मेदिनीनगर। पलामू। झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु , केन्द्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व डाकपाल रामनरेश राम व मंच के केन्द्रीय कोषाध्यक्ष रघुवीर राम ने आज सुदना में संयुक्त प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा है कि हाड़तोड़ परिश्रम से सड़मा छत्तरपुर में प्रमोद कुमार अग्रवाल से गरीब दलित महिला फेकनी देवी पत्नी-रामप्रवेश राम द्वारा सन 2016 में खरीदी गई जमीन मौजा-सड़मा,थाना नं०-01,प्लौट नं०-761, रकबा-37.5 डिसमिल को गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कालेज प्रबन्धन द्वारा ट्रस्ट की जमीन बताकर हड़पने के प्रयास की कड़ी निन्दा करते हुए कहा है कि इसके खिलाफ जोरदार आन्दोलन किया जाएगा।
प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए झारखण्ड क्रांति मंच के नेताओं ने कहा है कि कालेज प्रबन्धन के इशारे पर भूमि सुधार उप समाहर्ता छत्तरपुर व उपायुक्त पलामू के दाखिल खारिज आदेश के बावजूद भी राजस्व कर्मचारी/सीआई व अंचलाधिकारी छत्तरपुर के द्वारा पिछले पांच-छह वर्षों से बिना वाजिब कारण से उपरोक्त जमीन का नामांतरण प्रक्रिया लम्बित है,जिसकी वजह से फेकनी देवी का पुरा परिवार भीषण मानसिक व आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा है।
वार्ता में नेताओं ने कहा है कि अनुसूचित जाति की अत्यंत गरीब महिला को जानबूझकर कालेज प्रबन्धन व अंचल अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा प्रताड़ना के खिलाफ आन्दोलन को तेज किया जाएगा।