाप कटैया हरिहरगंज पैक्स का आगामी 7 फरवरी को होनेवाला चुनाव रद्द कर नये सिरे से कराने की मांग से सम्बन्धित ग्रामीण किसानों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा  है।           जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि खाप कटैया पैक्स के वर्तमान अध्यक्ष श्री धन्नजय कुमार सिंह,सचिव अमरेश कुमार सिंह व सीताराम सिंह ने एक साज़िश के तहत पिछड़े व अनुसूचित जाति के किसानों का नाम मतदाता सूची से बाहर करवाकर अपने घर के 3 से लेकर अधिकतम 8 सदस्यों को जोड़कर चुनाव अधिकारी के सहयोग से धांधली करने की योजना बनाई है।              हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया है कि 2007 के मतदाता सूची में पंजिकृत खाप कटैया के 46,भगत तेंदुआ के 32 व कोशडिहरा व पिपरा के 16 किसानों का नाम गायब कर गड़बड़ी करने की पुरी तैयारी कर ली गई है,जिससे किसानों के बीच उक्त चुनाव को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया...

Palamu - 500 से अधिक जरूरतमंदों के बीच इस बार कंबल वितरण

छतरपुर । पलामू । पलामू जिले के छतरपुर अनुमंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत डाली बाजार  के कौशल नगर स्थित मोहनलाल खुर्जा व पार्वती देवी पार्क में विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने पर्यावरण धर्म के तहत निशुल्क कंबल  वितरण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कंबल  वितरण के 46 वें  वर्ष पर  ग्रामीणों को पर्यावरण धर्म के आठ मूल मंत्रों की शपथ दिलाते हुए पर्यावरणविद ने अपनी निजी खर्चों पर जरूरतमंदों एवं अभावग्रस्त लोगों के बीच 500 से अधिक कंबल वितरण करने के लक्ष्य के साथ इस पुनीत अभियान का शुभारंभ किया। कंबल वितरण से पूर्व पर्यावरणविद कौशल ने कहा कि  विश्व की छह बड़ी समस्याओ  में  शुमार पर्यावरण, प्रदूषण, आतंकवादी, जल संकट, बेरोजगारी, और गरीबी एक बड़ी समस्या है। इसका निदान केवल सरकार के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। इसमें सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा। तभी हम इन समस्याओं का सामना कर इसपर काबू पा सकते हैं। पर्यावरण धर्मगुरु कौशल की ओर से सामाज...

Palamu - टेलीप्रोम्पटर के द्वारा भाषण की विफलता देश की प्रतिष्ठा का आघात है

 मेदिनीनगर । पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस बयान जारी कर दाओस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सम्मेलन में टेलीप्रोम्पटर के विफल होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक मिनट भी अपनी दक्षता से सम्बोधित नहीं कर पाने की घटना को विश्व पटल पर देश की प्रतिष्ठा को गहरा आघात करार देते हुए इसके लिए आर०एस०एस० की पाठशाला को जिम्मेदार ठहराया है।            जारी बयान में उन्होंने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत की बात करनेवाले पीएम मोदी का विश्व आर्थिक मंच पर भाषण के लिए टेलीप्रोम्पटर पर निर्भरता ने यह साबित कर दिया कि संघ से उपजे हुए मोदीजी देश के सबसे नकारा पीएम हैं,जिनको संघ परिवार नवीन टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर विश्व का  सबसे बड़ा जुमलेबाज बनाने का प्रयास कर रहा है।                 बयान के अंत में केन्द्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि भारत को गारत में मिलाने के लिए अपने स्थापना काल से कटिबद्ध राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व उसके अनुषांगिक संगठनों ने दलित-आदिवास...

Palamu - कार्बन फ़ेयर माइंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा मनमानी : राजन मेहता

      पड़वा । पलामू । पड़वा प्रखंड के सेमरखाड़ डीहवार स्थान सदाबह नदी के तट पर ग्रामीण रैयत संघर्ष समिति की बैठक किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला पार्षद गीता मेहता, एवं संचालन मेघनाथ मेहता के द्वारा किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में बहुजन समाज पार्टी के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष राजन मेहता उपस्थित हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य ये था, की कार्बन फेयर माइंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा मनमानी तरीके से रैयतों का जमीन का एग्रीमेंट एवं बिना मुआवजा दिए। मकान को गिरवाने तथा भूमि अधिग्रहण कानून एवं विस्थापन पुर्नवास नीति जो कि सरकार द्वारा प्रतिपारित है। उसे नज़रंदाज़ कर  एवं प्रशासन के बल पर ग्रामीण रैयतों को डरवा, धमका कर जमीन हड़पने का कार्य कर रही है। ये सब परिस्थितियों को देखते हुए। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से ये निर्णय लिया कि कंपनी के मनमाने तरीके को देखते हुए आंदोलन का रूपरेखा तैयार किया किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कार्बन फेयर माइंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा जमीन खरीदने के लिए ग्राम सभा करवाया जाय। भूमि अधिग्रहण 2013 के तहत विस्थापन  एवं...

Talash News - शराब कारोबारी पर फायरिंग, पत्नी को लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस

  पलामू में शराब कारोबारी रहे बिट्टू सिंह पर अज्ञात अपराधियों ने बीती रात फायरिंग की है। इस दौरान उनकी पत्नी व PDS डीलर रंजू देवी (42) के गाल में गोली लग गई है। वह बुरी तरह घायल हैं, प्राथमिक उचार के बाद पहले MMCH बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी बिटू कुमार सिंह और उनकी पत्नी रंजू देवी (42वर्ष) अपने बच्चे का इलाज करा कर बाइक से लौट रहे थे। लक्ष्मीपुर पंचायत के श्मशान घाट के नजदीक पहले से ही घात लगाए अपराधी अचानक राइफल से गोलियां बरसाने लगे। गोली बिटू सिंह पर लक्ष्य कर चलाई गई थी। लेकिन गोली बाइक पर पीछे बैठे बिटू सिंह की पत्नी को लग गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।  लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे। मामले में शिकायत दर्ज कर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए थे।

Palamu - राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के जिला स्तरीय बैठक, लिया गया कई निर्णय

L मेदिनीनगर । पलामू । पलामू जिले अंतर्गत डालटनगंज सदर के ग्राम बजराहा में राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के जिला कमिटि का प्रथम जिला स्तरीय बैठक राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के जिला अध्यक्ष  रवि पाल की अध्यक्षता में किया गया। इस  बैठक में मुख्य अतिथि  झारखंड प्रदेश संयोजक राम प्रसाद राम बौद्ध  तथा विशिष्ट अतिथि  डॉ बीरेंद्र कुमार ,  संजय कुमार , तथा राम चन्द्र राम , दिलकेश्वर राम मेहता, जिला महामंत्री लखन मेहता, जिला उप महामंत्री  मधुकांत बौद्ध,  जिला कोषाध्यक्ष  मंदीप बौद्ध के अलावा अन्य कई गणमान्य व्यक्ति इस बैठक में भाग लिए। इस बैठक में आगामी 05 एवं 06 फरवरी को साँची मध्यप्रदेश में होने वाले बौद्ध धम्म संगति समारोह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में जाने तथा ज्यादा से ज्यादा धम्म दान इकट्ठा करने पर चर्चा हुआ । साथ ही सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि ग्राम बजराहा में ही एक अस्पताल एवं एक बच्चों के लिए स्कूल जिसमें समाज के बच्चों के लिए सस्ता शिक्षा तथा समाज के लोगों को सस्ता चिकित्सा उपलब्ध कराया जायेगा।  दूसरा निर्णय लिया गया कि प्रत्ये...

Palamu। राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के जिला स्तरीय बैठक, लिया गया कई निर्णय

मेदिनीनगर पलामू। पलामू जिले अंतर्गत डालटनगंज सदर के ग्राम बजराहा में राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के जिला कमिटि का प्रथम जिला स्तरीय बैठक राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के जिला अध्यक्ष रवि पाल की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश संयोजक राम प्रसाद राम बौद्ध तथा विशिष्ट अतिथि डॉ बीरेंद्र कुमार , संजय कुमार , तथा राम चन्द्र राम , दिलकेश्वर राम मेहता, जंगाली मेहता , राजेंद्र राम जिला महामंत्री लखन मेहता, जिला उप महामंत्री मधुकांत बौद्ध, जिला कोषाध्यक्ष मंदीप बौद्ध, जिला संगठन सचिव हरिदर्शन राम , कृष्ण बौद्ध , राष्ट्रीय बौद्ध महासभा पलामू के अलावा बिनोद कुमार, बिहारी साव, जटाधारी प्रजापति, रमेश पाल , बिनोद कुमार, महेश कुमार के अलावा अन्य कई गणमान्य व्यक्ति इस बैठक में भाग लिए। इस बैठक में आगामी 05 एवं 06 फरवरी को साँची मध्यप्रदेश में होने वाले बौद्ध धम्म संगति समारोह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में जाने तथा ज्यादा से ज्यादा धम्म दान इकट्ठा करने पर चर्चा हुआ । साथ ही सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि ग्राम बजराहा में ही एक अस्पताल एवं एक...

Hightech Coaching NavaBajar

Hightech Coaching NavaBajar