नावा बाजार । पलामू । लोक आस्था के महा पर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर खोढ़ी पँचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी पुरन यादव ने छठ व्रतियों के बीच नारियल ईख समेत पूजा सामग्री वितरण किया गया। पुरन यादव ने बताया कि चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था की इस त्यौहार समाज के हर तबके की श्रद्धा और आस्था है। वो चाहे अमीर हो या गरीब। उन्होंने ने कहा कि एक ऐसा अनुष्ठान है। जिसमे समाज के हर लोग एक साथ सामान रूप से जलाशय किनारे बैठ कर भगवान भास्कर का आराधना करते है। इस महापर्व के खासियत यह है कि भगवान और भक्त दोनों आमने-सामने है। अतः हम समाज के वैसे लोग जो आर्थिक रूप से कमजोर और छठ महापर्व के अनुष्ठान कर रहे है। उनकी एक छोटी सी मदद ईख नारीयल पूजा सामग्री देकर कराने की कोशिश की है। युवा समाजसेवी राजु गुप्ता ने भावी मुखिया प्रत्याशी पुरन यादव के ऐसी पुनित कार्य को सराहनीय कार्य बताया यहाँ के जनप्रतिनिधियों को देख कर सीखना चाहिये। जो आजतक एक वार्ड भी नही उन्होंने अपनी निजी ख़र्च से पुनीत कार्य करने के लिए हिम्मत जुटाई है। इस वितरण समारोह में खोढ़ी पँचायत के महेश यादव, मुस्लिम अंसारी, धर्मेंद्र यादव, उमेश गुप्ता,कमेश यादव,नन्दू प्रजापति,बिकास यादव, सुदेश यादव, मनोज साह समेत कई लोग मौजूद थे।