पलामू से नसीब खलीफा की रिपोर्ट
पलामू जिला के चैनपुर थाना से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है. चैनपुर थाना के अन्दर एक ब्लास्ट होने की सूचना है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार थाना के एक चौकीदार सहित कई अन्य घायल हो गए हैं.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सफाई के क्रम में आग जलाने के दौरान किसी बोतल के फटने की आशंका है. मामले के जांच के लिए वरीय अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। मामले की जाँच चल रही है की आखिर ब्लास्ट कैसे हुआ. समाचार लिखे जाने तक कुछ स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है.