बिश्रामपुर- रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ ईश्वर सागर चंद्रबंशी ने रविवार को पटना में सुपर थर्टी आनंद कुमार से मुलाकात की श्री चंद्रवंशी ने रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय में आने के लिए निमंत्रण दिया। उन्होंने ने आश्वासन दिया की 25 से 28 फरवरी तक पलामू आएंगे।श्री चंद्रबंशी ने कहा कि सुपर थर्टी आनंद कुमार एक भारतीय गणितज्ञ, शिक्षाविद तथा बहुत सी राष्ट्रीय तथा अन्तरराष्ट्रीय गणित की पत्रिकाओं के स्तम्भकार हैं। उन्हें प्रसिद्धि सुपर 30 कार्यक्रम के कारण मिली, जो कि उन्होंने पटना, बिहार से 2002 में प्रारम्भ किया था, जिसके अन्तर्गत आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों को आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाया जाता है। इनको पलामू आने से इंजीनियरिंग एवं पौलटेक्निक छात्र-छात्राओं को अलग दिशा निर्देश मिलेगी। मौके पर असलम बहादुर, विकी चंद्रवंशी, विजय चंद्रवंशी, विनय चंद्रवंशी, पप्पू चंद्रवंशी, बड़े भाई विजय चंद्रवंशी सहित कई लोगो ने पलामू आने का आग्रह किया है।
झारखंड के पलामू जिले के मोहम्मदगंज पर्यटक स्थल भीम चुल्हा पर पिकनिक मनाने आये 23 वर्षीय युवक धीरेन्द्र कुमार की भीम बराज में डूबने से मौत हो गयी. शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है. मोहम्मदगंज पुलिस ने घटना स्थल से युवक का वस्त्र और चप्पल भी बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक धीरेन्द्र कुमार उंटारी थाना अंतर्गत भदुमा गांव का निवासी था.पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भीम बराज में युवक धीरेंद्र कुमार के डूबने की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर भीम चुल्हा स्थल पर तैनात थाना प्रभारी अजय केरकेट्टा सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रविरंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। शव को अन्त्य परीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा गया ।