पाटन । पलामू । पाटन प्रखंड के ग्राम उताकी में संत शिरोमणि रैदास की 645 वीं जयंती के पखवाड़े के अवसर पर राम भजन राम के अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. वीरेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय कुमार, और राम प्रसाद बौद्ध उपस्थित हुए। कार्यक्रम में संत रविदास जी की जीवनी पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें बताया गया कि हमलोगों को संत रविदास जी के बताए गए मार्ग पर चलने की जरूरत है। कार्यक्रम में मिशन गायक कलाकार राजकुमार यादव उत्तर प्रदेश और मनीष प्रभाकर भभुआ बिहार से आकर एक से बढ़ कर एक गीत प्रस्तुत किये। मौके पर जगेश्वर राम, बिगन महतो, राजेन्द्र राम, बिंदेश्वर राम, शुष्मा बौद्ध, पूनम बौद्ध , लखन मेहता, श्यामलाल राम के साथ काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।