सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Palamu - शौचालय निर्माण में भारी घोटाले की जांच कर कड़ी कार्रवाई हो : रेणु देवी

नावाबाजार । पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय सचिव सह नावाबाजार प्रखण्ड के पूर्व प्रमुख रेणु देवी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि ओडीएफ घोषित रबदा पंचायत में शौचालय निर्माण योजना में मुखिया विरेन्द्र राम व बिचौलियों की मिलीभगत से भारी घोटाले को अंजाम दिया गया है। जिसकी वजह से रबदा पंचायत के महिला व पुरुष खूले में शौच जाने को मजबूर हैं। जिनकी वजह से ना केवल कई प्रकार की बिमारियों का शिकार होना पड़ रहा है। बल्कि पीएम मोदी का खूले में शौच से मुक्ति अभियान विभत्स मजाक में तब्दील हो गया है।               उन्होंने कहा है कि रबदा पंचायत में स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर केवल लूट को अंजाम दिया गया है। यही हाल पूरे नावाबाजार प्रखण्ड क्षेत्र का है। जिसे आनन-फानन में तत्कालीन जिला प्रशासन ने खूले में शौच से मुक्त घोषित कर अपनी पीठ खूद थपथपाने की जल्दबाजी  दिखलाई थी।                  अंत में पूर्व प्रमुख ने कहा है कि शीघ्र ही उपायुक्त व उव विकास आयुक्त पलामू को ज्ञापन सौंपकर शौचालय निर्माण मे...

Palamu - जंगली जानवरों ने किया फसल नष्ट, किसान ने किया मुआवजा की मांग

नावा बाजार । पलामू । नावा बाजार प्रखंड में इन दिनों लीलगाय, बंदर जैसे जंगली जानवरो से किसान काफी परेशान है। किसानों के परेशानी का कारण ये है कि किसान दिन रात लगन, परिश्रम से खेती  करते है। लेकिन खेत मे फसल तैयार होते ही लीलगाय, बंदर जैसे जंगली जानवर फसल को नष्ट कर देते है। जिससे किसानों को आर्थिक रूप से काफी नुकसान हो रहा है। ग्राम कण्डा के किसानों ने बताया कि आलू, गेंहू, मिर्च, गोभी, मटर जैसे फसलों  को काफी नुकसान हुआ है। लेकिन अभी तक जंगली जानवरों से फसल को बचाने के लिए कोई भी कारगर उपाय नही है। किसानों ने कृषि पदाधिकारी ने आग्रह किया है। नष्ट फसलों को मुआयना कर मुआवजा दिया जाय। जिससे नुकसान की भरपाई हो सके। मौके पर उदय नारायण सिंह, रेखा महतो, दशरत महतो, चंद्रकांत प्रजापति के साथ कई किसान मौजूद थे।

Medininagar - बॉलीवुड एक्टर किशु राहुल क्यों पहुंचे पलामू

वॉलीवुड एक्टर किशु राहुल इन दिनों पलामू दौरे पर हैं। पलामू प्रमंडल क्षेत्र में स्थलों का भ्रमण कर फिल्म शूटिंग हेतु देख रहे हैं। इसी क्रम में वे नेतरहाट पहुंचे। आयुक्त जटा शंकर चौधरी भी नेतरहाट का परिभ्रमण किया। साथ ही एक्टर किशु राहुल को नेतरहाट सहित पलामू प्रमंडल में फिल्म शूटिंग की पॉइंट्स के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नेतरहाट के सन राइज-सन सेट, मंगोलिया प्वांइट्स, नेतरहाट विघालय, लोध जल प्रपात, गढ़वा के सुखलदरी, श्री बंशीधर नगर मंदिर आदि के बारे में बताया। आयुक्त ने कहा कि पलामू प्रमंडल क्षेत्र के तीनों जिले पलामू, लातेहार एवं गढ़वा का क्षेत्र काफी खूबसूरत है। यहां फिल्म शूटिंग की बेहतर संभावनाएं  एवं पॉइंट्स हैं। पलामू प्रमंडल में विधि व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त है। यहां रहने के लिए गेस्ट हाउस, निजी होटल आदि सुविधाएं भी है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण पलामू में घने जंगल हैं, तो वाटरफॉल भी एक से बढ़कर एक है, जहां फिल्मों की शूटिंग की जा सकती है। आयुक्त ने फिल्मी दुनिया से जुड़े लोगों को से भी अपील किया कि पलामू प्रमंडल क्षेत्र में आकर यहां की खूबसूरती को फिल...

Palamu - पथ मरम्मती के नाम पर 5 लाख रुपए गबन की जांच हो : शत्रुघ्न

 नावा बाजार । पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि नावाबाजार प्रखण्ड के रबदा पंचायत में रबदा से बसौना  एवं किशुन दयाली बांध होते हुए नेनुआ तक रैयती जमीन में ग्रामीण सम्पर्क पथ मरम्मती के नाम पर बिना काम करवाए क्षेत्रिय विधायक सह पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचन्द्र चन्द्रवंशी  के विधायक कोटे की 5 लाख रुपए की राशि हड़प ली गई है। जिसकी उच्चस्तरीय जांच कर पलामू के उपायुक्त व उप विकास आयुक्त को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।                 केन्द्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि मेरे गृह पंचायत रबदा में जिला परिषद के जिला अभियंता कार्यकारी एजेंसी द्वारा कागज पर योजना पूर्ण दिखलाकर रैयती जमीन में सड़क मरम्मती के नाम पर लाखों रुपयों की लूट क्षेत्रीय भाजपा विधायक जी के रामराज्य का नायाब उदाहरण है,जिसकी जांचोपरांत शीघ्र कार्रवाई अपेक्षित है।            झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि झारखण्ड के सर्वोत्कृष्ट...

palamu - जिला पार्षद लगातार कर रही है, गरीब, जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण

 पड़वा । पलामू । कड़ाके की ठंड दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में पड़वा जिला पार्षद गीता मेहता लगातार गरीब एवं असहाय के बीच कम्बल का वितरण कर रही है। ताकि गरीब एवं असहाय लोग में इस कड़ाके  की ठंड से अपना बचाव कर सके। मालूम हो कि पड़वा जिला पार्षद गीता मेहता जरूरतमंदों के बीच जाकर या उनलोगों को अपने आवास पर भी बुला कर पूरे सम्मान के साथ उनलोगों को बीच कम्बल का वितरण कर रही है। जिससे लोग काफी खुशी महसूस कर रहे है। इनके इस कार्य के लिये लोग काफी तारीफ  भी कर रहे है।

Palamu - खिलाड़ियों को हौसला बुलंद करने के लिए समय-समय पर सम्मानित किया जाएगा : कृष्णा दुबे

  नावा बाजार । पलामू । बिश्रामपुर प्रखण्ड के तोलरा में स्वर्गीय आशीष तिवारी उर्फ बड़े बॉलीबॉल नौक आउट टूर्नामेंट का फाइनल मैच में मेदिनीनगर बनाम लेसलीगंज खिलाड़ियों के बीच खेला गया। लेसलीगंज की टीम ने बढ़त बनाते हुए जीत हासिल की।अतिथियों ने सबसे पहले स्वर्गीय आशीष तिवारी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण रखा गया। अतिथियों को डॉलफिन कारस्पा के मालिक  प्रेम तिवारी और भावी मुखिया प्रत्याशी  रोहित तिवारी द्वारा विश्रामपुर विधानसभा के भावी विधायक प्रत्याशी कृष्णा दुबे और छोटन उपाध्याय को फूलों की माला पहनाकर शॉल ओढ़ाकर व बुके देकर सम्मानित किया।  उक्त मौके पर समाजसेवी कृष्णा दुबे ने कहा कि विश्रामपुर विधानसभा के खिलाड़ियों को हौसला बुलंद करने के लिए समय-समय पर सम्मानित किया जाएगा। ताकि इस क्षेत्र के खिलाड़ी राज्य स्तर तक पहुंच कर विश्रामपुर विधानसभा का नाम रोशन कर सकेंगे। मौके पर अभिषेक पांडेय, पटेल दुबे, अरुण दुबे, पूर्व मुखिया स्यामा देवी , भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री अमरेश तिवारी , पंचायत समिति रास बिहारी तिवारी पूर्व मुखिया सेठ चौबे, भंडार पंचायत के उप ...

Palamu - अल्पसंख्यकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की ज़रुरत : अशफ़ाक अहमद

  मेदिनीनगर । पलामू ।  सरकार अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा के लिए आगे आये और अप्ल्संख्यक भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो जाएँ। इसकी चिंता हम सभी का लक्ष्य है। देश प्रदेश में अलग-अलग हिस्सों में अल्पसंख्यकों की पहचान अलग होती है। लेकिन सभी अल्पसंख्यकों की समस्याएं लगभग समान हैं। उक्त बातें तंज़ीमुल अंसार कमिटी के पलामू प्रदेश के सद्र जनाब अशफ़ाक़ अहमद ने अंतर्राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर आयोजित गोष्ठी में कहीं। उन्होंने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में यह भी कहा कि अल्पसंख्यकों से जुडी हुई सरकार की कई योजनाएं हैं। इसकी जानकारी हासिल कर अल्पसंख्यक उसका लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश में भी राजनैतिक और सामाजिक संगठन अल्पसंख्यकों के हितों के लिए आगे आएंगे तो देश और समाज की काफी उन्नति होगी। मौके पर कोषाध्यक्ष मोहम्मद सिराज अंसारी , उपाध्यक्ष कलाम आज़ाद , इंजीनियर मोहम्मद शम्सुद्दीन , डॉ बॉबिन , हिशामुद्दीन अंसारी , मुबिनुल हुदा, रवायत हुसैन , मंज़ूर अहमद , अमन अंसारी , सुहैल शाह, मुहम्मद इसराइल , इम्तियाज़ उर्फ़ सोनू समेत काफी लोग उपस्थित थे।

Palamu- झारखण्ड हाई कोर्ट का खण्डपीठ स्थापित करने समेत 12 सूत्री मांग पत्र सीएम को सौंपा

मेदिनीनगर। पलामू । झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि आज झारखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात नहीं होने की स्थिति में मंच के द्वारा उपायुक्त पलामू के माध्यम से 12 सूत्री मांग पत्र प्रेषित किया गया है।             जारी विज्ञप्ति में उन्होंने बताया है कि मांग पत्र में मेदिनीनगर को झारखण्ड की उपराजधानी घोषित करने के साथ झारखण्ड उच्च न्यायालय का यहां खण्डपीठ स्थापित करने, वर्षों से बन्द पड़े एशिया प्रसिद्ध सीसीएल के बन्द पड़े राजबाला कोलियरी, सोकरा ग्रेफाइट माइन्स, जपला सीमेंट फैक्ट्री व आरापुर माइन्स समेत सभी बन्द पड़े प्रतिष्ठानों को शीघ्र खोलने, पलामू प्रमंडल में पत्थर, बालू व जमीन माफियाओं के बढ़ते आतंक की वजह से गिरते भूगर्भ जलस्तर, पर्यावरण प्रदूषण व बढ़ते पारिस्थितिकीय असंतुलन पर सख्ती से रोक लगाने, पलामू में करीब 500 करोड़ रुपये के धान क्रय घोटाले की सीबीआई जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, दूसरी बार त्रिस्तरीय पंचायतों के बढ़े कार्य...

Breaking - मुख्यमंत्री का आगमन और छात्र नेता गिरफ्तार , medininagar, cm hemant soren

      डालटनगंज से शत्रुघन कुमार चंद्रवंशी की रिपोर्ट पलामू  जिला के डालटनगंज यानी मेदिनीनगर में छात्रों का साथ देने वाले  ए.आई.एस.एफ के जिला अध्यक्ष सुजीत पांडेय उर्फ विदेशी पांडेय को पुलिस ने किया गुरफ्तार। पांडेय ने वीडियो जारी कर बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री को आज शुक्रवार को डालटनगंज में आना था,आने से पहले समस्त पलामू वासियो को खुशी का माहौल था, मुख्यमंत्री ने भाषा के साथ खेलवाड़ करने का काम किया है। ऐसे में कोई छात्र अगर अपनी आवाज उठता है तो मुख्यमंत्री उसे रोकने के लिए गिरफ्तार करवा रहे हैं। छात्र नेता सुजीत पांडेय ने इसे लोकतंत्र के लिए घातक बताया है।

Nawa bazar - एन एच 98 पथ पर सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार घायल

नावा बाजार। पलामू। एन एच 98 औरंगाबाद मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर मंगलवार को तुकबेरा डेरोना मोड़ के पास बोलेरो ने एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति में जोरदार टक्कर मार दी। बोलेरो टक्कर मार कर भागने में सफल रहा। बोलेरो के टक्कर से मोटरसाइकिल सवार छतवा निवासी बहादुर सिंह, पिता ललन सिंह पूरी तरह से घायल हो गए। इस दौरान इस्पेक्टर राज बल्लभ पासवान अपने वाहन से गुजर रहे थे। तभी उनकी नज़र इस दुर्घटना पर पड़ा। उन्होंने नावा बाजार प्रमुख रविन्द्र पासवान को फोन कर घटना स्थल पर बुला कर आनन फानन में घायल बहादुर सिंह को प्रमुख के साथ बेहतर इलाज के लिये मेदिनीनगर अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बहादुर सिंह अपनी पत्नी का इलाज करवाना पड़वा मोड़ जा रहे थे। ऐसी दौरान घटना घटी।  दूसरी घटना कण्डा ताली जाने वाले मुख्य मोड़ पास घटी जिसमे ट्रैक्टर ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि व्यक्ति घायल हो गया । जिसका इलाज कण्डा निजी क्लीनिक में करवाया गया।

Palamu - आगामी सोमवार को जनता शिवरात्रि महाविद्यालय में होगी टीम गठित

डालटनगंज से शत्रुघन कुमार चंद्रवंशी की रिपोर्ट*   पलामू : जिला अध्यक्ष विदेशी पांडेय ने बताया कि निलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी महाविधालय में कमिटी गठित किया जाएगा जो छात्र जुड़ना चाहते हैं वो हमसे संपर्क कर सकते है। ए.आइ. एस.एफ केवल संगठन नही छात्र हित के मुद्दे को ले कर मुखर हो कर लड़ता भी हैं। साथ ही पलामू जिला सोशल मीडिया संयोजक सह जी. ए.ले कॉलेज प्रभारी राहुल कुमार ने बताया की छात्र हित के लिए सदैव लड़े है और आगे भी लड़ते रहेंगे पलामू, गढवा और लातेहार तीनो जिला में संगठन को खड़ा कर मजबूरी देने का प्रयास हैं।

Palamu - ए.आई.एस.एफ गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय का कमिटी गठित

  Palamu - डालटनगंज ए.आई.एस.एफ गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय का कमिटी गठित हुआ। जिसका नेतुत्व जिला सोशल मीडिया संयोजक राहुल कुमार के नेतुत्व में हुवा। बैठक में सम्मिलित जिला अध्यक्ष विदेशी पांडेय उपस्थित थे। विदेशी पांडेय ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दिया एवं अपने कार्यकाल को बताया जिसके बाद उन्होंने संगठन को मजबूत करने का बताया कि नव निर्वाचित सदस्यगणेश लाल महाविद्यालय में कमिटी गठित में अध्यक्ष प्रियांशु आनंद, उपाध्यक्ष दीप शेखर मिश्रा, आमंत्रित कुमारी कॉलेज सचिव  विकी कुमार जिया सिन्हा, कॉलेज मीडिया प्रभारी अभय कुमार, कॉलेज महासचिव   नीरज मेहता, कॉलेज प्रभारी राहुल कुमार जी को दवित्व दिया गया। संरक्षक के रूप में जिला सचिव कौशल किशोर ए जफर पठान, पूर्व महाविधालय सचिव रजनीश दुबे, नगर अध्यक्ष फैज ख़ान जिला सोशल मीडिया संयोजक सह महाविधालय प्रभारी राहुल कुमार ने बोला संगठन एक घर है और इसके सदस्य परिवार जैसे है, सगठन को आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास रहेगा। कॉलेज अध्यक्ष प्रियांशु आनंद ने बताया की संगठन ने जो भरोसा जताया है उसपर हम मुखर उतरने का प्रयास करेंगे छात्...

Palamu - ए.आई.एस.एफ गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय का कमिटी गठित

डालटनगंज से शत्रुघन कुमार चंद्रवंशी कि रिपोर्ट  Palamu - डालटनगंज ए.आई.एस.एफ गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय का कमिटी गठित हुआ। जिसका नेतुत्व जिला सोशल मीडिया संयोजक राहुल कुमार के नेतुत्व में हुवा। बैठक में सम्मिलित जिला अध्यक्ष विदेशी पांडेय उपस्थित थे। विदेशी पांडेय ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दिया एवं अपने कार्यकाल को बताया जिसके बाद उन्होंने संगठन को मजबूत करने का बताया कि नव निर्वाचित सदस्यगणेश लाल महाविद्यालय में कमिटी गठित में अध्यक्ष प्रियांशु आनंद, उपाध्यक्ष दीप शेखर मिश्रा, आमंत्रित कुमारी कॉलेज सचिव विकी कुमार जिया सिन्हा, कॉलेज मीडिया प्रभारी अभय कुमार, कॉलेज महासचिव नीरज मेहता, कॉलेज प्रभारी राहुल कुमार जी को दवित्व दिया गया। संरक्षक के रूप में जिला सचिव कौशल किशोर ए जफर पठान, पूर्व महाविधालय सचिव रजनीश दुबे, नगर अध्यक्ष फैज ख़ान जिला सोशल मीडिया संयोजक सह महाविधालय प्रभारी राहुल कुमार ने बोला संगठन एक घर है और इसके सदस्य परिवार जैसे है, सगठन को आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास रहेगा। कॉलेज अध्यक्ष प्रियांशु आनंद ने बताया की संगठन ने जो भरोसा जताया ह...

Big Breaking - देशी कट्टा और गांजा के साथ दो गिरफ्तार

  Big Breaking पलामू पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक देशी कट्टा और 1 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में दिलावर खान और तोसिक रंगसाज के नाम शामिल हैं।  मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 3:12 2021 को समय करीब  12:30 बजे मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर मेदिनीनगर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम के द्वारा छापामारी अभियान चलाकर हेड पोस्ट ऑफिस के पीछे से एक होंडा कार पर सवार संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। जिनसे पूछताछ एवं तलाशी के दौरान कुल 1 किलोग्राम गांजा एवं एक देशी कट्टा बरामद हुआ।   बरामद गांजा एवं देसी कट्टा के अलावे होंडा कार को विधिवत जब्त करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर शहर थाना पलामू लाया गया है। दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।  इस संदर्भ में शहर थाना में दोनों पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Palamu । धजवा पहाड़ बचाओ संघर्ष समिति के मांगों की अनदेखी के खिलाफ 14 दिसंबर को डीसी कार्यालय का घेराव

मेदिनीनगर । पलामू । आज शांतिपुरी स्थित भाकपा माले के जिला कार्यालय में विभिन्न जन संगठनों की बैठक झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु की अध्यक्षता में  धजवा पहाड़ बचाओ संघर्ष समिति के लगातार चल रहे आंदोलन के प्रति जिला व अनुमंडल प्रशासन की अनदेखी व उदासीनता के खिलाफ आन्दोलन की रुपरेखा तैयार करने को लेकर सम्पन्न हुई।              बैठक का संचालन भाकपा माले के जिला सचिव आर०एन०सिंह ने किया।बैठक में जन संग्राम मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष युगल किशोर पाल, दिहाड़ी मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष गौतम कुमार, एससी-एसटी ओबीसी एण्ड माइनारिटी एकता मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष रवि पाल,फूलन देवी विचार मंच केन्द्रीय अध्यक्ष शैलेश चन्द्रवंशी ने पलामू में बालू व पत्थर माफियाओं को प्रशासनिक संरक्षण देकर पर्यावरण को भीषण नुकसान पहूंचाने पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए आन्दोलन शुरू करने की बात कही।               बैठक में व्यापक विचार-विमर्श के बाद आगामी 14 दिसंबर 2021 को धजव...

Palamu । धजवा पहाड़ बचाओ संघर्ष समिति के मांगों की अनदेखी के खिलाफ 14 दिसंबर को डीसी कार्यालय का घेराव

  मेदिनीनगर । पलामू । आज शांतिपुरी स्थित भाकपा माले के जिला कार्यालय में विभिन्न जन संगठनों की बैठक झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु की अध्यक्षता में  धजवा पहाड़ बचाओ संघर्ष समिति के लगातार चल रहे आंदोलन के प्रति जिला व अनुमंडल प्रशासन की अनदेखी व उदासीनता के खिलाफ आन्दोलन की रुपरेखा तैयार करने को लेकर सम्पन्न हुई।              बैठक का संचालन भाकपा माले के जिला सचिव आर०एन०सिंह ने किया।बैठक में जन संग्राम मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष युगल किशोर पाल, दिहाड़ी मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष गौतम कुमार, एससी-एसटी ओबीसी एण्ड माइनारिटी एकता मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष रवि पाल,फूलन देवी विचार मंच केन्द्रीय अध्यक्ष शैलेश चन्द्रवंशी ने पलामू में बालू व पत्थर माफियाओं को प्रशासनिक संरक्षण देकर पर्यावरण को भीषण नुकसान पहूंचाने पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए आन्दोलन शुरू करने की बात कही।

Hussainabad - भाजपा के वरिष्ठ नेता का निधन

हुसैनाबाद भाजपा के वरिष्ट नेता अमरेंद्र अग्रवाल उर्फ पप्पू अग्रवाल का आज शाम आकस्मिक निधन हो गया।उनके आकस्मिक निधन से भाजपा परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर है।

Breaking - कण्डा खैरादोहर मैदान के पास अज्ञात फेंका हुआ मोटरसाइकिल बरामद , nawa bajar

नावा बाजार। पलामू ।  प्रखंड के ग्राम पंचायत कण्डा के खैरा दोहर जंगल के पास में अज्ञात अवस्था मे एक फेका हुई मोटरसाइकिल बरामद किया गया। मोटरसाइकिल स्पेरण्डल प्लस है, जिसका नम्बर किसी चीज से लगड़ दिया गया है। किसी तरह मोटरसाइकिल को खोलने पर जो कागजात मिले है। उससे मोटरसाइकिल मालिक का पता पलामू जिले के डालटनगंज अंकित है। फिलहाल मोटरसाइकिल को नावा बाजार थाना प्रशासन द्वारा जब्त कर लिया गया है।

Palamu - प्रसिद्ध समाजवादी मजदूर नेता सतपाल वर्मा का निधन पलामू के लिए अपूरणीय क्षति: शत्रुघ्न कुमार शत्रु

मेदिनीनगर। पलामू। झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने शोक विज्ञप्ति जारी कर प्रसिद्ध समाजवादी मजदूर नेता श्री सतपाल वर्मा जी के निधन पर विनम्र व अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि श्री वर्मा जी के निधन से पलामू प्रमंडल में मजदूर हितों के लिए  जीवनपर्यंत लड़ने वाले ट्रेड यूनियनिस्ट योद्धा  का अंत हो गया है,उनका निधन पलामू प्रमंडल के लिए अपूरणीय क्षति है।              जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि अपने संघर्षमय जीवन में मजदूर हितों के लिए कई आन्दोलनों का सफल नेतृत्व करते हुए वर्मा जी ने श्रमिक कानुनों की व्यापक समझ के साथ मजदूरों के बहुत सारे मुकदमों में ऐतिहासिक विजय प्राप्त किया था।                जारी शोक विज्ञप्ति में जेकेएम अध्यक्ष ने दिवंगत महान आत्मा की शांति के लिए कुदरत से प्रार्थना करते हुए इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों व चाहने वालों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए धैर्य रखने क...

Palamu - झारखण्ड में पंचायत चुनाव नहीं होना भारतीय संविधान की हत्या,जेकेएम आन्दोलन करेगा: शत्रुघ्न कुमार शत्रु

   मेदिनीनगर । पलामू ।  झारखण्ड क्रांति मंच के द्वितीय स्थापना दिवस सह संविधान दिवस के अवसर पर संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु की अध्यक्षता में शांतिपुरी मेदिनीनगर स्थित नागलोक उत्सव भवन के प्रांगण में सम्पन्न हुआ।               कार्यक्रम का संचालन मंच के केन्द्रीय संयुक्त सचिव युगल किशोर राम ने किया।            कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि पलामू जिला पेंशनर समाज के अध्यक्ष मा०झूबल राम, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के प्रदेश संयोजक रामप्रसाद बौद्ध , मंच के संस्थापक शत्रुघ्न कुमार शत्रु,मंच के केन्द्रीय उपाध्यक्ष रामनरेश राम, महासचिव सदीक अंसारी, विश्वनाथ राम,सचिव निर्मला कुमारी, ईश्वरी महरा व जिलाध्यक्ष विजय राम ने बाबा साहेब डा०भीमराव अम्बेडकर जी समेत बहुजन महापुरुषों के तस्वीर पर संयुक्त रुप से माल्यार्पण किया। तत्पश्चात त्रिशरण, पंचशील व संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर संविधान बचाने का...

Palamu - पर्यावरणविद कौशल ने डहरू राम रविदास के शवयात्रा में कंधा दिए

   >> हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग मरणोपरांत भी अपनी आत्मा की शांति एवं जन्नत का दरवाजा खुला रखना चाहते हैं तो बच्चे से बुढ़ापे तक प्रकृति प्रेमी बंन कर पौधा अवश्य लगाएं छतरपुर । पलामू । पलामू जिले के छतरपुर अनुमंडल के ग्राम पंचायत डाली बाजार के कौशल नगर निवासी डहरु राम रविदास की शव यात्रा में विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रनेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने स्वर्गीय डमरू राम के परिजनों को ढांढस दिलाते हुए उन्हें एक क्विंटल चावल और 2100 नगद देकर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर छतरपुर पूर्वी जिला पार्षद के भावी प्रत्याशी सह ग्राम पंचायत डाली बाजार के निवर्तमान मुखिया व विकास पुरुष अमित कुमार जायसवाल ने शोक व्यक्त करते हुए सांत्वना दी।  निवर्तमान मुखिया श्री जायसवाल ने कहा कि जिस तरह वे अपने पंचायत में  अबतक किसी की विरादरी की बेटी की शादी में या फिर किसी की भी मौत होने के बाद उस परिवार को मदद स्वरूप एक क्विंटल चावल और 2100 नकद देते थे। अब यह व्यवस्था पूरे छतरपुर पूर्व...

Breaking News - ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत , medininagar

     Medjninagar - डालटनगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना है। मृतक के पास से बरामद हुआ है पैन कार्ड और पासबुक। अब तक मिली जानकारी के अनुसार  मृतक हैदरनगर थाना के साहू टोला, रामबान्ध गांव का निवासी है।

Breaking News - ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत , medininagar

Medjninagar - डालटनगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना है। मृतक के पास से बरामद हुआ है पैन कार्ड और पासबुक। अब तक मिली जानकारी के अनुसार  मृतक हैदरनगर थाना के साहू टोला, रामबान्ध गांव का निवासी है।

Breaking News - कार और कमांडर में टक्कर, महिला घायल , Untari Road

 पलामू जिला के ऊंटारी रोड थाने के ग्रामीण बैंक के पास कार व कमांडरसवारी में सीधी टक्कर हो गई. घटना में एक महिला के घायल होने की सूचना है. मिली जानकारी के अनुसार अनुसार एक कार कार मोहमदगंज से विपरीत दिशा से आ रही थी वहीं सवारी गाड़ी कमांडर सवारी बैठाकर पांडु जाने की तैयारी में थी. इसी क्रम में कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे एक सवार महिला घायल हो गई. महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया.

Big Breaking - पलामू के चैनपुर थाना में ब्लास्ट, चौकीदार समेत कई घायल

पलामू से नसीब खलीफा की रिपोर्ट पलामू जिला के चैनपुर थाना से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है. चैनपुर थाना के अन्दर एक ब्लास्ट होने की सूचना है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार थाना के एक चौकीदार सहित कई अन्य घायल हो गए हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सफाई के क्रम में आग जलाने के दौरान किसी बोतल के फटने की आशंका है. मामले के जांच के लिए वरीय अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। मामले की जाँच चल रही है की आखिर ब्लास्ट कैसे हुआ. समाचार लिखे जाने तक कुछ स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है.

IND VS NZ: रोहित-राहुल के तूफान ने दिलाई भारत को जीत, सीरीज पर 2-0 की अजेय बढ़त

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है. रांची में खेले गए दूसरे मैच में टीम इंडिया ने 7 विकेट से न्यूजीलैंड को मात दी.

Breaking News Hussainabad - एक्सीडेंट में तीन घायल

  जपला-छतरपुर पथ पर कचरा मोड़ के समीप कार ने मोटरसाइकिल सवार में मारी टक्कर, टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोग गम्भीर रूप से हुए घायल, राहगीरों ने घायलो को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल ईलाज के लिए भेजा. घायल माधे कचहरी गांव के बताए जा रहे है.

Medininagar - जरासंध जयंती सह चन्द्रवंशी मिलन समारोह का आयोजन

  Medininagar -  आज 5224 जरासंध जयंती सह चन्द्रवंशी मिलन समारोह डालटनगंज शहर के टाउन हॉल में मनाया गया, जरासंध महाराज की पुजा अर्चना करने के बाद दीप प्रज्वलित  किया गया उसके बाद सभी मंच पर बैठे समानित गण को माला और साल पगड़ी पहना कर स्वागत किया गया। जिसमें मौके पर अखिल भारतीय चन्द्रवंशी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जगरनाथ चन्द्रवंशी संयोजक सुदेश चद्रवंशी, महिला अध्यक्ष नीलम चद्रवंशी , जिला पार्षद सैलु भैया, प्रदेश मंत्री कोमल जी सुधीर चन्द्रवंशी, विजय चन्द्रवंशी, युगल किशोर , पूर्णिमा चन्द्रवंशी, बिरेन्द्र चन्द्रवंशी, अन्य लोग थे। मंच के अध्यक्षता कर रहे निलय चन्द्रवंशी जी   संचालनकर्ता रामानुज चन्द्रवंशी, जिला परिषद सैलु जी ने कंहा जरासंध महाराज के बंसज है उनके कदमों पर हम सभी को चलना होगा।    जिसमें में उपस्थित, निलय  चन्द्रवंशी, विजय चन्द्रवंशी वार्ड सदस्य, कविता देवी, वार्ड सदस्य चंचला देवी, वार्ड सदस्य अंजना देवी, चाँदनी देवी,  सचिन कुमार, विक्की चद्रवंशी , नीरज चन्द्रवंशी, डॉ गणेश कुमार,  महेश प्रसाद, अमित चन्देल,  संजय चन्द्र...

Bishrampur - पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंद्रा गांधी की जयंती मनाई गई

  बिश्रामपुर नगर परिषद के बी मोड़ कस्बा में धूम धाम से मनाया गया भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंद्रा गांधी की जयंती मनाई गई।बिश्रामपुर  कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री ऋषि पांडेय ने बताया कि इंदिरा गांधी भारत 1966 से 1977 तक लगातार तीन पारी के लिए भारत गणराज्य की प्रधानमंत्री रह  है और उसके बाद चौथी पारी में 1980 से लेकर 1984 में उनकी राजनीतिक हत्या तक भारत की प्रधानमंत्री रही ।वे भारत की प्रथम और अब तक एक मात्र महिला प्रधानमत्री रही।मौके पर मूली पांडेय, डॉ सैफुल अंसारी , कुंदन शर्मा , निजाम अंसारी , देवा पांडेय, पंकज पांडेय , अगस्त पांडेय, उपस्थित थे।

Medininagar - जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में चला वाहन चेकिंग अभियान

पलामू में बिना फिटनेस, बिना रोड टैक्स व ओवरलोडिंग कर रहे वाहनों के खिलाफ गुरुवार देर रात को जिला परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन ने बड़ी कार्रवाई की.उन्होंने नावा बाजार,पड़वा,छतरपुर,हुसैनाबाद व चैनपुर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर आधा दर्जन से अधिक भारी वाहनों को जब्त किया. सभी जप्त वाहनों को संबंधित थाने में रखा गया है.उन्होंने कहा कि इस तरह का अभियान तंत्र जारी रहेगा.वाहन चेकिंग अभियान में परिवहन कार्यालय के आशुतोष कुमार पांडे,डब्लू कुमार यादव एवं प्रकाश कुमार राणा उपस्थित थे।

Medininagar - हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रथ को रवाना किया

    पलामू के मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी शशि रंजन ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रथ को रवाना किया.इस दौरान मौके पर अपर समाहर्ता सुरजी कुमार सिंह उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में समाहरणालय कर्मी उपस्थित थे.यह रथ जिले भर के सभी प्रखंडो में जाकर लोगों को मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी देगा. उपायुक्त शशि रंजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एक जनवरी 2022 को अहर्ता तिथि मानते हुए फोटो मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का संचालन जिले के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों में किया जा रहा है.वहीं जिले में 20 एवं 21 तथा 27 व 28 नवंबर को सभी मतदान केंद्र पर विशेष कैंप का आयोजन किया जायेगा.इसके अलावा दिव्यांग मतदाताओं के निबंधन हेतु 24 नवंबर को विशेष कैंप लगाया जायेगा,

Medininagar - मेदिनीनगर में होगा अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट

  पलामू फुटबॉल आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष के विजय शंकर एसडीपीओ मेदिनीनगर ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पलामू खेल प्रेमियों के लिए फुटबॉल मैच का आयोजन दो-तीन महीने पहले ही होना था लेकिन कोरोना काल के चलते स्थगित हो गया था अब फिर से पलामू फुटबॉल आयोजन समिति द्वारा वीर शहीदों की स्मृति में अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट मेदिनीनगर में होने जा रहा है जो पलामू पुलिस मेंस एसोसिएशन के अथक प्रयास से आयोजित होगा। आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष श्री के विजय शंकर ने बताया कि वीर शहीदों के स्मृति में अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन आगामी 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक पुलिस स्टेडियम डाल्टनगंज में किया गया है जिसमें दिल्ली , कोलकाता , दानापुर आर्मी पटना , बेस्ट घाटो बोकारो , रांची , मुगलसराय उत्तर प्रदेश , माचो सिटी पुनदाग रांची , कोल्हान टाइगर जमशेदपुर , पलामू पुलिस एवं अन्य टीमें भाग लेंगे। कोलकाता महिला टीम एवं वाराणसी महिला टीम के बीच प्रदर्शनी मैच भी होगा जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। आयोजन समिति द्वारा मैच की तैयारी शुरू कर दी गई है मैच को सुचारू सुव्...

Breaking News - बिजली करंट से गई एक की जान

नीलाम्बर-पिताम्बरपुर । पलामू जिला के नीलाम्बर-पिताम्बरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत झरकटिया में लाइव बिजली के तार की चपेट में आने से एक की मौत हो गई। मृतक 51 वर्षीय जयरामगिरी उसी गांव का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक घास काटने घर से निकला था । घटना कब हुई किसी को पता नहीं चला। घर नहीं लौटने पर जब खोजबीन शुरू हुई तो धान के खेत में उसकी लाश पाई गई।

Palamu । 18 नवम्बर से धजवा पहाड़ को बचाने के लिए डेरा डालो-घेरा डालो कार्यक्रम होगा: शत्रुघ्न कुमार शत्रु

पलामू ।  झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि कल दिनांक 18 नवम्बर 2021 को धजवा पहाड़ बचाओ संघर्ष समिति बरवाही कुटमू पाण्डू  का चौथा चरण का आन्दोलन धजवा पहाड़ पर डेरा डालो-घेरा डालो आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा।                ज्ञातव्य है कि धजवा पहाड़ बचाओ संघर्ष समिति का यह चौथा चरण का आन्दोलन होगा जो जिला व प्रखण्ड प्रशासन की पत्थर माफिया से मिलीभगत से उपजे जनाक्रोश का शक्ल अख्तियार करने को बाध्य है।                 जारी विज्ञप्ति में जेकेएम संस्थापक ने कहा है कि उपायुक्त पलामू,जिला खनन पदाधिकारी पलामू व सदर एसडीओ मेदिनीनगर को कई दौर के आन्दोलन के बाद ज्ञापन सौंपने के बावजूद भी आज तक बिना पत्थर वाले धान की फसल लगे प्लाट 1046 के गलत तरीके से लीज कर दूसरे प्लांट 1048 में स्थित धजवा पहाड़ का बिना सीमांकन किए अवैध उत्खनन कर ंइलाके में भीषण जल,वायु,ध्वनि जैसे पर्याव...

Medininagar - चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

मेदिनीनगर शहर के बाजार स्थित विष्णु मंदिर रोड में ट्रैफिक प्रभारी रुद्रानंद सरस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान। दुकान के बाहर और रोड पर अतिक्रमण कर बैठे लोगों के खिलाफ चल रहा है अभियान।

Medininagar - 100 फ़ीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का सांसद ने किया ध्वजारोहण

Palamu - डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर स्मारक  राष्ट्रीय ध्वज का पलामू सांसद वीडी राम ने किया ध्वजारोहण । मौके पर विधायक आलोक चौरसिया और DRM रहें मौजूद।100 फीट उच्चा ध्वज का हुआ ध्वजारोहण ।

Patan - सिरमा के भावी पंचायत समिति सदस्य गुलाम-ए-मुस्तफा ने गरीबों व असहायों के बीच कंबल वितरण किये

पाटन। पलामू। झारखंड समग्र विकास केंद्र के सदस्य सह ग्राम पंचायत सिरमा के भावी पंचायत समिति सदस्य जनाब गुलाम-ए-मुस्तफा ने विभिन्न जगहों पर घूम घूम कर गरीबों व असहायों के बीच कंबल वितरण किया।            उन्होंने कहा की जिस व्यक्ति के दिलों दिमाग में समाज सेवा करने का लालसा होता है वह किसी भी जिला गांव कस्बा में सेवा के भाव से कार्य करते रहते हैं। झारखंड समग्र विकास केंद्र के सदस्य सह ग्राम पंचायत सिरमा के भावी पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशी जनाब गुलाम-ए-मुस्तफा ने कहा की अगर ग्राम पंचायत सिरमा के जनता ने पंचायत में सेवा करने का मौका दिया तो पंचायत के शिक्षा चिकित्सा सड़क नाली इत्यादि समस्याओं में बदलाव लाऊंगा एवं प्रखंड में पंचायत के प्रति हमेशा मुखर तरीके से पंचायत के समस्याओं पर आवाज उठाता रहूंगा।

Breaking News Palamu - युवक की दर्दनाक मौत

Medininagar -  मेदिनीनगर के सुदना गायत्रि मंदिर के पास कार ने मारी ट्रांसफार्मर में जोरदार टक्कर। ट्रांसफार्मर कार पर गिरी, एक युवक की मौके पर मौत। घटना बीती रात्रि की है।

पलामू : 20 महीने बाद चली चोपन-रांची एक्सप्रेस, सांसद ने दिखायी हरी झंडी

> Palamu: करीब 20 महीने के बाद रांची-चोपन एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया गया. पलामू प्रमंडल के गढ़वा टाउन स्टेशन से 08632 रांची-चोपन स्पेशल ट्रेन का 20 महीने (करीब 599 दिनों के बाद) शुभारंभ किया गया. यह ट्रेन रांची से चोपन भाया लोहरदगा-टोरी सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी. इसी तरह चोपन से रांची गुरुवार, शनिवार और सोमवार को चलेगी. बुधवार को एक समारोह के दौरान पलामू सांसद वीडी राम ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया. इस अवसर पर विश्रामपुर विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी, पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह, अपर मंडल बरकाकाना रेल प्रबंधक एसी चौधरी, अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रास्ट्रुक्चर एके महथा सहित कई स्थानी नेता उपस्थित थे. मौके पर सांसद ने कहा कि यह ट्रेन चोपन-रांची के बीच चलेगी. इस गाड़ी के चलने क्षेत्र की जनता राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि बीडीएम सवारी गाड़ी का भी परिचालन भी शुरू किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की जनता लाभान्वित होगी. उन्होंने गढ़वा स्टेशन पर बने पैदल ऊपरी पुल के विस्तार की बात भी कही. उन्होंने रांची राजधानी का ठहराव नगरउंटारी में करने की भी बात कही...

Palamu । बसपा नेता राजन मेहता के आवास पर कई लोगो ने अन्य पार्टी छोड़ कर बसपा में हुए शामिल

  नावा बाजार। पलामू । बहुजन समाज पार्टी झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सह बिश्रामपुर मझिआंव विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजन मेहता के पड़वा मोड़ स्थित आवास पर मझिआंव  प्रखंड के सोनपुरवा पंचायत के अख्तर खान, कांग्रेस के शाहनवाज खान , अब्दुल राजिक  खान, शेख सिराजुद्दीन खान, आजाद खान, शकील खान, अब्दुल खालिक, आसिफ खान, शेख तस्कर, जेएमएम पार्टी छोड़कर शेख कासिम, नूर आलम खान के साथ कई लोगों ने पार्टी छोड़कर बसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन मेहता समक्ष बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए। जिन्हें राजन मेहता ने माला पहनाकर बसपा पार्टी में स्वागत किये। इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी मझिआंव  प्रखंड अध्यक्ष सुनेश्वर राम, मझिआंव नगर अध्यक्ष संजय चौधरी, टिभु रवि, सुनील कुमार के साथ कई लोग उपस्थित थे।

Palamu । छठ व्रतियों के बीच नारियल, ईख, पूजा सामग्री वितरण किये

  नावा बाजार । पलामू । लोक आस्था के महा पर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर खोढ़ी पँचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी पुरन यादव ने छठ व्रतियों के बीच नारियल ईख समेत पूजा सामग्री वितरण किया गया। पुरन यादव ने बताया कि चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था की इस त्यौहार समाज के हर तबके की श्रद्धा और आस्था है। वो चाहे अमीर हो या गरीब। उन्होंने ने कहा कि एक ऐसा अनुष्ठान है। जिसमे समाज के हर लोग एक साथ सामान रूप से जलाशय किनारे बैठ कर भगवान भास्कर का आराधना करते है। इस महापर्व के खासियत यह है कि भगवान और भक्त दोनों आमने-सामने है। अतः हम समाज के वैसे लोग जो आर्थिक रूप से कमजोर और छठ महापर्व के अनुष्ठान कर रहे है। उनकी एक छोटी सी मदद ईख नारीयल पूजा सामग्री देकर कराने की कोशिश की है। युवा समाजसेवी राजु गुप्ता ने भावी मुखिया प्रत्याशी पुरन यादव के ऐसी पुनित कार्य को सराहनीय कार्य बताया यहाँ के जनप्रतिनिधियों को देख कर सीखना चाहिये। जो आजतक एक वार्ड भी नही उन्होंने अपनी निजी ख़र्च से पुनीत कार्य करने के लिए हिम्मत जुटाई है। इस वितरण समारोह में खोढ़ी पँचायत के महेश यादव, मुस्लिम अंसारी, धर्मेंद्र यादव, उमेश गुप्...

Big Breaking | राजहरा कोयल नदी छठ घाट पर डूबने से दो बच्चों की मौत, Nawa Bajar, Palamu

- एक बच्चे का नहीं मिल रहा, स्थानीय लोगों की ओर से खोजबीन जारी पलामू: राजहारा कोयल नदी स्थित छठ घाट पर डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। इसमें एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया. वहीं दूसरे का पता नहीं चल रहा. स्थानीय लोगों की ओर से काफी खोजबीन की जा रही है। दोनों बच्चे राजहारा गांव स्थित दुशियानी टोला निवासी राजू भुईयां के पुत्र बताए जाते हैं। जानकारी के अनुसार राजू भुईयां के साले की पत्नी राजहारा स्थित छठ घाट पर छठ करने गई थी। जहां राजू की पत्नी बच्चे भी शामिल होने गए थे। इसी बीच दोनों बच्चे नदी में उतर गए। जहां तेज बहाव के साथ पानी ज्यादा था। बच्चे को डूबते देख परिजनों की ओर से बचाने का हर संभव प्रयास किया गया। 9 वर्षीय शशि कुमार को स्थानीय लोगों सहित परिजनों ने बाहर निकाला. वही 7 वर्षीय साजन का शव नदी में ही दब कर रह गया है। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा निकालने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है. समाचार लिखे जाने तक बच्चे का शव को बाहर नहीं निकाला जा सका था। दोनों बच्चे के चाचा महावीर भुईयां ने बताया कि शशि कुमार को नदी से निकालने के बाद ही स्थिति गंभीर बनी हुई थी। जिसे इलाज...

Palamu । पर्यावरणविद कौशल किशोर करेंगे नौ नवंबर को शहर के तिकोनिया गैरेज के निकट आम लकड़ी का वितरण

 मेदिनीनगर। पलामू । विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल इस वर्ष भी लोक आस्था एवं पवित्रता के महान पर्व छठ पूजा के अवसर पर व्रतियों के बीच सूखी आम की लकड़ियां दान करेंगे। इस संबंध  में जानकारी देते हुए डाली के निवर्तमान मुखिया सह छतरपुर पूर्वी जिला परिषद क्षेत्र से भावी प्रत्याशी अमित  कुमार जायसवाल ने बताया कि 9 नवंबर दिन मंगलवार की सुबह 10:30 बजे से शहर के तिकोनिया गैरेज के निकट सुखी हुई आम की लकड़ियां छठ व्रतियों के बीच वितरित की जाएगी। इस पुनीत कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के उपायुक्त  शशिरंजन स्वयं अपनी हाथों से व्रतियों के बीच आम की सूखी लकड़ी देकर करेंगे। सुगमतापूर्वक सभी व्रतियों के बीच सुखी हुई आम की लकड़ी वितरीत करने की पूरी तैयारी कर ली गयी है। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण देश और राज्य में उतपन्न स्थिति को देखते हुए जायसवाल टिंबर के प्रोपराइटर अरुण कुमार जायसवाल ने वितरण के दौरान सभी छठ व्रतियों से मास्क पहनकर आने की अपील की है. पर्यावरणविद कौशल किशोर पिछले कई ...

Nawa Bajar Palamu । छठ महापर्व के अवसर पर भोजपुरी गायिका गायत्री यादव इटको छठ घाट पर आएंगी

  नावा बाजार । पलामू । छठ महापर्व के शुभ अवसर पर दिनांक 10 नवंबर 2021 दिन बुधवार को नावा बाजार के इटको छठ घाट पर भोजपुरी गायिका गायत्री यादव पुरी टीम के साथ पधार रही है। इस आवश्यक जानकारी समिति अध्यक्ष हरिद्वार गुप्ता ने दी। गुप्ता ने बताया कि छठ पूजा कमेटी के द्वारा बहुत ही लोकप्रिय एवं भोजपुरी गायिका गायत्री यादव को पुरी टीम के साथ छठ घाट पर छठव्रतियों के समक्ष एक से बढ़कर एक कई गित पप्रस्तुत करेंगी। इसके लिए तैयारी जोरों पर चल रही है। मौके पर उपेंद्र कुमार सोनी, राहुल गुप्ता,सोनू गुप्ता,राजा राम गुप्ता समेत कई कमेटी के नाम शामिल है।

Nawa bazar। कण्डा पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी मनोज यादव ने ग्रामीणों के साथ मिलकर साफ सफाई किये

नावा बाजार। पलामू। कण्डा पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी सह समाजसेवी मनोज यादव ने कण्डा पंचायत के ग्राम बनोधा छठ घाट पर ग्रामीण के साथ साफ सफाई किया। साथ ही उन्होंने छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए। कहा कि छठ पर्व में साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाता है। जिसमे गरीब अमीर एक ही घाट पर एक साथ सूर्य भगवान को अर्घ्य देते है। जो कि इंसान में एक समानता का प्रतीक है।  उन्होंने  छठी मईया को सभी को खुश रखते का प्राथर्ना किये।  मौके पर समाजसेवी सुरेश मोची, अशोक भुइयां, अभोरिक यादव, ठाकुर दयाल सिंह, ग्रीन यादव, दिलीप सिंह, राजू सिंह, जोगिंदर मेहता, विक्की बादल यादव, संतोष यादव, संजय यादव, ब्रिजल यादव साथ ही , उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर टूरीदाग में भी साफ सफाई किया।

Hightech Coaching NavaBajar

Hightech Coaching NavaBajar